Skip to main content

एक बिल में एक चूहा रहता था। चूहा बहुत ही डरपोक था वह अपना ज्यादातर समय अपने बिल में ही बिताता था। चूहे को हमेशा



डरपोक चूहा की कहानी | Darpok chuha ki kahani 

बहुत पुरानी बात है एक बिल में एक चूहा रहता था। चूहा बहुत ही डरपोक था वह अपना ज्यादातर समय अपने बिल में ही बिताता था। चूहे को हमेशा डर लगा रहता था कि कहीं कोई बिल्ली उसे पकड़ कर खा ना ले। चूहा कभी कभार ही अपने बिल से बाहर आता था । चूहे के बिल के पास ही एक झोपडी में एक साधू रहते थे ।


एक बार चूहा भोजन की तलाश में बिल से बाहर आया । साधु ने देखा चूहा बहुत अधिक डरा हुआ है उन्होंने चूहे को बुलाया और उससे उसके डर का कारण पूछा। चूहा बोला - " हे साधु महाराज ! मुझे हमेशा इस चीज का भय रहता है कि कोई बिल्ली अचानक मुझ पर हमला करके मुझे खा जाएगी। आप तो बहुत बड़े तपस्वी हैं कृपया आप अपने तपोबल से मुझे बिल्ली बना दीजिए ताकि मेरा यह डर हमेशा के लिए खत्म हो जाए। "


चूहे की बात सुनकर साधु मंद मंद मुस्कुराए और चूहे से बोले - " मैं तुम्हें बिल्ली तो बना दूंगा परंतु क्या इससे तुम्हारा डर खत्म हो जाएगा?"


चूहा बोला - "साधु महाराज ! जब मैं बिल्ली बन जाऊंगा तो मुझे किसी और बिल्ली का डर ही नहीं रहेगा फिर मैं निर्भीक होकर घूमा करूँगा । "


साधु महाराज ने चूहे को बिल्ली बना दिया। बिल्ली बनकर चूहा बहुत खुश था कुछ दिन तो उसने बड़ी मौज से बिताए। एक दिन एक कुत्ते ने उसे देख लिया और बिल्ली के पीछे पड़ गया। बिल्ली बने चूहे ने बड़ी मुश्किल से कुत्ते से अपनी जान बचाई।





अब बिल्ली बने चूहे को यह डर सताने लगा कि कोई कुत्ता अचानक उस पर हमला कर देगा और उसे मारकर खा जाएगा। बिल्ली बना चूहा फिर से साधु महाराज के पास गया और उनसे बोला - " साधू महाराज ! बिल्ली बनकर मैं खुश नहीं हूं । मुझे हमेशा डर सताता है कि कोई कुत्ता मुझे मार देगा कृपया कर आप मुझे कुत्ता ही बना दीजिए। "

साधु उसकी बात सुनकर मंद- मंद मुस्कुराये और उसे कुत्ता बना दिया। कुत्ता बनकर चूहा कुछ दिन तो खुश रहा किंतु एक दिन उसके सामने कुछ भेड़िए आ गए और उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। कुत्ता बने चूहे को फिर डर सताने लगा कि भेड़िए किसी दिन उसका शिकार कर लेंगे।

कुत्ता बना चूहा फिर से साधु महाराज के पास गया और उनसे बोला साधु महाराज आप मुझे भेड़िया बना दीजिए जिससे वीडियो से मेरा डर खत्म हो जाए। साधु ने चूहे को भेड़िया बना दिया। भेड़िया बने चूहे पर एक दिन शेर ने हमला बोल दिया किंतु किसी तरह इस बार भी वह बच गया । भेड़िया बने चूहे को यह डर सताने लगा कि किसी दिन शेर उसका शिकार कर लेगा।

चूहा फिर से साधु के पास गया और उनसे बोला साधु महाराज आपने मुझे पहले बिल्ली फिर कुत्ता और अब भेड़िया तो बना दिया किंतु मेरा डर खत्म नहीं हो रहा। अब आप मुझे इस जंगल का राजा शेर ही बना दीजिए ताकि मुझे किसी और जानवर से कोई खतरा ही ना हो। साधु ने फिर से उसकी बात मान ली और उसे शेर बना दिया।

शेर बने चूहे को अब लगने लगा कि उसका डर हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा क्योंकि अब वह जंगल का सबसे शक्तिशाली जानवर बन चुका है और जंगल का कोई दूसरा जानवर उस पर हमला नहीं कर सकता। एक दिन जंगल में कहीं से शेर का शिकार करने के लिए शिकारी आते हैं और शेर को फंसाने के लिए जाल फैला देते हैं और शेर उस जाल में फंस जाता है ।




चूहा बने शेर को अब डर सताने लगा की शिकारी आते ही उसे गोली मार कर मार देंगे। उसे लगा कि काश वह चूहा होता तो इस जाल को बड़ी आसानी से काटकर जाल से बाहर आ जाता। उसी समय साधू कहीं जा रहे थे उन्हने शेर बने चूहे को जाल में फंसा देखा और उसके पास आ गए ।


साधू को देखकर शेर बने चूहे ने साधु महाराज से विनती कि उसे फिर से चूहा बना दिया जाए। साधु ने शेर को वापस चूहा बना दिया। चूहा बनते ही उसने जाल को काट दिया और जाल से बाहर आ गया। चूहा साधु के सामने हाथ जोड़कर खड़ा हो गया और बोला - " साधु महाराज आपकी मंद-मंद मुस्कान का रहस्य मुझे समझ में आ गया है किसी भी जीव के बड़ा ,छोटा , कमजोर या शक्तिशाली होने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। प्रत्येक जीव मैं कुछ ना कुछ कमियां होती हैं इन कमियों से ना डर कर जीवन में सदैव आगे बढ़ते रहना चाहिए। "

शिक्षा - " डरपोक चूहे की कहानी से हमें शिक्षा मिलती है कि अपनी कमजोरियों से कभी नहीं डरना चाहिए और साहसपूर्वक जीवन पथ पर आगे बढ़ना चाहिए । "

Comments

Popular posts from this blog

“सर तन से जुदा,सर तन से जुदा” : मजहबी उन्मादियों का दुस्साहस, पुणे जिलाधिकारी ऑफिस पर किया संत रामगिरि की हत्या का ऐलान

नई दिल्ली ।  पुणे कलेक्टर के कार्यालय के बाहर एक बड़ी भीड़ ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के नाम पर माहौल को तनावपूर्ण बना दिया, जब वहां “अल्लाह हू अकबर” और “सर तन से जुदा” जैसे उग्र नारे लगाए गए। यह भीड़ हिंदू संत महंत रामगिरि महाराज की हत्या की मांग कर रही थी। इन नारों ने पूरे देश में चिंता और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। नारेबाजी के दौरान “नारा ए तकबीर, अल्लाहु अकबर” और “लब्बैक या रसूलिल्लाह” जैसे धार्मिक नारे भी लगाए गए, जो कुछ ही देर में ‘सर तन से जुदा’ जैसे खतरनाक और हिंसक नारों में तब्दील हो गए। इस तरह की नारेबाजी आमतौर पर पाकिस्तान में जिहादी तत्वों द्वारा सुनी जाती है, लेकिन इसे पुणे की सड़कों पर सुना जाना बेहद चौंकाने वाला है। ‘नारा ए तकदीर, अल्लाहु अकबर’ व ‘…रसूलिल्लाह’ बोलते बोलते ये जिहादियों की भीड़’सर तन से जुदा’ की अपनी संस्कृति पर कैसे उतर जाती है? ये नारे पुराने नहीं, पाकिस्तान में भी नहीं अपितु, अभी हाल ही में पुणे में लगे हैं। किंतु फिर भी कम्युजिहादी व सेक्युलर जमात में सन्नाटा पसरा है!!…  pic.twitter.com/etJ96jH5rK — विनोद बंसल Vinod Bansal (@vinod_bansal)...

भारत वापस आएगी नटराज की नौवीं सदी की दुर्लभ मूर्ति, 22 साल पहले राजस्थान से हुई थी चोरी

22 साल पहले भगवान शिव की जो दुर्लभ मूर्ति चुराकर लंदन पहुंचा दी गई थी, वो वापस भारत आ रही है। आज-कल में नटराज की यह मूर्ति भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) को सौंप दी जाएगी। नौवीं शताब्दी में चार फीट की इस मूर्ति का निर्माण प्रतिहार शैली में किया गया था। राजस्थान के बाड़ौली स्थित घंटेश्वर मंदिर से फरवरी, 1998 में यह मूर्ति गायब हो गई थी। पांच साल बाद पता चला कि तस्करों ने मूर्ति को ब्रिटेन पहुंचा दिया है। भारतीय एजेंसियां तभी से इसकी तलाश में थी। लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने ब्रिटिश सरकार की मदद से 2005 में इसे एक निजी संग्रहकर्ता से स्वेच्छा से हासिल किया। तभी से यह मूर्ति लंदन में इंडिया हाउस की लॉबी की रौनक बढ़ा रही थी। भारत सरकार अपने सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने में एक नई ऊर्जा के साथ जुटी गुई है। विदेश मंत्रालय के नेतृत्व में भारतीय एजेंसियां चोरी व तस्करी की गई सांस्कृतिक विरासत को वापस लाने में जुटी हैं। भारत से चोरी हुई ब्रह्मा व ब्रह्माणी की मूर्ति भी ब्रिटेन से ही 2017 में वापस लाई गई थी। लंदन पुलिस द्वारा बरामद 12वीं सदी की बुद्ध की एक दुर्लभ कांस्य प्रतिमा को ...

अपने होने वाली पार्टनर से शादी से पहले ही कर लें ऐसी बातें, नहीं होगी परेशानी

शादी इंसान के जीवन का सबसे अहम फैसला है, चाहे लड़का हो या लड़की। आज का दौर अलग है आज कोई भी लड़का -लड़की अपने जीवनसाथी को चुनता है परखता है आज के समय में शादी से पहले एक दूसरे को जानना -पहचानना पसंद करते है। कोई भी लड़का जब भी शादी का विचार करता है तो वो एक आनंदमय जीवन जीने की इच्छा रखता है शादी करने से पहले लड़का -लड़की होने वाले पार्टनर का चुनाव करने से पहले कई तरह की बातों पर विचार -विमर्श करना चाहिए। शादी से पहले ही कर लें ऐसी बातें लड़को को ऐसी लड़किया बहुत पसंद आती है जो आत्मनिर्भर होने के साथ -साथ मेच्योर भी होती है। ऐसे में अगर आप भी जब भी लड़की देखने जाएं तो सबसे पहले अपने दिमाग में चल रहे हर सवाल जवाब का उत्तर जान ले। शादी से पहले आपके पास इतना समय होता है कि आप अपने होने वाले जीवनसाथी की सोच के बारे में जान सकें आपको ये जानना चाहिए की शादी से पहले रोमांस ,प्यार ,सेक्स के बारे में आपका पार्टनर क्या सोचता है। आपको उनसे सभी चीजों के बारे में खुलकर बात जरूर करनी चाहिए जो आपको पसंद है इससे आपको पसंद नापसंद का पता चल जाएगा। अगर आपके मन में फेमली प्लानिंग को लेकर कोई भी सवाल है तो अपने होने...