Skip to main content

एशिया कप के लिए श्रीलंका टीम का हुआ ऐलान, हसरंगा और चमीरा नहीं हैं टीम का हिस्सा

 


श्रीलंका ने एशिया कप 2023 के लिए अपनी 15 सदस्य टीम का ऐलान कर दिया है। इस टूर्नामेंट से पहले लंकाई टीम को अपने कई प्रमुख खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारण काफी परेशानियों में देखा गया जिस वजह से उन्होंने अपनी टीम का ऐलान भी सबसे देर और सिर्फ टूर्नामेंट के शुरू होने से एक दिन पहले लिया। हालांकि इसके बावजूद उन्हें कोई खास फायदा नहीं हुआ है और इस टूर्नामेंट में श्रीलंका के चार बड़े खिलाड़ी वानिंदु हसरंगा, लाहिरू मदुशंका, लाहिरू कुमारा और दुष्मंथा चमीरा नजर नहीं आने वाले हैं।

श्रीलंका क्रिकेट ने टीम की घोषणा करते हुए यह जानकारी दी है कि उनकी टीम में दो साल बाद कुसल परेरा की वापसी हुई है। लेकिन यह खिलाड़ी फ्लू के कारण टीम से अभी नहीं जुड़ा है और पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद ही वह टीम से जुड़ सकेंगे। बात करें अगर चोटिल खिलाड़ियों की तो वानिंदु हसरंगा लंका प्रीमियर लीग में गजब की फॉर्म में नजर आए थे, लेकिन इसी बीच उनकी जांघ में खिंचाव आया जिसके कारण अब वह एशिया कप का बड़ा टूर्नामेंट मिस करेंगे।

टीम के गन गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा भी चोटिल हैं। वहीं मदुशंका पिछले हफ्ते ही प्रैक्टिस मैच के दौरान इंजर्ड हो गए थे। लाहिरू कुमारा भी साइड स्ट्रेन की वजह से एशिया कप नहीं खेल सकेंगे। गौरतलब है कि एशिया कप 2023 का आगाज 30 अगस्त यानी कल से पाकिस्तान और नेपाल के बीच खेले जाने मुकाबले से होने वाला है। वही श्रीलंका एशिया कप में अपने सफर की शुरुआत 31 अगस्त को बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबला खेलकर करेगी।

एशिया कप के लिए श्रीलंका की टीम - दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल जेनिथ परेरा, कुसल मेंडिस (उपकप्तान), चरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा, सदीरा समाराविक्रमा, महेश थीक्षाना, डुनिथ वेलालेज, मथीशा पथिराना, कासुन राजिथा, दुशान हेमंथा, बिनुरा फर्नांडो, प्रमोद मदुशन

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...