Skip to main content

बिहार में कल से आग उगलेगा आसमान, बारिश और तूफान 'मोचा' को लेकर भी मौसम विभाग ने दी ये बड़ी जानकारी



Bihar Weather Alert: बिहार का मौसम(Bihar ka mausam) फिर एकबार उग्र रूप धारण कर चुका है. पछुआ हवा और अधिक मजबूत हो गयी है जिसके कारण प्रदेश का तापमान तेजी से बढ़ रहा है. मौसम विभाग की ओर से फिर से भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है. राजधानी पटना का पारा 40 ही नहीं बल्कि 43 डिग्री तक पार कर चुका. 17 जिलों का पारा 40 डिग्री से अधिक रहा. वहीं तूफान मोचा (Mocha toofan)और बारिश (Bihar me barish) की संभावना को लेकर भी मौसम विभाग (IMD Alert) की ओर से बड़ी जानकारी सामने आयी है.

हीटवेब का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, बांका-खगड़िया-शेखपुरा-पूर्णिया में मंगलवार को लू (Heat wave in bihar) चली है. बुधवार को भी कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ेगी. वहीं नवादा, शेखपुरा, पूर्णिया समेत 9 जिलों में हीटवेब का आज अलर्ट है. इनमें खगड़िया, अररिया, भागलपुर, बक्सर, बांका और औरंगाबाद भी शामिल है.

10 से 14 मई तक के लिए मौसम पूर्वानुमान

डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 10 से 14 मई तक के लिए पूर्वानुमान जारी किया है. इस अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल रह सकते हैं. आमतौर पर मौसम के शुष्क रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. सापेक्ष आद्रर्ता सुबह में 70 से 75 प्रतिशत तथा दोपहर में 45 से 50 प्रतिशत रहने की संभावना है. पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 10 से 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना है. 12 मई को पुरबा हवा भी चल सकती है.

आसमान से अंगारे बरसने लगे

भागलपुर जिले का अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री तक पहुंच गया. जेठ महीने की तेज धूप व गर्म पछिया हवा के कारण लोगों को गर्मी व जलन का अहसास होने लगा है. सुबह नौ बजे से ही आसमान से अंगारे बरसने लगे. बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार ने बताया कि 12 मई तक भागलपुर जिले में आसमान साफ रहेगा. गर्म पछिया हवा नौ किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है. तापमान में वृद्धि जारी रहेगी.

बारिश और तूफान मोचा को लेकर बड़ी जानकारी

बीएयू के मौसम विभाग के नोडल पदाधिकारी ने बताया कि अभी बारिश की संभावना नहीं है. 13 मई को हल्के बादल छाये रह सकते हैं. 13 मई को ही हल्की बारिश की भी संभावना है. बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान सक्रिय हो गया है. इसका असर दो दिन बाद पूर्व बिहार पर पड़ सकता है. मौसम मामलों के जानकारों की मानें तो बंगाल की खाड़ी में मोचा तूफान का प्रभाव बना है. इसका असर बिहार के भी तटवर्ती क्षेत्रों में दिख सकती है. कटिहार-भागलपुर-किशनगंज- पूर्णिया-जमुई व कोसी-सीमांचल-अंग क्षेत्र के कई हिस्सों में मध्य दर्जे की बारिश की भी संभावना बन सकती है.


Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...