Skip to main content

बिहार में बदला शिक्षक बहाली का नियम, मुखिया-प्रमुख-मेयर का पॉवर खत्म, बस एक बार होगा आनलाइन आवेदन


PATNA -स्कूली शिक्षकों की भर्ती नियमावली में बदलाव करेगी सरकार, शिक्षक भर्ती प्रक्रिया से मुखिया, प्रमुख और मेयर जैसे जनप्रतिनिधि बाहर होंगे : ऑनलाइन लिए जाएंगे आवेदन, अलग-अलग नियोजन इकाई में आवेदन देने से मिलेगी निजात, ये दो बड़े बदलाव } उद्देश्य-भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना, अभी पंचायत नियोजन इकाई में मुखिया अध्यक्ष और सबसे बड़े वार्ड के वार्ड सदस्य मेंबर होते हैं। प्रखंड स्तर की नियोजन इकाई के अध्यक्ष प्रखंड प्रमुख होते हैं और यही एकमात्र जनप्रतिनिधि भी। जिलास्तरीय नियोजन इकाई में अध्यक्ष की भूमिका जिला परिषद् अध्यक्ष की होती है।

बिहार में शिक्षक नियोजन की नियमावली बदलेगी। आवेदन लेने और चयन दोनों ही प्रक्रिया में बदलाव होगा। अब चयन प्रक्रिया में स्थानीय जनप्रतिनिधियों-मुखिया, प्रमुख, जिला परिषद अध्यक्ष, मेयर, मुख्य पार्षद आिद की कोई भूमिका नहीं होगी। शिक्षा विभाग अब शिक्षक भर्ती बोर्ड के माध्यम से शिक्षकों की बहाली के प्रस्ताव को अंतिम रूप दे रहा है। इसके तहत आवेदन भी अब हर नियोजन इकाई में देने के बजाय सेंट्रलाइज व्यवस्था होगी।सबसे बड़ी बात यह है कि इन बदलावों को शिक्षा विभाग हाईस्कूलों में जल्द ही शुरू होने वाली सातवें चरण की शिक्षक बहाली से ही लागू करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए सबसे पहले उच्च व उच्चतर माध्यमिक शिक्षक बहाली नियमावली 2020 में संशोधन किया जाएगा। वर्तमान में अलग-अलग नियोजन इकाई के माध्यम से मेधा सूची और चयन की प्रक्रिया पूरी की जाती है। इससे कई बार योग्य अभ्यर्थी भी चयन से वंचित रह जाते हैं और सीटें खाली रह जाती है।


सितंबर से होने वाली 7वें चरण की भर्ती से ही होगी नई व्यवस्था लागू
सातवें चरण में हाईस्कूलों में लगभग एक लाख शिक्षकों की बहाली प्रक्रिया सितंबर से शुरू होगी। अभी विभाग ने माध्यमिक शिक्षक के 40665 पद, उच्च माध्यमिक शिक्षक के 47896 पद और कंप्यूटर शिक्षक के 1000 पद रिक्त पद को चिह्नित किया है। छठे चरण के तहत 32714 शिक्षकों की बहाली प्रक्रिया चल रही है, जो जुलाई में पूरी हो जाएगी। माना जा रहा है कि 32714 शिक्षकों के पदों में दो तिहाई पद रिक्त रह जाएंगे। छठे चरण में जो पद रिक्त रह जाएंगे, उसे सातवें चरण में शामिल कर दिया जाएगा। ऐसे में कुल रिक्तियां एक लाख से अधिक हो जाएंगी। सातवें चरण में बहाली के लिए अभ्यर्थियों से केंद्रीयकृत (सेंट्रलाइज) तरीके से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। किस नियोजन इकाई में शिक्षक बनना चाहते, इसका ऑप्शन मांगा जाएगा। उच्च माध्यमिक के 50 प्रतिशत सीट प्रोन्नति से भरे जाएंगे।

नियोक्ता पंचायती राज और नगर निकाय ही होंगे, लेकिन मुखिया, प्रमुख, जिला परिषद अध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष, महापौर जैसे निर्वाचित जनप्रतिनिधि भर्ती प्रक्रिया से अलग हो जाएंगे।
अभ्यर्थियों को अलग-अलग नियोजन इकाइयों के बदले एक ही आवेदन करना होगा, वह भी ऑनलाइन।
लाभ: एक-एक अभ्यर्थी को सैकड़ों आवेदन देने की अपाधापी नहीं रहेगी। केंद्रीयकृत तरीके से चयन होने से पद रिक्त रहने की संभावना भी घटेगी। अभी की व्यवस्था में अभ्यर्थी रहते हुए भी पद रिक्त रह जाते हैं। हाल में 90762 प्राथमिक शिक्षक के पद में 48 हजार से अधिक रिक्त रह गए।

लाभ: आरोप लग लगते रहते हैं कि जनप्रतिनिधियों के द्वारा बहाली में पारदर्शिता नहीं बरती जाती है। गड़बड़ी के आरोप भी लगते रहे हैं। प्रस्तावित बदलाव से इसमें सुधार संभव है।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...