Skip to main content

किडनी में मौजूद 'कचरे' को इन घरेलू तरीकों से बाहर निकालिए



किडनी में मौजूद कचरे को इन घरेलू तरीकों से बाहर निकालिए


जिस प्रकार हम अपने घर में पानी के फिल्टर की सफाई करते हैं, ठीक उसी प्रकार हमें हमारी किडनी की भी रोजाना सफाई करनी चाहिए। ऐसा करने से हमारे शरीर की गंदगी बाहर निकल जाती है। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि किडनी हमारे शरीर का एक मुख्य हिस्सा है। यह हमारे ब्लड से नमक और शरीर से हानिकारक बैक्टीरिया को फिल्टर करके गंदगी को साफ करती है।

जिस प्रकार हम अपने घर में पानी के फिल्टर की सफाई करते हैं, ठीक उसी प्रकार हमें हमारी किडनी की भी रोजाना सफाई करनी चाहिए। ऐसा करने से हमारे शरीर की गंदगी बाहर निकल जाती है। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि किडनी हमारे शरीर का एक मुख्य हिस्सा है। यह हमारे ब्लड से नमक और शरीर से हानिकारक बैक्टीरिया को फिल्टर करके गंदगी को साफ करती है।

जब किडनी में नमक का ज्यादा संचय हो जाता है तो उसके बाद उपचार की जरूरत पड़ती है। दरअसल किडनी में विषाक्त पदार्थ जमा हो जाते हैं। जिससे पथरी जैसी बीमारी हो सकती है। यही वो वजह है जिसके चलते किडनी की समय-समय पर सफाई बेहद जरूरी हो जाती है, ताकि हमारा स्वास्थ्य अच्छा बना रहे। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहें हैं किडनी साफ करने के ये उपाय।


किडनी साफ करने के उपाय

पार्सले (Parsley) – आयुर्वेद या विश्व की लगभग सभी चिकित्सा पद्दति में पार्सले का नाम किडनी साफ़ करने के मामले में बहुत प्रचलित है। पार्सले में किडनियों को साफ़ करने की अद्भुत शक्ति होती है। इसके सेवन से पेशाब में बढ़ोतरी होती है तथा शरीर और किडनी में मौजूद विषैले तत्व पेशाब के रास्ते बाहर हो जाते हैं। पार्सले का सेवन कई तरीको से किया जा सकता है। आप पार्सले की चाय भी पी सकते है।

पार्सले की चाय बनाने के लिए आप एक चम्मच ताजे पार्सले के पत्ते को एक कप उबलते हुए पानी में डालकर ढँक दे। पांच मिनट बाद इस पानी को छान कर पी जाएँ। आप पार्सले के साथ एक और पेय पदार्थ बना सकते हैं। एक चौथाई कप पार्सले जूस में आधा कप पानी मिला ले। इसके बाद इस मिश्रण में थोड़ी सी शहद और नीम्बू की कुछ बूँदें डाल ले। आप इस मिश्रण को दिन में दो बार पियें। किडनी साफ़ रहेगी।

दही – दही में प्रोबॉयोटिक बैक्टीरिया होता है। यह पाचन क्रिया को अच्छा करता है। दही में पाया जाने वाला प्रोबॉयोटिक बैक्टीरिया किडनियों की सफाई तो करते ही हैं साथ ही उसमें मौजूद गुड बैक्टीरिया इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है।

खाटमी (Marshmallow) – मार्शमैलौ जिसे भारत में खाटमी के नाम से जाना जाता है वो भी किडनी के को साफ़ करने में बहुत सहयक होता है। इसमें ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो मूत्र उत्सर्जन की प्रक्रिया में बढ़ोतरी लाते हैं। ज्यादा मूत्र उत्सर्जन के परिणामस्वरूप किडनी से टॉक्सिक पदार्थ बाहर आ जाते है और किडनी साफ़ हो जाती है। किडनी साफ़ करने के उद्देश्य में मार्शमैलौ के जड़ और पत्ते का इस्तेमाल होता है।

एक कप गर्म पानी में एक बड़ी चम्मच मार्शमैलौ की सुखी जड़ और पत्तियां डालकर ढँक दे। 10 मिनट ठंडा होने के लिए छोड़ दे। जब पानी ठंडा हो जाए तो छान लें। एक हफ्ते तक रोजाना दो बार इस चाय का सेवन करें।

लाल अंगूर – लाल अंगूर किडनी की सफाई के लिए एक अच्छा उपाय है। इसमें विटामिन सी पाया जाता है। लाल अंगूर में विटामिन ए और विटामिन बी6 की भी मात्रा पाई जाती है। पोटैशियम, कैल्शियम, फोलेट और आयरन से भरे लाल अंगूर खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं, थकान और कब्ज नही होती है। यह किडनी के सभी विषैले तत्वों को बाहर निकालकर उसे स्वस्थ्य रखता है।

हल्दी (Turmeric) – हल्दी में भी डीटोक्सिफाई करने की अद्भुत क्षमता होती है । ये किडनी के साथ साथ लीवर और खून को भी साथ करता है तथा शरीर से हानिकारक तत्व बाहर कर देता है। एक छोटी चम्मच ताजे हल्दी के जूस में एक नीम्बू का रस मिलाएं फिर इस मिश्रण में एक चुटकी लाल मिर्च और शहद मिला दें। जब एक अलग मिश्रण तैयार हो जाएँ तो इस मिश्रण को एक कप गर्म पानी में डालकर पियें। इस से आप किडनी में किसी भी प्रकार के संक्रमण से भी सुरक्षित रहेंगे।

लाल शिमला मिर्च – लाल शिमला मिर्च में फोलिक एसिड, विटामिन ए, विटामिन बी6, विटामिन सी पाया जाता है। इसमें पौटेशियम की मात्रा कम होती है। इसलिए लाल शिमला मिर्च किडनी को साफ रखने के लिए बेहद उपयोगी मानी जाती है।
सेलेरी (Celery) – हरे रंग के इस पत्तेदार पौधे में मूत्रवर्धक तत्व होते हैं। इसके इस्तेमाल से पेशाब की मात्रा बढ़ती है और किडनी में मौजूद हानिकारक पदार्थ पेशाब के रास्ते शरीर से बाहर हो जाते हैं। आप इसका इस्तेमाल जूस के रूप में कर सकते हैं। आप इसकी पत्तियों का जूस बनाकर पी सकते हैं। रोजाना एक गिलास सेलेरी जूस पीने से आपकी किडनी में चमत्कारी परिवर्तन आ सकता है। किडनी पहले की तुलना में काफी स्वस्थ हो जायेगी। इस से किडनी में पत्थर बनने का ख़तरा भी काफी हद तक दूर हो जाएगा।

दूधी की जड़ (Dandelion Root) – Dandelion जिसे हिंदी में दूधी भी कहते हैं एक पीले रंग के फूलों का पौधा है। इसके अंदर मूत्रवर्धक तत्व पाये जाते हैं जो पेशाब की मात्रा बढ़ाते हैं। इसके सेवन से किडनी के साथ साथ लीवर भी साफ़ होता है। पेशाब नली में संक्रमण को भी इसके सेवन से खत्म किया जा सकता है। आमतौर पर इस पौधे का तना ही औसधि के रूप में इस्तेमाल होता है। इसके इस्तेमाल की विधि कुछ इस प्रकार है।

* दो छोटी चम्मच दूधी की जड़ को एक कप पानी में पांच मिनट तक उबाले। उबालने के बाद इसे दस मिनट तक यूँ ही छोड़ दे। दस मिनट बाद इसे छानकर शहद के साथ पियें। एक हफ्ते तक रोजाना दो बार इस चाय को पियें।
बिच्छू-बूटी (Stinging Nettle) – बिच्छू-बूटी जिसका वानस्पतिक नाम Urtica Dioica है, ये भी एक मूत्रवर्धक बूटी है जिसके सेवन से पेशाब बढ़ता है एवं किडनी से हानिकारक तत्व बाहर हो जाते है। ये किडनी के डिटॉक्सीफिकेशन में बहुत सहायक होता है। इसका इस्तेमाल आमतौर पर चाय के रूप में ही किया जाता है।

इसके चाय की बनाने की विधि कुछ इस प्रकार है। दो छोटी चम्मच ताज़ी बिच्छू बूटी की पत्तियां पानी में उबाल ले। उबलने के बाद दस मिनट तक ढँक कर छोड़ दे। दस मिनट बाद इसे छान ले और शहद मिलकर इस चाय का सेवन करें। लम्बे समय तक फायदे के लिए इसे हफ्ते भर रोजाना दो बार पियें।

अश्व पुच्छा (Horsetail) – अश्व पुच्छा एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है। किडनी को परिमार्जित करने के लिए आयुर्वेद के साथ अन्य चिकित्सा पद्दतियों में भी इसका वर्णन है। इसमें भी मूत्रवर्धक तत्व मौजूद होते है जो पेशाब बढ़ाते हैं और किडनी को डीटोक्सीफाई करते हैं। अगर आपको ये लेख पसंद आ रहा है तो कृपा हिमाचली खबर और गज़ब वायरल को डेली हंट में फॉलो करना न भूलें। ताकि आपको ऐसे ही और लेख पढ़ने को मिलते रहे। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स मूत्र प्रणाली को उन्नत और मजबूत बनाती है और संक्रमण से बचाती है।

अश्व पुच्छा की चाय बनाने के लिए दो या तीन छोटी चम्मच अश्व पुच्छा की पत्तियां ले और एक कप उबलते पानी में डाल कर ढँक दे। पांच दस मिनट तक यूँ ही छोड़ दे फिर इसको छान कर शहद के साथ सेवन करें। अच्छे परिणाम के लिए ये चाय हफ्ते भर रोजाना दिन में दो तीन बार पियें।

मक्के का रेशा – मक्के के रेशे का भी इस्तेमाल किडनी से सम्बंधित समस्याओं के समाधान के लिए किया जाता है। इसके सेवन से मूत्राशय के संक्रमण, किडनी में पथरी और अन्य मूत्र समबन्धी विकार दूर होते हैं । इसके इस्तेमाल की विधि कुछ इस प्रकार है। दो छोटे चम्मच मक्के के रेशे को एक कप पानी में उबालें। उबालने के बाद दस मिनट तक छोड़ दें। फिर इस पानी को छान ले और शहद मिलाकर इसका सेवन करें।

मेथी (Fenugreek) – आमतौर पर मेथी का इस्तेमाल खाने में होता है पर मेथी के औषधीय गुण भी हैं। मेथी के इस्तेमाल से किडनी में पथरी के निर्माण को रोका जा सकता है। ये किडनी से यूरिया की मात्रा को कम करता है और हीमोग्लोबिन का निर्माण करता है।

रोज सुबह खाली पेट मेथी के पानी को पीने से भी किडनी साफ़ रहती है और कोई विकार उत्पन्न नहीं होता। हर रात सोने से पहले एक छोटे कप से आधा कप मेथी पानी में भिंगो ले और हर सुबह इस मेथी का पानी पियें। नियमित रूप से ये पानी पिने से किडनी सम्बन्धी रोगो के होने की सम्भावना कम हो जाती है।

नींबू – नींबू में विटामिन सी की मात्रा होती है। जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में सहायता करती है। बता दें कि हर दिन एक गिलास पानी में नींबू का रस निचोड़कर पीने से आप किडनी की सफाई कर सकते हैं। इससे किडनी संबंधी बीमारियों से भी लाभ होता है।

अदरक – किडनी की सफाई के लिए अदरक बेहद उपयोगी है। क्योंकि अदरक में क्लोरीन, आयोडीन, विटामिन व कैल्शियम सहित कई सारे पोषक तत्व होते हैं, जो किडनी से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाल देते हैं। अदरक का उपयोग करने से आप किडनी की समस्या से बच सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...