Skip to main content

Weather Report: हरियाणा-राजस्थान और यूपी के लिए ऑरेंज अलर्ट, 5 दिनों तक झमाझम बारिश; मौसम विभाग ने बताया

मौसम विभाग ने शनिवार को हरियाणा, उत्तर-पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया। मौसम विभाग के वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने कहा कि अरब सागर से आ रही नमी की वजह से उत्तर-पूर्वी भारत में आज और कल एक जैसा मौसम रहेगा और उत्तर-पश्चिमी भारत में अगले पांच दिनों में भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश और अन्य इलाकों में रविवार को भारी बारिश की आशंका भी जताई है।

वहीं, उत्तर भारत में शनिवार को कई राज्यों में तेज बारिश होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत विभिन्न अंचलों में 11 लोगों की मौत हो गई। प्रदेश में कई जगहों पर 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज आंधी से पेड़ गिरे और खंभे उखड़ गए। उत्तराखंड में 29 और 30 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि पंजाब, हरियाणा, झारखंड आदि राज्यों में भी बारिश से लोगों को रोजमर्रा के कार्यों में परेशानी हुई। राजस्थान में बारिश संबंधी घटनाओं की वजह से मौतों का आंकड़ा 13 पहुंच गया। उधर, हिमाचल प्रदेश में हिमपात से कई स्थानों पर पर्यटक फंस गए, जिनके लिए रेस्क्यू कार्य जारी है।

उत्तर प्रदेश में बारिश से भारी नुकसान
शनिवार को लखनऊ में तीन, मैनपुरी और गोण्डा में दो-दो लोगों के अलावा बाराबंकी, हरदोई, उन्नाव और संत कबीरनगर में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।लखनऊ में तीन अलग-अलग जगह दीवार गिरने से तीन लोगों की जान चली गई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार 28 मई को पश्चिमी यूपी में लगभग सभी स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने या बौछारें पड़ने के आसार हैं, जबकि पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश की आशंका जताई गई है। तेज आंधी की वजह से लखनऊ की फल पट्टी माल, मलिहाबाद, काकोरी के अलावा अन्य जिलों में भी आम की तैयार होती फसल को काफी नुकसान पहुंचा है।

झारखंड में 12 लोगों की मौत
झारखंड में में भी पिछले दो दिनों में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

राजस्थान में भी भारी बारिश
पूर्वी राजस्थान में कई स्थानों पर भारी वर्षा हुई, जबकि पिछले 24 घंटों में राज्य के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। आपदा राहत एवं प्रबंधन विभाग के मुताबिक, पिछले दो दिनों में राज्य में बारिश और तूफान से कुल 13 लोगों की मौत हुई है। राजस्थान सरकार प्रदेश में हाल में आंधी- तूफान एवं ओलावृष्टि में जान गंवाने वालों लोगों के परिजनों को पांच -पांच लाख रुपए की सहायता राशि देगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यह घोषणा शनिवार को की।

हरियाणा एवं पंजाब में भी बरसे बादल
हरियाणा के कुछ हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, हिसार, करनाल, नारनौल, रोहतक, भिवानी, कुरुक्षेत्र और रेवाड़ी में रातभर बारिश हुई है। विभाग की ओर से बताया गया कि पंजाब के बठिंडा और फरीदकोट में भी बारिश हुई।

उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी
उत्तराखंड में रविवार को मौसम से राहत की उम्मीद है। हालांकि 29 और 30 मई को फिर मौसम बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, 28 मई को राज्य में कहीं-कहीं हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। 28 के लिए किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है, जबकि 29 और 30 मई को राज्य के ज्यादातर इलाकों में बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ चलने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने दोनों दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए एडवाइजरी जारी की है। कुमाऊं मंडल में शनिवार को अच्छी बारिश हुई। नैनीताल में 26.5, ज्यूलकोट में 15, भीमताल में 9.5, रामनगर में 7.5 और सल्ट में 6.0 एमएम बारिश दर्ज की गई।

हिमाचल में हिमपात से सैकड़ों पर्यटक फंसे
हिमाचल प्रदेश में मनाली-लेह मार्ग के बारालाचा में हिमपात के कारण फंसे 250 से अधिक पर्यटकों को रेस्क्यू किया गया है। वहीं शुक्रवार रात को हुई ताजा बर्फबारी से मनाली-लेह मार्ग और दारचा-शिंकुला दर्रा यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। ऐसे में शनिवार को लेह की तरफ से वाहनों को मनाली की तरफ नहीं भेजा गया। शुक्रवार देर रात को बारालाचा और जिंगजिंगार में लगभग 600 गाड़ियां फंस गई थीं। बीआरओ की टीम भी हाईवे के किनारों से बर्फ हटाने में जुटी है।

Comments

Popular posts from this blog

किस जाति के होते हैं नाम के पीछे मुल्ला लगाने वाले मुसलमान? जवाब जानकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली।  भारत में कई धर्मों के लोग साथ मिलकर रहते हैं। यहां एक ही जगह पर कई धर्म-समुदाय के लोग रहकर एकता में अनेकता का उदहारण पेश करते हैं। हिंदू धर्म की तरह मुस्लिम धर्म में भी कई जातियां होती है। इसमें खान, सैयद, पठान, कुरैशी, शेख, अंसारी आदि शामिल हैं। क्या आपको पता है कि कई मुसलमान अपने नाम के पीछे मुल्ला लगाते हैं। आज हम आपको मुल्ला सरनेम और जाति के बारे में बताएंगे। कौन होते हैं मुल्ला मुल्ला शब्द फारसी से लिया गया है, जो कि अरबी के शब्द ‘मौला’ से ताल्लुक रखता है। मौला का अर्थ होता है मास्टर और गार्डियन। मुल्ला इस्लामी धार्मिक शिक्षा में योग्यता रखने वाले लोगों को कहते हैं। इसका उपयोग स्थानीय इस्लामी धर्मगुरु या मस्जिद के इमाम के लिए भी किया जाता है। साथ ही जो मुसलमान शरीअत का आलिम होता है उसे भी आदर से मुल्ला कहा जाता है। कसाई में आते हैं ये लोग इस्लामी ज्ञान रखने वाले व्यक्ति के लिए मुल्ला कोई आधिकारिक उपाधि नहीं है। कई मुसलमानों में ये पारिवारिक सरनेम भी है। जैसे हिंदुओं में धर्म के जानकार को पंडित कहते हैं और उनके घर वाले भी ये सरनेम लगाने लगते हैं...

“सर तन से जुदा,सर तन से जुदा” : मजहबी उन्मादियों का दुस्साहस, पुणे जिलाधिकारी ऑफिस पर किया संत रामगिरि की हत्या का ऐलान

नई दिल्ली ।  पुणे कलेक्टर के कार्यालय के बाहर एक बड़ी भीड़ ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के नाम पर माहौल को तनावपूर्ण बना दिया, जब वहां “अल्लाह हू अकबर” और “सर तन से जुदा” जैसे उग्र नारे लगाए गए। यह भीड़ हिंदू संत महंत रामगिरि महाराज की हत्या की मांग कर रही थी। इन नारों ने पूरे देश में चिंता और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। नारेबाजी के दौरान “नारा ए तकबीर, अल्लाहु अकबर” और “लब्बैक या रसूलिल्लाह” जैसे धार्मिक नारे भी लगाए गए, जो कुछ ही देर में ‘सर तन से जुदा’ जैसे खतरनाक और हिंसक नारों में तब्दील हो गए। इस तरह की नारेबाजी आमतौर पर पाकिस्तान में जिहादी तत्वों द्वारा सुनी जाती है, लेकिन इसे पुणे की सड़कों पर सुना जाना बेहद चौंकाने वाला है। ‘नारा ए तकदीर, अल्लाहु अकबर’ व ‘…रसूलिल्लाह’ बोलते बोलते ये जिहादियों की भीड़’सर तन से जुदा’ की अपनी संस्कृति पर कैसे उतर जाती है? ये नारे पुराने नहीं, पाकिस्तान में भी नहीं अपितु, अभी हाल ही में पुणे में लगे हैं। किंतु फिर भी कम्युजिहादी व सेक्युलर जमात में सन्नाटा पसरा है!!…  pic.twitter.com/etJ96jH5rK — विनोद बंसल Vinod Bansal (@vinod_bansal)...

भारत वापस आएगी नटराज की नौवीं सदी की दुर्लभ मूर्ति, 22 साल पहले राजस्थान से हुई थी चोरी

22 साल पहले भगवान शिव की जो दुर्लभ मूर्ति चुराकर लंदन पहुंचा दी गई थी, वो वापस भारत आ रही है। आज-कल में नटराज की यह मूर्ति भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) को सौंप दी जाएगी। नौवीं शताब्दी में चार फीट की इस मूर्ति का निर्माण प्रतिहार शैली में किया गया था। राजस्थान के बाड़ौली स्थित घंटेश्वर मंदिर से फरवरी, 1998 में यह मूर्ति गायब हो गई थी। पांच साल बाद पता चला कि तस्करों ने मूर्ति को ब्रिटेन पहुंचा दिया है। भारतीय एजेंसियां तभी से इसकी तलाश में थी। लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने ब्रिटिश सरकार की मदद से 2005 में इसे एक निजी संग्रहकर्ता से स्वेच्छा से हासिल किया। तभी से यह मूर्ति लंदन में इंडिया हाउस की लॉबी की रौनक बढ़ा रही थी। भारत सरकार अपने सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने में एक नई ऊर्जा के साथ जुटी गुई है। विदेश मंत्रालय के नेतृत्व में भारतीय एजेंसियां चोरी व तस्करी की गई सांस्कृतिक विरासत को वापस लाने में जुटी हैं। भारत से चोरी हुई ब्रह्मा व ब्रह्माणी की मूर्ति भी ब्रिटेन से ही 2017 में वापस लाई गई थी। लंदन पुलिस द्वारा बरामद 12वीं सदी की बुद्ध की एक दुर्लभ कांस्य प्रतिमा को ...