Skip to main content

Best mileage SUV: कम कीमत में शानदार माइलेज देती हैं ये 5 एसयूवी, यहां देखें लिस्ट


Best mileage suv:
लोग अब लगातार बढ़ रहे डीजल-पेट्रोल के दामों के चलते ऐसी कार को खरीदना पसंद करते हैं, जो कम क़ीमत में बेतर माइलेज दे सकें। आज इस लेख में हम आपके लिए ऐसी ही 5 कारों के नाम बताने जा रहे हैं। ये गाड़ियां आपके बजट में तो फिट बैठ ही सकती हैं और बेहतरीन ड्राइविंग एक्सपीरिएंस के साथ बेहतर माइलेज भी प्रदान कर सकती हैं। चलिए जान लेते हैं इन फ्यूल एफिशिएंट कारों के बारे में-

Toyota Hyryder

सबसे पहले बात करते हैं Toyota Hyryder की जो इस लिस्ट में पहली किफायती सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड कार है। यह 27.93 km प्रति लीटर का माइलेज देती है। ये भारत की सबसे अधिक ईंधन कुशल मिड साइज की एसयूवी बन जाती है। वहीं इसमें CVT गियरबॉक्स के साथ 1.5-लीटर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड इंजन भी देखने को मिलता है।

बता दें कि Hyryder का इंजन एटकिंसन साइकिल पर बेस्ड आता है और यह 115 PS का पावर आउटपुट और 122 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं यह इंजन हाइब्रिड कार्यक्षमता के लिए 1.8 kWh बैटरी के साथ साझेदारी कर काम करता है।

Maruti Suzuki Grand Vitara

1.5-लीटर, तीन-सिलेंडर, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन Maruti Suzuki Grand Vitara में मिलता है। ये एसयूवी 115 पीएस की मैक्सिमम पॉवर और 122 एनएम टॉर्क के साथ समान पावर आंकड़े का भी दावा करती है। वहीं एसयूवी 27.93 किमी प्रति लीटर की फ्यूल एफिशियंशी प्रदान करने के साथ अपने माइलेज के दम पर यह मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, स्कोडा कुशाक और वोक्सवैगन टाइगुन को कड़ी टक्कर देती है।

Honda City e: HEV

यह एक और ईंधन-कुशल हाइब्रिड कार है, जो 1.5-लीटर एटकिंसन-साइकिल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर्स के और एक ईसीवीटी गियरबॉक्स के माध्यम से संचालित होती है। साथ ही हाइब्रिड पावरट्रेन 124.2 एचपी और 253 एनएम टॉर्क का आउटपुट पैदा करती है। इसके अलावा सिटी ई:एचईवी का हाइब्रिड पावरट्रेन 27.13 किलोमीटर/लीटर की फ्यूल एफिशियंशी का भी दावा करता है।

Maruti Suzuki Celerio

दरअसल मारुति सुजुकी सेलेरियो एक और मील-मंचिंग हैचबैक है जो कि 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन के जरिए संचालित होती है। यह एएमटी या मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ी हुई है। वहीं इसके एएमटी वेरिएंट के लिए 26.68 किमी प्रति लीटर और 5-स्पीड मैनुअल वेरिएंट के लिए 25.24 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिलने का भी दावा किया गया है। बता दें कि सेलेरियो की शुरुआती कीमत 4.90 लाख रुपये से लेकर 5.67 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

Maruti Suzuki WagonR

मारुति सुजुकी वैगनआर एक फेमस वाहन है जिसमें 1.0-लीटर, तीन-सिलेंडर, पेट्रोल इंजन दिया गया है। साथ ही यह 5-स्पीड ऑटोमैटिक या मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है। वहीं यह एएमटी वेरिएंट 25.19 किलोमीटर प्रति लीटर और मैनुअल वेरिएंट 24.35 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। वैगनआर की कीमतें 4.45 लाख रुपये से 5.95 लाख रुपये के बीच में हैं।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...