Skip to main content

Cricket News: 'मैं ऑन रिकॉर्ड कह रहा हूं कि रुतुराज गायकवाड़ भी जायसवाल जैसा ही प्लेयर है'


भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को डोमिनिका में खेले गए पहले टेस्ट मैच में एक पारी और 141 रनों से हराकर दो मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। तीसरे दिन भारतीय टीम ने 271 रनों की विशाल बढ़त के साथ ही पारी घोषित कर दी लेकिन वेस्टइंडीज की टीम दूसरी पारी में भी सिर्फ 130 रन ही बना पाई और इस तरह भारत ने ये मैच एक पारी और 141 रनों से जीत लिया। इस मैच में शतकवीर यशस्वी जायसवाल को मैन ऑफ द मैच दिया गया।

अपने डेब्यू टेस्ट में 171 रनों की पारी खेलने वाले यशस्वी ने दुनियाभर के दिग्गजों को अपना दीवाना बना लिया है और इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का नाम भी शामिल हो गया है। पोंटिंग ने जायसवाल की बात करते हुए कहा है कि उन्हें आईपीएल 2023 से ही पता चल गया था कि वो काफी टैलेंटेड हैं। इसके साथ ही पोंटिंग ने रुतुराज गायकवाड़ और सरफराज खान के बारे में भी बात की।

पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू में बोलते हुए कहा, "मेरा मतलब है (यशस्वी) जयसवाल का आईपीएल कुछ खास था। उन्होंने बस एक स्विच फ्लिक किया और रातों-रात सुपरस्टार बन गए। हर कोई जानता था कि वो एक प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी है लेकिन इस साल के आईपीएल में मैंने जो देखा, उसमें हर तरह की प्रतिभा है। ऐसे बहुत से युवा भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्हें टेस्ट क्रिकेट खेलते देखने के लिए मैं इंतजार नहीं कर सकता और फिर भी आप उनके घरेलू रिकॉर्ड को भी देखेंगे तो आप प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाएंगे।"

आगे बोलते हुए पोंटिंग ने कहा, "मैं ऑन रिकॉर्ड कह रहा हूं कि मुझे लगता है कि रुतुराज गायकवाड़ जायसवाल के जैसा ही खिलाड़ी है। मुझे लगता है कि वो अगले कुछ वर्षों में वास्तव में एक बहुत ही गंभीर टेस्ट मैच खिलाड़ी या सभी प्रारूपों के खिलाड़ी हो सकते हैं। जिसके लिए मुझे थोड़ा खेद है, वो सरफराज खान हैं। सच्चाई ये है कि उन्हें अभी तक टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली है। उनका औसत 80 के आसपास है, लेकिन मुझे लगता है कि प्रथम श्रेणी क्रिकेट बिल्कुल अनसुना है। किसी ना किसी कारण से, वो उससे पहले अन्य लोगों को चुनते रहते हैं।"

Comments

Popular posts from this blog

“सर तन से जुदा,सर तन से जुदा” : मजहबी उन्मादियों का दुस्साहस, पुणे जिलाधिकारी ऑफिस पर किया संत रामगिरि की हत्या का ऐलान

नई दिल्ली ।  पुणे कलेक्टर के कार्यालय के बाहर एक बड़ी भीड़ ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के नाम पर माहौल को तनावपूर्ण बना दिया, जब वहां “अल्लाह हू अकबर” और “सर तन से जुदा” जैसे उग्र नारे लगाए गए। यह भीड़ हिंदू संत महंत रामगिरि महाराज की हत्या की मांग कर रही थी। इन नारों ने पूरे देश में चिंता और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। नारेबाजी के दौरान “नारा ए तकबीर, अल्लाहु अकबर” और “लब्बैक या रसूलिल्लाह” जैसे धार्मिक नारे भी लगाए गए, जो कुछ ही देर में ‘सर तन से जुदा’ जैसे खतरनाक और हिंसक नारों में तब्दील हो गए। इस तरह की नारेबाजी आमतौर पर पाकिस्तान में जिहादी तत्वों द्वारा सुनी जाती है, लेकिन इसे पुणे की सड़कों पर सुना जाना बेहद चौंकाने वाला है। ‘नारा ए तकदीर, अल्लाहु अकबर’ व ‘…रसूलिल्लाह’ बोलते बोलते ये जिहादियों की भीड़’सर तन से जुदा’ की अपनी संस्कृति पर कैसे उतर जाती है? ये नारे पुराने नहीं, पाकिस्तान में भी नहीं अपितु, अभी हाल ही में पुणे में लगे हैं। किंतु फिर भी कम्युजिहादी व सेक्युलर जमात में सन्नाटा पसरा है!!…  pic.twitter.com/etJ96jH5rK — विनोद बंसल Vinod Bansal (@vinod_bansal)...

भारत वापस आएगी नटराज की नौवीं सदी की दुर्लभ मूर्ति, 22 साल पहले राजस्थान से हुई थी चोरी

22 साल पहले भगवान शिव की जो दुर्लभ मूर्ति चुराकर लंदन पहुंचा दी गई थी, वो वापस भारत आ रही है। आज-कल में नटराज की यह मूर्ति भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) को सौंप दी जाएगी। नौवीं शताब्दी में चार फीट की इस मूर्ति का निर्माण प्रतिहार शैली में किया गया था। राजस्थान के बाड़ौली स्थित घंटेश्वर मंदिर से फरवरी, 1998 में यह मूर्ति गायब हो गई थी। पांच साल बाद पता चला कि तस्करों ने मूर्ति को ब्रिटेन पहुंचा दिया है। भारतीय एजेंसियां तभी से इसकी तलाश में थी। लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने ब्रिटिश सरकार की मदद से 2005 में इसे एक निजी संग्रहकर्ता से स्वेच्छा से हासिल किया। तभी से यह मूर्ति लंदन में इंडिया हाउस की लॉबी की रौनक बढ़ा रही थी। भारत सरकार अपने सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने में एक नई ऊर्जा के साथ जुटी गुई है। विदेश मंत्रालय के नेतृत्व में भारतीय एजेंसियां चोरी व तस्करी की गई सांस्कृतिक विरासत को वापस लाने में जुटी हैं। भारत से चोरी हुई ब्रह्मा व ब्रह्माणी की मूर्ति भी ब्रिटेन से ही 2017 में वापस लाई गई थी। लंदन पुलिस द्वारा बरामद 12वीं सदी की बुद्ध की एक दुर्लभ कांस्य प्रतिमा को ...

अपने होने वाली पार्टनर से शादी से पहले ही कर लें ऐसी बातें, नहीं होगी परेशानी

शादी इंसान के जीवन का सबसे अहम फैसला है, चाहे लड़का हो या लड़की। आज का दौर अलग है आज कोई भी लड़का -लड़की अपने जीवनसाथी को चुनता है परखता है आज के समय में शादी से पहले एक दूसरे को जानना -पहचानना पसंद करते है। कोई भी लड़का जब भी शादी का विचार करता है तो वो एक आनंदमय जीवन जीने की इच्छा रखता है शादी करने से पहले लड़का -लड़की होने वाले पार्टनर का चुनाव करने से पहले कई तरह की बातों पर विचार -विमर्श करना चाहिए। शादी से पहले ही कर लें ऐसी बातें लड़को को ऐसी लड़किया बहुत पसंद आती है जो आत्मनिर्भर होने के साथ -साथ मेच्योर भी होती है। ऐसे में अगर आप भी जब भी लड़की देखने जाएं तो सबसे पहले अपने दिमाग में चल रहे हर सवाल जवाब का उत्तर जान ले। शादी से पहले आपके पास इतना समय होता है कि आप अपने होने वाले जीवनसाथी की सोच के बारे में जान सकें आपको ये जानना चाहिए की शादी से पहले रोमांस ,प्यार ,सेक्स के बारे में आपका पार्टनर क्या सोचता है। आपको उनसे सभी चीजों के बारे में खुलकर बात जरूर करनी चाहिए जो आपको पसंद है इससे आपको पसंद नापसंद का पता चल जाएगा। अगर आपके मन में फेमली प्लानिंग को लेकर कोई भी सवाल है तो अपने होने...