Skip to main content

सैकड़ों-हजारों किमी दूर बैठा हैकर कैसे चुरा लेते हैं आपके ही कंप्यूटर से डेटा और इस आइडेंटिटी थेफ्ट से कैसे बचें?

 


Hackers Data

दुनिया में बढ़ती टेक्नोलॉजी ने हमारी जिंदगी को आसान तो बना दिया है लेकिन इसने हमारे लिए कई तरह के खतरे पैदा कर दिए हैं. इंटरनेट पर मौजूद हैकर्स ने आम लोगों की चिंताओं को बढ़ा दिया है. ऑनलाइन दुनिया में आइडेंटिटी थेफ्ट एक प्रचलित शब्द है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस शब्द का अर्थ क्या होता है? आइडेंटिटी थेफ्ट का मतलब होता है कि किसी की पर्सनल इंफॉर्मेशन को चुराना या उसके साथ फ्रॉड करना.

भारत सहित पूरी दुनिया में आइडेंटिटी थेफ्ट के मामले सामने आ रहे हैं. FBI के 2016 के डेटा के मुताबिक हर साल अकेले अमेरिका में 2.80 लाख आइडेंटिटी थेफ्ट के मामले उपभोक्ता दर्ज कराते हैं. इन आइडेंटिटी थेफ्ट के मामले के चलते कुल 1.3 अरब डॉलर का नुकसान होता है. भारत की बात करें तो साइबर क्राइम के मामलों में साल दर साल काफी इजाफा हुआ है. 2018 में 2,08,456 लाख, 2019 में 3,94,499, 2020 में 11,58,208, 2021 में 14,02,809 और 2022 के शुरुआती दो महीनों में 2,12,485 लाख साइबर क्राइम के मामले दर्ज हुए हैं.आइए आगे समझते हैं कि आइडेंटिटी थेफ्ट आखिर होती कैसे है और इससे बचने के क्या क्या उपाय हैं?

मालवेयर की मदद से डेटा चोरी

आइडेंटिटी थेफ्ट के सबसे ज्यादा केस किसी भी इंटरनेट यूजर को ऑफर के जरिए होते हैं. हैकर्स इंटरनेट यूजर्स को अलग अलग लुभावने ऑफर्स के जरिए क्लिक करने पर मजबूर करते हैं. यूजर्स क्लिक करके, या डाउनलोडबल कंटेंट पर क्लिक करके हैकर्स के जाल में फंस जाते हैं. हैकर्स यूजर्स को बैंकिंग, इनवेस्टमेंट और ईमेल अटैचमेंट के जरिए फंसाते हैं. आइए जानते हैं कि सबसे ज्यादा यूजर्स किस तरह के जाल में फंस जाते हैं.

  • डाउनलोडिंग फाइल्स या सॉफ्टवेयर
  • ईमेल अटैचमेंट या पॉप-अप्स पर क्लिक करके
  • वायरस से इनफेक्टेड वेबसाइट्स पर जाकर

स्पाइवेयर से क्या करते हैं हैकर्स?

एक बार जब आप बिना सोच किसी गलत लिंक पर क्लिक कर देते हैं तो आपकी बिना जानकारी के वायरस पीसी में प्रवेश कर जाता है. ये चुपचाप आपकी इंटरनेट ब्राउसिंग की आदतें और कीस्ट्रोक्स को मॉनिटर करता है. ये वायरस आपकी सभी पर्सनल जानकारियों को जमा करता है, जिसके चलते आपके साथ क्रेडिट कार्ड फ्रॉड और आइडेंटिटी थेफ्ट जैसी घटनाएं घटती हैं.

किस डेटा पर सबसे ज्यादा खतरा!

जब आपका कंप्यूटर इंटरनेट से कनेक्ट होता है तो वायरस आपकी काफी तरह की पर्सनल इंफॉर्मेन को साइबर क्रिमिनल्स तक पहुंचा देता है. इनमें शामिल हैं. क्रेडिट कार्ड नंबर्स, बैंक अकाउंट नंबर्स, सोशल सिक्योरिटी नंबर्स, यूजरनेम्स और पासवर्ड, एड्रेस बुक और ईमेल एड्रेस.

आपके डेटा का क्या करते हैं साइबर क्रिमिनल्स

हैकर्स आपके पर्सनल कंप्यूटर से स्पाइवेयर के जरिए कई तरह की जानकारियों को चुरा लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो इस इंफॉर्मेशन का आखिर करते क्या हैं? नहीं तो हम आपको बताते हैं कि हैकर्स आपके डेटा के साथ क्या करते हैं. हैकर्स सबसे पहले आपके डेटा का इस्तेमाल करके पैसा चुराते हैं और आपके नाम पर क्रेडिट कार्ड और बैंक अकाउंट खुलवाते हैं.

आपके डेटा का इस्तेमाल हैकर्स गलत गतिविधियों और अवैध रूप से होने वाले कामों के लिए होता है. इन सबसे बचने के लिए आपको पीसी पर आने वाले Pop ups, स्पैम और अवांछित मैसेज के जरिए आप उन साइट्स पर पहुंच जाते हैं, जहां आपको नहीं जाना चाहिए. जो आपके पर्सनल डेटा चोरी के लिए काफी खतरनाक हैं.

कैसे करें खुद को सुरक्षित

ऑनलाइन आइडेंटिटी थेफ्ट के लिए स्पाइवेयर का सहारा लिया जाता है. अगर एक बार ये आपके पीसी में प्रवेश कर जाता है तो इसे निकालना काफी कठिन होता है. लेकिन आप इसके जाल में नहीं फंसे, इसके लिए कुछ सावधानी बरती जा सकती है. आइए जानते हैं कि कौन सी सावधानियां हैं, जिनका ध्यान रखना बेहद जरूरी है.

  • अपने पर्सनल अकाउंट्स की एक्यूरेसी को लगातार चेक करते रहें और हर उस नियम का पालन करें जो आपके डेटा को सुरक्षित रखते हैं.
  • संदेहास्पद वेबसाइट्स से दूरी बनाकर रखें
  • सेफ ईमेल खोलने की प्रैक्टिस बनाकर रखें. अनजान लोगों की तरफ से आने वाले मेल और उसमें मौजूद अटैचमेंट को नहीं खोलें. अगर आपको किसी मेल में वायरस होने के खतरा लगता है तो तुरंत उसको स्पैम के रूप में मार्क करें
  • सिर्फ उन्हीं साइट्स से डेटा को डाउनलोड करें जिन पर आपको ट्रस्ट हो. मुफ्त सॉफ्टवेयर और फाइल शेयरिंग जैसे ऐप्लीकेशन्स को इस्तेमाल करने से पहले ध्यान रखें.
  • विंडो का लेटेस्ट वर्जन ही इस्तेमाल करें.
  • पब्लिक कंप्यूटर का इस्तेमाल करने से पहले बेहद सावधानी बरतें, अक्सर वहां मौजूद वायरस डेटा में सेंध लगा देता है.
  • अपने कंप्यूटर पर एंटीवायरस प्रोटेक्शन और वायरवॉल को अपडेट रखें.

Comments

Popular posts from this blog

किस जाति के होते हैं नाम के पीछे मुल्ला लगाने वाले मुसलमान? जवाब जानकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली।  भारत में कई धर्मों के लोग साथ मिलकर रहते हैं। यहां एक ही जगह पर कई धर्म-समुदाय के लोग रहकर एकता में अनेकता का उदहारण पेश करते हैं। हिंदू धर्म की तरह मुस्लिम धर्म में भी कई जातियां होती है। इसमें खान, सैयद, पठान, कुरैशी, शेख, अंसारी आदि शामिल हैं। क्या आपको पता है कि कई मुसलमान अपने नाम के पीछे मुल्ला लगाते हैं। आज हम आपको मुल्ला सरनेम और जाति के बारे में बताएंगे। कौन होते हैं मुल्ला मुल्ला शब्द फारसी से लिया गया है, जो कि अरबी के शब्द ‘मौला’ से ताल्लुक रखता है। मौला का अर्थ होता है मास्टर और गार्डियन। मुल्ला इस्लामी धार्मिक शिक्षा में योग्यता रखने वाले लोगों को कहते हैं। इसका उपयोग स्थानीय इस्लामी धर्मगुरु या मस्जिद के इमाम के लिए भी किया जाता है। साथ ही जो मुसलमान शरीअत का आलिम होता है उसे भी आदर से मुल्ला कहा जाता है। कसाई में आते हैं ये लोग इस्लामी ज्ञान रखने वाले व्यक्ति के लिए मुल्ला कोई आधिकारिक उपाधि नहीं है। कई मुसलमानों में ये पारिवारिक सरनेम भी है। जैसे हिंदुओं में धर्म के जानकार को पंडित कहते हैं और उनके घर वाले भी ये सरनेम लगाने लगते हैं...

“सर तन से जुदा,सर तन से जुदा” : मजहबी उन्मादियों का दुस्साहस, पुणे जिलाधिकारी ऑफिस पर किया संत रामगिरि की हत्या का ऐलान

नई दिल्ली ।  पुणे कलेक्टर के कार्यालय के बाहर एक बड़ी भीड़ ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के नाम पर माहौल को तनावपूर्ण बना दिया, जब वहां “अल्लाह हू अकबर” और “सर तन से जुदा” जैसे उग्र नारे लगाए गए। यह भीड़ हिंदू संत महंत रामगिरि महाराज की हत्या की मांग कर रही थी। इन नारों ने पूरे देश में चिंता और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। नारेबाजी के दौरान “नारा ए तकबीर, अल्लाहु अकबर” और “लब्बैक या रसूलिल्लाह” जैसे धार्मिक नारे भी लगाए गए, जो कुछ ही देर में ‘सर तन से जुदा’ जैसे खतरनाक और हिंसक नारों में तब्दील हो गए। इस तरह की नारेबाजी आमतौर पर पाकिस्तान में जिहादी तत्वों द्वारा सुनी जाती है, लेकिन इसे पुणे की सड़कों पर सुना जाना बेहद चौंकाने वाला है। ‘नारा ए तकदीर, अल्लाहु अकबर’ व ‘…रसूलिल्लाह’ बोलते बोलते ये जिहादियों की भीड़’सर तन से जुदा’ की अपनी संस्कृति पर कैसे उतर जाती है? ये नारे पुराने नहीं, पाकिस्तान में भी नहीं अपितु, अभी हाल ही में पुणे में लगे हैं। किंतु फिर भी कम्युजिहादी व सेक्युलर जमात में सन्नाटा पसरा है!!…  pic.twitter.com/etJ96jH5rK — विनोद बंसल Vinod Bansal (@vinod_bansal)...

भारत वापस आएगी नटराज की नौवीं सदी की दुर्लभ मूर्ति, 22 साल पहले राजस्थान से हुई थी चोरी

22 साल पहले भगवान शिव की जो दुर्लभ मूर्ति चुराकर लंदन पहुंचा दी गई थी, वो वापस भारत आ रही है। आज-कल में नटराज की यह मूर्ति भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) को सौंप दी जाएगी। नौवीं शताब्दी में चार फीट की इस मूर्ति का निर्माण प्रतिहार शैली में किया गया था। राजस्थान के बाड़ौली स्थित घंटेश्वर मंदिर से फरवरी, 1998 में यह मूर्ति गायब हो गई थी। पांच साल बाद पता चला कि तस्करों ने मूर्ति को ब्रिटेन पहुंचा दिया है। भारतीय एजेंसियां तभी से इसकी तलाश में थी। लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने ब्रिटिश सरकार की मदद से 2005 में इसे एक निजी संग्रहकर्ता से स्वेच्छा से हासिल किया। तभी से यह मूर्ति लंदन में इंडिया हाउस की लॉबी की रौनक बढ़ा रही थी। भारत सरकार अपने सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने में एक नई ऊर्जा के साथ जुटी गुई है। विदेश मंत्रालय के नेतृत्व में भारतीय एजेंसियां चोरी व तस्करी की गई सांस्कृतिक विरासत को वापस लाने में जुटी हैं। भारत से चोरी हुई ब्रह्मा व ब्रह्माणी की मूर्ति भी ब्रिटेन से ही 2017 में वापस लाई गई थी। लंदन पुलिस द्वारा बरामद 12वीं सदी की बुद्ध की एक दुर्लभ कांस्य प्रतिमा को ...