Skip to main content

क्या दोनों किडनी के बिना भी जिंदा रह सकता है इंसान?

हमारे शरीर में किडनी एक बेहद महत्वपूर्ण अंग है. अगर यह सही से काम न करे तो हमारा खून साफ नहीं हो पाता. किडनी फेल होने या किसी व्यक्ति के शरीर से दोनों किडनी निकाले जाने की स्थिति में व्यक्ति ज्यादा समय तक जिंदा नहीं रह सकता. लेकिन अगर व्यक्ति को डायलिसिस पर रखा जाए तो वह सालों तक बिना किडनी के जीवित रह सकता है.



बिहार के मुजफ्फरपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक झोलाछाप डॉक्टर ने महिला मरीज की दोनों किडनी निकाल लीं और फरार हो गया. मरीज सुनीता बिना किडनी के ही पिछले चार महीने से अपनी जिंदगी गुजार रही हैं. हर दो दिन में सुनीता की डायलिसिस की जा रही है जिस कारण वो जिंदा हैं. इस खबर से मन में यह सवाल उठता है कि क्या कोई इंसान बिना किडनी के भी जीवित रह सकता है और अगर हां तो कितने दिन?

बिना किडनी के जिंदगी

दुनिया में कई ऐसे लोग हैं जो एक किडनी पर ही जिंदा हैं. ऑस्ट्रेलिया स्थित किडनी हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक, हर 750 में से एक व्यक्ति एक ही किडनी के साथ पैदा होता है. कई बार किसी बीमारी की वजह से भी इंसान की एक किडनी निकाल दी जाती है. ऐसे में व्यक्ति की एक किडनी ही खून साफ करने का काम करती है. लेकिन अगर किसी व्यक्ति के पास एक भी किडनी न हो तो उसके लिए बिना इलाज के जिंदा रह पाना संभव नहीं है.

किडनी हमारे खून को साफ करती है और अगर यह काम करना बंद कर दे तो स्थिति बेहद गंभीर हो जाती है. अगर किसी व्यक्ति की दोनों किडनी निकाल दी जाए तो वो बिना डायलिसिस के जिंदा नहीं रह सकता. हफ्ते में उसे तीन दिन डायलिसिस की जरूरत होती है.

कब तक बिना किडनी के जिंदा रह सकता है इंसान

बिना किडनी के डायलिसिस पर इंसान की जिंदगी इस बात पर निर्भर करती है कि इंसान का शरीर डायलिसिस को कैसे स्वीकार रहा है. डायलिसिस पर इंसान सालों या दशकों तक जिंदा रह सकता है. इसके लिए उसे हर दो दिन में डायलिसिस की जरूरत पड़ती है. कई ऐसे लोग हैं जो सही मैच की किडनी के लिए सालों से इंतजार कर रहे हैं और डायलिसिस के सहारे जिंदा हैं.

किडनी ट्रांसप्लांट के लिए कतार में हजारों लोग

सुनीता के मामले में उनके पति की किडनी उनसे मैच नहीं हो पाई है. वो फिलहाल मुजफ्फरपुर के Sk मेडिलक कॉलेज में अपना इलाज करा रही हैं. यहां कई लोग उन्हें अपनी किडनी डोनेट करने आए लेकिन मैच न होने के कारण उनका ट्रांसप्लांट नहीं हो सका है.

किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर और मरीज का ब्लड ग्रुप मैच होना जरूरी है. इसके बाद डोनर और मरीज के टिशू मैच कराए जाते हैं. अगर दोनों ठीकठाक मैच हो जाएं, तभी किडनी ट्रांसप्लांट किया जाता है.

हालांकि, इसके बाद भी संभावना बनी रहती है कि व्यक्ति का शरीर किडनी को रिजेक्ट कर देगा, इसलिए एक साल तक उसे नियमित जांच करानी पड़ती है. शुरुआती तीन महीने बेहद नाजुक होते हैं जिसमें संभावना बनी रहती है कि व्यक्ति का शरीर किडनी को रिजेक्ट कर देगा. एक साल बाद किडनी ट्रांसप्लांट को कामयाब मान लिया जाता है क्योंकि इसके रिजेक्ट होने की संभावना मात्र 10 फीसद बच जाती है.

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद बरतें सावधानी

अगर किसी व्यक्ति का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है तो उसे अपने लाइफस्टाइल में धूम्रपान छोड़ना, वजन कम करना और अच्छी डाइट जैसे कई अहम बदलाव करने होते हैं.

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...