Skip to main content

पिछली बार इंडिया फाइनल के लिए क्वालीफाई... वसीम अकरम ने Asia Cup से पहले खोली भारत पाकिस्तान की आंखें

एशिया कप का आगाज 30 अगस्त से होगा, लेकिन इससे पहले पाकिस्तान के महान गेंदबाज वसीम अकरम ने एक ऐसा बयान दिया है जिससे भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमों की आंखें खुल जाएंगी।

एशिया कप 2023 का आगाज होने में कुछ ही दिनों का समय बचा है। यह टूर्नामेंट इस साल पाकिस्तान की अगुवाई में श्रीलंका और पाकिस्तान में खेला जाएगा। क्रिकेट पंडितो का मानना है कि टूर्नामेंट के फाइनल में भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना हो सकता है और ये दोनों ही टीमें टूर्नामेंट जीतने की सबसे ज्यादा फेवरेट रहेंगी। लेकिन इसी बीच अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने एक ऐसा बयान दिया है जो सच में फैंस और एक्सपर्ट्स की आंखें खोल देगा।

दरअसल, वसीम अकरम ने पिछले एशिया कप को याद किया और दुनिया को यह बताया कि कैसे सभी ने भारत और पाकिस्तान के फाइनल की भविष्यवाणी कर दी थी, लेकिन अंत में टूर्नामेंट श्रीलंका ने जीत लिया। वह मीडिया से बातचीत करते हुए बोले, 'पिछली बार हमने भारत और पाकिस्तान कहा था और श्रीलंका आकर टूर्नामेंट जीत गया था। ये तीनों टीम खतरनाक हैं। अपने दिन पर वो जीत सकते हैं। बाकी टीमें भी खेलने आई हैं पिछली बार श्रीलंका जीत गया था। इंडिया की टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई भी नहीं कर पाई थी। हां इंडिया पाकिस्तान का मैच काफी जरूरी है, लेकिन बाकी टीमें भी खेलने आई हैं। आप श्रीलंका और बांग्लादेश को भी नजरअंदाज नहीं कर सकते।'

इतना ही नहीं वसीम अकरम ने यह भी साफ कर दिया है कि एशिया कप का यह टूर्नामेंट भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका के युवा गेंदबाजों के लिए भी काफी कठिन रहने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां उन्हें सिर्फ 4 नहीं बल्कि 10 ओवर गेंदबाजी करनी होंगी जिसके लिए उन्हें अपनी फिटनेस मजबूत रखनी होगी। वह बोले, 'ये 50 ओवर के मैच होंगे, 20 ओवर के नहीं। यहां अलग माइंडसेट और अलग फिटनेस की जरूरत होगी। यहां ये सब जो यंग गेंदबाज हैं चाहे वह इंडिया के हो, पाकिस्तान के हो या श्रीलंका के... यहां पता चलेगा कि वो 10 ओवर कर भी सकते हैं या नहीं क्योंकि आज कल सभी गेंदबाज 4 ओवर डालने के आदि हैं।'

पाकिस्तानी दिग्गज के बयान से यह साफ हो चुका है कि इस साल एशिया कप का टूर्नामेंट सभी खिलाड़ियों के लिए काफी मुश्किल होने वाला है। ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि वह सभी कैसा प्रदर्शन करते हैं। गौरतलब है कि आगामी 50 ओवर वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से भी यह टूर्नामेंट काफी जरूरी होगा। बात करें अगर टूर्नामेंट के पहले मैच की तो यह मुकाबला पाकिस्तान और नेपाल के बीच मुल्तान में खेला जाएगा। वहीं भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला 2 सितंबर को श्रीलंका के पल्लेकेले स्टेडियम में होगा।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...