Skip to main content

Gold-Silver Rate Today, 21 July 2022: घट गए हैं सोने के दाम, चांदी में भी जबरदस्त गिरावट

गुरुवार को प्रमुख केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावनाओं से पहले सोने की कीमत गिरकर एक साल में अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई। यूरोपीय सेंट्रल बैंक गुरुवार को 11 सालों में पहली बार ब्याज दरों में वृद्धि करने के लिए तैयार है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (Gold Price) पर सोना वायदा करीब 0.49 फीसदी या 248 रुपये की गिरावट के साथ 49,977 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। चांदी वायदा (Silver Price) 0.89 फीसदी या 496 रुपये की गिरावट के साथ 55,123 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।



इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion and Jewellers Association) के अनुसार, हाजिर बाजार में मंगलवार को सबसे ज्यादा शुद्धता वाला सोना 50,553 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी 55,367 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिकी।

फिर लुढ़का रुपया
कच्चे तेल की कीमत (Crude Oil Price) में वृद्धि से गुरुवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया एक पैसा टूटकर 80.06 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर आ गया। ब्रेंट क्रूड ऑयल 106 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया है। उल्लेखनीय हैं कि अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 80.03 के भाव पर खुला था, लेकिन थोड़ी ही देर में यह गिरावट के साथ 80.06 रुपये प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 13 पैसे की गिरावट के साथ 80.05 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

Comments

Popular posts from this blog

“सर तन से जुदा,सर तन से जुदा” : मजहबी उन्मादियों का दुस्साहस, पुणे जिलाधिकारी ऑफिस पर किया संत रामगिरि की हत्या का ऐलान

नई दिल्ली ।  पुणे कलेक्टर के कार्यालय के बाहर एक बड़ी भीड़ ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के नाम पर माहौल को तनावपूर्ण बना दिया, जब वहां “अल्लाह हू अकबर” और “सर तन से जुदा” जैसे उग्र नारे लगाए गए। यह भीड़ हिंदू संत महंत रामगिरि महाराज की हत्या की मांग कर रही थी। इन नारों ने पूरे देश में चिंता और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। नारेबाजी के दौरान “नारा ए तकबीर, अल्लाहु अकबर” और “लब्बैक या रसूलिल्लाह” जैसे धार्मिक नारे भी लगाए गए, जो कुछ ही देर में ‘सर तन से जुदा’ जैसे खतरनाक और हिंसक नारों में तब्दील हो गए। इस तरह की नारेबाजी आमतौर पर पाकिस्तान में जिहादी तत्वों द्वारा सुनी जाती है, लेकिन इसे पुणे की सड़कों पर सुना जाना बेहद चौंकाने वाला है। ‘नारा ए तकदीर, अल्लाहु अकबर’ व ‘…रसूलिल्लाह’ बोलते बोलते ये जिहादियों की भीड़’सर तन से जुदा’ की अपनी संस्कृति पर कैसे उतर जाती है? ये नारे पुराने नहीं, पाकिस्तान में भी नहीं अपितु, अभी हाल ही में पुणे में लगे हैं। किंतु फिर भी कम्युजिहादी व सेक्युलर जमात में सन्नाटा पसरा है!!…  pic.twitter.com/etJ96jH5rK — विनोद बंसल Vinod Bansal (@vinod_bansal)...

भारत वापस आएगी नटराज की नौवीं सदी की दुर्लभ मूर्ति, 22 साल पहले राजस्थान से हुई थी चोरी

22 साल पहले भगवान शिव की जो दुर्लभ मूर्ति चुराकर लंदन पहुंचा दी गई थी, वो वापस भारत आ रही है। आज-कल में नटराज की यह मूर्ति भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) को सौंप दी जाएगी। नौवीं शताब्दी में चार फीट की इस मूर्ति का निर्माण प्रतिहार शैली में किया गया था। राजस्थान के बाड़ौली स्थित घंटेश्वर मंदिर से फरवरी, 1998 में यह मूर्ति गायब हो गई थी। पांच साल बाद पता चला कि तस्करों ने मूर्ति को ब्रिटेन पहुंचा दिया है। भारतीय एजेंसियां तभी से इसकी तलाश में थी। लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने ब्रिटिश सरकार की मदद से 2005 में इसे एक निजी संग्रहकर्ता से स्वेच्छा से हासिल किया। तभी से यह मूर्ति लंदन में इंडिया हाउस की लॉबी की रौनक बढ़ा रही थी। भारत सरकार अपने सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने में एक नई ऊर्जा के साथ जुटी गुई है। विदेश मंत्रालय के नेतृत्व में भारतीय एजेंसियां चोरी व तस्करी की गई सांस्कृतिक विरासत को वापस लाने में जुटी हैं। भारत से चोरी हुई ब्रह्मा व ब्रह्माणी की मूर्ति भी ब्रिटेन से ही 2017 में वापस लाई गई थी। लंदन पुलिस द्वारा बरामद 12वीं सदी की बुद्ध की एक दुर्लभ कांस्य प्रतिमा को ...

कभी अपनी खूबसूरती से बॉलीवुड पर राज कर रही थी यह अभिनेत्री, अब बदल गई है पूरी तरह

बॉलीवुड में ऐसी कई अभिनेत्रियां है, जो अपनी खूबसूरती की वजह से बॉलीवुड पर राज करती थी और आज उनको पहचानना काफी मुश्किल हो गया है। तो चलिए जानते है उनके बारे में। हम जिस अभिनेत्री की बात कर रहे है उस अभिनेत्री का नाम है रीना रॉय। रीना रॉय 70 और 80 के दशक की एक खूबसूरत और मशहूर अभिनेत्री थी। नागिन, जानी दुश्मन और अन्धा कानून जैसी ब्लॉकबस्टर देने वाली रीना रॉय ने बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया हैं। आपको बता दें की रीना रॉय ने पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान से शादी की और बॉलीवुड को अलविदा कर दिया था। लेकिन उनकी शादी कामियाब नहि हो पाई। रीना रॉय पहले से काफी अलग दिख रही है। वो आजकल मीडिया से दूर रहना पसंद करती है।जानकारी के लिए बता दें की फिल्म जरुरत से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। दोस्तों आपको यह आर्टिकल कैसा लगा ? यह हमें नीचे कमेंट करके जरुर बताएं और आर्टिकल पसंद आये तो लाइक और शेयर जरुर करें।