Skip to main content

श्रद्धा मर्डर केस बन गई पहेली… अब तक न कत्ल का हथियार मिला, न मोबाइल, न सिर

Shradha Murder Case: श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब को उत्तराखंड और हिमाचल भी ले जाने की तैयारी है.
Delhi News: श्रद्धा मर्डर केस की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है. पुलिस बार-बार महरौली के जंगलों में कत्ल के सबूत खंगालने जा रही है. श्रद्धा के पिता का डीएनए सैंपल लिया जा चुका है, मगर बावजूद इसके अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं. पुलिस अबतक न तो श्रद्धा का मोबाइल तलाश सकी है, न उसका सिर और न ही कत्ल में इस्तेमाल हथियार को ढूंढ पाई है.

पुलिस की परेशानी पर इसलिए बल पड़ा है, क्योंकि आरोपी आफताब पुलिस को कुछ भी नहीं बता रहा. कुछ बता भी रहा है तो सिर्फ गुमराह करने वाली बातें. ऐसे में पुलिस के सामने यही जंगल बचा है जहां से कुछ ऐसा पुख्ता सबूत मिले जो इस केस में पुलिस का पक्ष मजबूत कर सके.

जंगल में बढ़ गई पुलिस की हलचल

16 नंवबर को पुलिस फिर जंगलों में पहुंची, लेकिन मीडिया को जाने की इजाजत नहीं थी. जंगलों की एंट्री प्वाइंट पर पुलिस के जवान खड़े कर दिए गए थे. लेकिन अब एक बार फिर से जंगल में हलचल बढ़ गई है. सबूतों के लिए पुलिस कई बार आरोपी आफताब के घर का चक्कर लगा चुकी है. पुलिस के लिए थोड़ी राहत की बात यह थी कि उस घर में एक जगह पर खून के धब्बे मिले हैं. बहुत संभव है कि ये खून श्रद्धा का हो.

कूड़े वाली गाड़ी में डाल दिए थे खून लगे कपड़े

पुलिस को यह भी मालूम चला है कि आफताब ने खून से सने अपने कपड़े एक कूड़े वाली गाड़ी में डाल दिए थे. पुलिस उस गाड़ी और आफताब के कपड़ों की भी तलाश कर रही है. अगर ये कपड़े मिले तो पुलिस के हाथ एक बड़ा सुराग लग सकता है.

13 हड्डियां बरामद

उधर, बताया जा रहा है कि आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने महरौली के जंगलों से 13 हड्डियां बरामद कर ली हैं. इन हड्डियों की पहचान करने के लिए डीएनए टेस्ट कराया जाएगा और इसके चलते श्रद्धा के पिता का सैंपल लिया जा चुका है.

पुलिस ने सबूत जुटाए

बहरहाल, पुलिस इस कत्ल की सारी कड़ियां जोड़ने की कोशिश में है. मगर यह भी सच है कि पुलिस ने तो अभी तक हत्या में इस्तेमाल हथियार खोज पाई है और न ही आरोपी के खून से सने कपड़े. अब इंतजार उस लम्हे का है, जब दिल्ली पुलिस बताए कि आफताब के खिलाफ पुलिस ने सबूत जुटा लिए हैं.

चेहरे को जलाने की कोशिश

आफताब के गुनाह से जैसे-जैसे पर्दा उठ रहा है, वैसे-वैसे उसकी क्रूरता के किस्से भी उजागर होते जा रहे हैं. नई जानकारी के मुताबिक, आफताब ने पहले गला दबाकर श्रद्धा की हत्या की और फिर श्रद्धा के शरीर को टुकड़ों में उसने काटा. करीब 10 घंटे तक श्रद्धा के शरीर पर उसने इलेक्ट्रिक आरी चलाई. श्रद्धा का चेहरा पहचान में न आए, इसलिए उसने चेहरे को जलाने की कोशिश भी की.

बीयर पी और जोमैटो से खाना मंगाया

आफताब एक मंझे हुए क्रिमिनल की तरह व्यवहार कर रहा था. बताया जा रहा है कि श्रद्धा के शव को काटते काटते आफताब थक गया था और अपनी थकान मिटाने के लिए उसने बीयर पी और जोमैटो से ऑर्डर कर खाना मंगाया और फिर नेटफ्लिक्स पर मूवी देखी और सो गया.

एसिड से साफ किया खून

श्रद्धा के शरीर को काटने पर पूरा फ्लैट खून-खून था. जिसे साफ करने के लिए आफताब बाजार से सल्फर हाइपोक्लोरिक एसिड खरीद कर लाया. इससे उसने फर्श को धोया ताकि फॉरेंसिक जांच के दौरान DNA सैंपल न मिले. इसके बाद भी उसे शक था कि उसका गुनाह पकड़ा जा सकता है. लिहाजा खून के धब्बे साफ करने के लिए आफताब ने वैक्यूम क्लीनर मंगाया.

पानी के बिल की जांच

एक बात और दिल्ली स्थित छतरपुर के पहाड़ी इलाके में ज्यादातर लोग एक बिल्डिंग में फ्लोर पर रेंट पर रहते हैं. दिल्ली में 20 हजार लीटर तक पानी का बिल दिल्ली सरकार की तरफ से फ्री है. आफताब के फ्लैट के ऊपर रहने वाले दो पड़ोसियों ने पुलिस को ये जानकारी दी थी कि सभी फ्लोर का पानी का बिल जीरो आता है, लेकिन मकान मालिक से पता लगा कि आफताब के फ्लैट का 300 रुपए का पानी का बिल बकाया है. मतलब यह कि क्या आफताब ने खून को साफ करने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी का इस्तेमाल किया, जिसकी वजह से यह बिल आया. पानी का बिल भी पुलिस की जांच का एक अहम हिस्सा है.

दो लोगों का मंगाता था खाना

आफताब पूरी चालाकी से काम कर रहा था. वह लोगों की नजर में आए बिना सबूत मिटाने की कोशिश में था, इसीलिए शातिर आफताब खाने के सामान भी बाहर से मंगाता था और एक नहीं दो लोगों का सामान मंगाता था ताकि किसी को शक भी न हो.

भरोसे का भी कर दिया था कत्ल

यही नहीं, लिव इन बॉयफ्रेंड आफताब अमीन ने अपनी गर्लफ्रेंड श्रद्धा से पहले उसने श्रद्धा के भरोसे का भी कत्ल किया था. आफताब एक तरफ श्रद्धा के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में था तो दूसरी तरफ उसकी अय्याशी भी जारी थी. आरोपी की रंगीनमिजाजी में उसकी कई महिला मित्र शामिल थीं, जिसके बारे में दिल्ली पुलिस को काफी इनपुट मिले हैं. ज्यादातार महिला मित्रों को आफताब ने डेटिंग ऐप के जरिए अपने जाल में फंसाया था. श्रद्धा को उसकी धोखेबाजी की भनक न लग पाए. इसके लिए वह सिम बदलता रहता था.

Olx पर बेच दिया था मोबाइल

आफताब के मोबाइल से कई मोबाइल नंबर मिले हैं. साथ ही कई सारे डेटिंग ऐप्स भी पाए गए, जिसके जरिए वह अपनी महिला मित्रों से बातचीत करता था. पुलिस अब आफताब के हर नंबर की तलाश कर रही है. आफताब ने एक फोन OLx पर बेचा था. पुलिस इसकी भी खोज कर रही है. जरूरत पड़ी तो और लोगों से भी पूछताछ की जाएगी.

जानिए क्या है पूरा मामला

बता दें कि मुंबई का रहने वाले पेशे से शैफ और फोटोग्राफर आफताब आमीन पूनावाला (28) ने दिल्ली में अपनी ‘लिव-इन पार्टनर’ श्रद्धा वाल्कर (27) की बीती 18 मई को कथित तौर पर गला घोंट कर हत्या कर दी थी. इसके बाद उसने शव के 35 टुकड़े कर दिए, जिन्हें उसने दक्षिण दिल्ली के मेहरौली इलाके स्थित अपने किराए के घर में करीब तीन सप्ताह तक एक 300 लीटर के फ्रिज में स्टोर कर रखा था और फिर उन टुकड़ों को कई दिनों तक बाहर जाकर फेंकता रहा.

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...