Skip to main content

बिहार मे लगभग 29 लाख राशन कार्ड को रद्द कर दिया गया है, जानिए किस ज़िला मे कितना हुआ रद्द



बिहार में 28 लाख 79 हजार 116 राशन कार्ड को रद्द कर दिया गया है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत निर्धारित मानकों को पूरा नहीं करने वाले राशनकार्ड धारकों के राशन कार्ड रद्द किए जा रहे है। इसके तहत बिहार के सभी 38 जिलों में बड़े पैमाने पर राशन कार्ड की जांच कर उन्हें रद्द किया जा रहा है। राज्य में वर्तमान में 1 करोड़ 81 लाख राशनकार्डधारी हैं।

31 मई तक चलेगा अभियान

खाद्य आपूर्ति विभाग के सचिव विनय कुमार ने सभी जिलों के डीएम को 31 मई तक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के दायरे में शामिल अपात्रों के राशन कार्ड को रद्द करने के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया है। राशन कार्ड रद्द होने का सबसे अधिक असर वैसे परिवारों पर होगा जो मामूली त्रुटियों के कारण सरकारी राशन से वंचित हो जाएंगे। वहीं, सरकारी कार्यालयों में संविदा पर काम करने वालों पर भी इस का असर होगा।

दस हजार से अधिक आय है तो राशन कार्ड रद्द होगा

विभागीय सूत्रों के अनुसार वैसे व्यक्ति जिनकी आय मासिक 10 हजार से अधिक है तो उनका राशन कार्ड रद्द किया जाएगा। विभाग की मानें तो चार पहिया वाहन, सरकारी नौकरी, आयकर भरने, एक सिंचाई वाले उपकरण के साथ ढाई एकड़ सिंचित भूमि, पांच एकड़ सिंचित भूमि, व्यावसायिक टैक्स भरने या अन्य संसाधनों से संपन्न लोगों को राशन कार्ड का लाभ नहीं दिया जाना है, लेकिन कई ऐसे परिवार भी हैं जो अपात्र होने के बावजूद योजना का लाभ ले रहे हैं। ऐसे लोगों का राशन कार्ड रद्द होगा। उधर, राशन कार्ड रद्द होने की सूचना पर अपात्र लाभुकों में हड़कंप है।

पटना में अबतक 31 हजार 490 राशन कार्ड रद्द हुए

राज्य में एक दिन पूर्व तक समस्तीपुर में सर्वाधिक 2 लाख 46 हजार 935 राशन कार्ड रद्द किए गए। वहीं, पूर्वी चंपारण में 2 लाख 36 हजार 335 राशन कार्ड रद्द किए गए है। मुजफ्फरपुर में 1 लाख 99 हजार 349 तो पश्चिमी चंपारण में 1 लाख 55 हजार 889 राशन कार्ड को रद्द किया गया है। पटना में अबतक 31 हजार 490 राशन कार्ड को रद्द किया गया है।

किस जिले में कितने राशन कार्ड अबतक हुए रद्द

जिला रद्द राशन कार्डअररिया 66,000
अरवल 13,783
औरंगाबाद 88,027
बांका 19,320
बेगूसराय 1,36,167
भागलपुर 86,604
भोजपुर 63,268
बक्सर 51,561
दरभंगा 1,08,983
गया 40,434
गोपालगंज 75,765
जमुई 25,991
जहानाबाद 45,505
कटिहार 98,531
खगड़िया 42,340
किशनगंज 37,592
लखीसराय 24,160
मधेपुरा 31,906
मधुबनी 75,264
मुंगेर 31,492
मुजफ्फरपुर 1,99,349
नालंदा 72,240
नवादा 70,531
पं चंपारण 1,55,889
पटना 31,490
पूर्वी चंपारण 2,36,335
पूर्णिया 28,773
कैमूर 15,134
रोहतास 27,157
सहरसा 59,432
समस्तीपुर 2,46,935
सारण 84,647
शेखपुरा 39,592
शिवहर 31,861
सीतामढ़ी 99,095
सीवान 1,11,731
सुपौल 56,501
वैशाली 1,49,731

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...