Skip to main content

Cricket News: WATCH: 'जब इंडिया-पाकिस्तान नहीं बना था, तब हम इकट्ठे ही खेलते थे', शादाब खान के बयान से दिल हो जाएगा बाग़-बाग़

 


मेजर लीग क्रिकेट 2023 के दूसरे मैच में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने कोरी एंडरसन और शादाब खान के अर्धशतकों की मदद से MI न्यूयॉर्क को 22 रन से हरा दिया। न्यूयॉर्क की तरफ से टिम डेविड ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली लेकिन वो टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थी। इस मैच में शादाब ने बल्ले से तो तहलका मचाया ही साथ ही गेंद से भी एक विकेट चटकाया।

हालांकि, शानदार प्रदर्शन करने वाले शादाब इस मैच से पहले एक और वजह के चलते सुर्खियों में थे। इस टूर्नामेंट वो कई भारतीय मूल के खिलाड़ियों के साथ भी खेल रहे हैं ऐसे में जब उनसे भारतीय खिलाड़ियों के साथ खेलने के अनुभव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने एक ऐसा जवाब दिया जिसने दोनों मुल्कों के फैंस का दिल जीत लिया। शादाब ने कहा कि जब भारत और पाकिस्तान के बीच बंटवारा नहीं हुआ था तो सब एक ही थे।  

शादाब खान ने मेजर लीग क्रिकेट में मुकाबले से पहले कहा, 'जब भारत और पाकिस्तान नहीं बने थे, तब हम लोग इकट्ठे ही खेलते थे। अब अच्छा लग रहा है कि हम मेजर लीग क्रिकेट के जरिए दोबारा एक साथ खेलेंगे। हमारे बीच मतभेद हो गया था लेकिन जब आप एक-दूसरे से मिलते हैं, तो आपको पता चलता है कि आप एक जैसे ही हैं।दोनों देशों के खिलाड़ी पंजाबी बोलते हैं। मैं भारत से आए खिलाड़ियों के साथ काफी एन्जॉय कर रहा हूं।'  

आपको बता दें कि सैन फ्रांसिस्को टीम ने पहले मैच की प्लेइंग-11 में जिन भारतीय खिलाड़ियों को मौका दिया उसमें मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स का हिस्सा रहे तेजिंदर सिंह का नाम भी शामिल है। इसके अलावा फ्रांसिस्को की टीम में सीएसके टीम का हिस्सा रह चुके बाएं हाथ के स्पिनर चैतन्य बिश्नोई भी शामिल हैं। ऐसे में भारतीय मूल के ये खिलाड़ी इस अमेरिकी लीग में अपने प्रदर्शन से छाप छोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

“सर तन से जुदा,सर तन से जुदा” : मजहबी उन्मादियों का दुस्साहस, पुणे जिलाधिकारी ऑफिस पर किया संत रामगिरि की हत्या का ऐलान

नई दिल्ली ।  पुणे कलेक्टर के कार्यालय के बाहर एक बड़ी भीड़ ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के नाम पर माहौल को तनावपूर्ण बना दिया, जब वहां “अल्लाह हू अकबर” और “सर तन से जुदा” जैसे उग्र नारे लगाए गए। यह भीड़ हिंदू संत महंत रामगिरि महाराज की हत्या की मांग कर रही थी। इन नारों ने पूरे देश में चिंता और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। नारेबाजी के दौरान “नारा ए तकबीर, अल्लाहु अकबर” और “लब्बैक या रसूलिल्लाह” जैसे धार्मिक नारे भी लगाए गए, जो कुछ ही देर में ‘सर तन से जुदा’ जैसे खतरनाक और हिंसक नारों में तब्दील हो गए। इस तरह की नारेबाजी आमतौर पर पाकिस्तान में जिहादी तत्वों द्वारा सुनी जाती है, लेकिन इसे पुणे की सड़कों पर सुना जाना बेहद चौंकाने वाला है। ‘नारा ए तकदीर, अल्लाहु अकबर’ व ‘…रसूलिल्लाह’ बोलते बोलते ये जिहादियों की भीड़’सर तन से जुदा’ की अपनी संस्कृति पर कैसे उतर जाती है? ये नारे पुराने नहीं, पाकिस्तान में भी नहीं अपितु, अभी हाल ही में पुणे में लगे हैं। किंतु फिर भी कम्युजिहादी व सेक्युलर जमात में सन्नाटा पसरा है!!…  pic.twitter.com/etJ96jH5rK — विनोद बंसल Vinod Bansal (@vinod_bansal)...

भारत वापस आएगी नटराज की नौवीं सदी की दुर्लभ मूर्ति, 22 साल पहले राजस्थान से हुई थी चोरी

22 साल पहले भगवान शिव की जो दुर्लभ मूर्ति चुराकर लंदन पहुंचा दी गई थी, वो वापस भारत आ रही है। आज-कल में नटराज की यह मूर्ति भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) को सौंप दी जाएगी। नौवीं शताब्दी में चार फीट की इस मूर्ति का निर्माण प्रतिहार शैली में किया गया था। राजस्थान के बाड़ौली स्थित घंटेश्वर मंदिर से फरवरी, 1998 में यह मूर्ति गायब हो गई थी। पांच साल बाद पता चला कि तस्करों ने मूर्ति को ब्रिटेन पहुंचा दिया है। भारतीय एजेंसियां तभी से इसकी तलाश में थी। लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने ब्रिटिश सरकार की मदद से 2005 में इसे एक निजी संग्रहकर्ता से स्वेच्छा से हासिल किया। तभी से यह मूर्ति लंदन में इंडिया हाउस की लॉबी की रौनक बढ़ा रही थी। भारत सरकार अपने सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने में एक नई ऊर्जा के साथ जुटी गुई है। विदेश मंत्रालय के नेतृत्व में भारतीय एजेंसियां चोरी व तस्करी की गई सांस्कृतिक विरासत को वापस लाने में जुटी हैं। भारत से चोरी हुई ब्रह्मा व ब्रह्माणी की मूर्ति भी ब्रिटेन से ही 2017 में वापस लाई गई थी। लंदन पुलिस द्वारा बरामद 12वीं सदी की बुद्ध की एक दुर्लभ कांस्य प्रतिमा को ...

अपने होने वाली पार्टनर से शादी से पहले ही कर लें ऐसी बातें, नहीं होगी परेशानी

शादी इंसान के जीवन का सबसे अहम फैसला है, चाहे लड़का हो या लड़की। आज का दौर अलग है आज कोई भी लड़का -लड़की अपने जीवनसाथी को चुनता है परखता है आज के समय में शादी से पहले एक दूसरे को जानना -पहचानना पसंद करते है। कोई भी लड़का जब भी शादी का विचार करता है तो वो एक आनंदमय जीवन जीने की इच्छा रखता है शादी करने से पहले लड़का -लड़की होने वाले पार्टनर का चुनाव करने से पहले कई तरह की बातों पर विचार -विमर्श करना चाहिए। शादी से पहले ही कर लें ऐसी बातें लड़को को ऐसी लड़किया बहुत पसंद आती है जो आत्मनिर्भर होने के साथ -साथ मेच्योर भी होती है। ऐसे में अगर आप भी जब भी लड़की देखने जाएं तो सबसे पहले अपने दिमाग में चल रहे हर सवाल जवाब का उत्तर जान ले। शादी से पहले आपके पास इतना समय होता है कि आप अपने होने वाले जीवनसाथी की सोच के बारे में जान सकें आपको ये जानना चाहिए की शादी से पहले रोमांस ,प्यार ,सेक्स के बारे में आपका पार्टनर क्या सोचता है। आपको उनसे सभी चीजों के बारे में खुलकर बात जरूर करनी चाहिए जो आपको पसंद है इससे आपको पसंद नापसंद का पता चल जाएगा। अगर आपके मन में फेमली प्लानिंग को लेकर कोई भी सवाल है तो अपने होने...