Skip to main content

बिहार के गंगा नदी पर बन रहे इस ब्रिज का निर्माण जून तक हो जाएगा पूरा, जानिए किन जिलों को होगा फ़ायदा



खगडिया के परबत्ता प्रखंड अगुवानी गंगा घाट से सुल्तानगंज तक निर्माणाधीन गंगा पुल अगले वर्ष 2022 के जून तक बनकर तैयार होने की उम्मीद है। इसको लेकर स्थानीय लोगों में खुशियां देखी जा रही है। इस पुल के बनने से जहां लोगों को धार्मिक स्थल जाने में सहूलियत होगी वहीं जिले के किसान और व्यापारियों को एक बेहतरीन विकल्प के साथ विस्तृत बाजार भी मिलेगा। गौरतलब है कि इस पुल के दोनों तरफ 25 किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। बताते चलें कि एप्रोच पथ के जमीन का लगभग अधिग्रहण कर लिया गया है। अगुवानी की तरफ निर्माणाधीन पिलर संख्या 15 के अलावा लगभग सभी पिलरों का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है। फिलहाल यहां अभी सुपर स्ट्रक्चर एवं छत ढलाई का काम तेजी से किया जा रहा है।

वर्ष 2014 में CM नीतीश ने किया था शिलान्यास

बिहार सरकार इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शिलान्यास बीते वर्ष 2014 के 23 फरवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था। इस पुल के निर्माण से उत्तर तथा दक्षिण बिहार के बीच की दूरी काफी कम हो जायेगी। वहीं पुल पर आवागमन बहाल होने से सावन माह में देवघर जलाभिषेक को जाने वाले कावरियों को भी फायदा पहुंचेगा। जबकि यह पुल सीधे तौर पर एनएच 31 तथा एनएच 80 से भी जुड़ेगा। बता दें कि राष्ट्रीय उच्च पथ 31 स्थित पसराहा एवं मुंगेर भागलपुर राष्ट्रीय उच्च पथ 80 स्थित सुल्तानगंज के पास फोरलेन सड़क का मिलान किया जाना है। जहां कार्य तीव्र गति से की जा रही है।

झूलता डॉल्फिन और वेधशाला लोगों को करेगा आकर्षित

स्थानीय लोगों की माने तो इस फोरलेन पुल के निर्माण के साथ ही खगड़िया के अगुवानी घाट का पुराना महत्व वापस आएगा।जबकि इस पुल के मध्य में डेक के नीचे झूलता हुआ डॉल्फिन वेधशाला भी पर्यटकों को आकर्षित करेगा। वहीं दियारा क्षेत्र के विकास को गति देने के लिये भी यह पुल एक अहम कड़ी बनेगा। साथ ही दक्षिण बिहार से आने वाला गिट्टी बालू की कीमतों में भी कमी होगी। जिससे आम लोगों को मकान बनाने में सहूलियत होगी और यह इलाका तेजी से शहरीकरण के माध्यम से विकास की ओर बढेगा। निर्माण कंपनी एस पी सिंगला के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ई. आलोक कुमार झा ने बताया कि कंपनी पुल का निर्माण इस वर्ष पूरा करने की कोशिश कर रही है। जिसके लिए 24 घंटे कार्य किये जा रहे हैं।

45 पाया का निर्माण कार्यपूर्ण

एस पी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट डाईरेक्टर ईं आलोक झा ने बताया कि अगुवानी-सुल्तानगंज गंगा की मुख्य धारा में कुल लंबाई 3.160 किलो मीटर महासेतु का निर्माण कार्य होना है। इसमें से 1700 मीटर का कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष बचे सुपर स्ट्रक्चर संगमेंट का कार्य युद्ध स्तर से चल रहा है। जबकि गंगा की धारा में सभी 45 पाया का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। साथ ही अगुवानी से राष्ट्रीय उच्च पथ 31 स्थित पसराहा तक पहुंच पथ फोरलेन निर्माण कार्य को लेकर भूमि अधिग्रहण प्रशासन द्वारा करा दिया गया है। जिसपर पर मिट्टी भराई के साथ अंडरपास एवं पुल पुलिया आदी का निर्माण कार्य जारी है। श्री झा ने बताया कि सब कुछ ठीक ठाक रहा तो 2022 तक इस महासेतु पर गाड़ी दौडना शुरू हो जाएगा।

जाने पुल की क्या होगी विशेषता
फोर लेन पुल जिसमें दो-दो लेन का दो अलग-अलग पुल बनेगा
पिलर की बजाय केबुल पर झूलता हुआ पुल होगा
पुल में दो पिलरों के बीच 125 मीटर की दूरी होगी
पुल की कुल लंबाई -3.160 किलो मीटर
पुल केबल स्टैंड आधारित होगी
पहुंच पथ की लंबाई 25 किमी
पुल पूरी तरह प्रकाश प्रणाली होगा, जिसमें व्हीकल अंडरपास भी बनेगा
रोटरी ट्रॉफिक प्रणाली
4×4 टॉल प्लाजा
पैसेंजर अंडरपास

इन्हे भी जरूर पढ़ें

Shimla, Mandi, Kangra, Chamba,Agra Ahmedabad Ajmer Aligarh Allahabad Ambala Amethi Amritsar Araria Aurangabad Baliya Badaun Bareilly Bathinda Bhagalpur Bhiwani Bikaner Bulandshahr Buxar Chhapra Chhindwara Chittorgarh Darbhanga Delhi Dhanbad Etawah Faridabad Gandhinagar Ghaziabad दरभंगा, पटना, लखनऊ, अहमदाबाद, नागपुर, भोजपुर, भागलपुर, गोपालगंज, कानपुर, नालंदा, मधुबनी, अरवल, मुजफ्फरपुर, बक्सर, सारण, अररिया, जहानाबाद, दिल्ली, वाराणसी, मुंबई, नागपुर, मधुबनी, कोलकाता, #दरभंगा, #पटना, #लखनऊ, #अहमदाबाद, #नागपुर, #भोजपुर, #भागलपुर, #गोपालगंज, #कानपुर, #नालंदा, #मधुबनी, #अरवल, #मुजफ्फरपुर, #बक्सर, #सारण, #अररिया, #जहानाबाद, #दिल्ली, #वाराणसी, #मुंबई, #नागपुर, #मधुबनी, #कोलकाता,

Comments

Popular posts from this blog

किस जाति के होते हैं नाम के पीछे मुल्ला लगाने वाले मुसलमान? जवाब जानकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली।  भारत में कई धर्मों के लोग साथ मिलकर रहते हैं। यहां एक ही जगह पर कई धर्म-समुदाय के लोग रहकर एकता में अनेकता का उदहारण पेश करते हैं। हिंदू धर्म की तरह मुस्लिम धर्म में भी कई जातियां होती है। इसमें खान, सैयद, पठान, कुरैशी, शेख, अंसारी आदि शामिल हैं। क्या आपको पता है कि कई मुसलमान अपने नाम के पीछे मुल्ला लगाते हैं। आज हम आपको मुल्ला सरनेम और जाति के बारे में बताएंगे। कौन होते हैं मुल्ला मुल्ला शब्द फारसी से लिया गया है, जो कि अरबी के शब्द ‘मौला’ से ताल्लुक रखता है। मौला का अर्थ होता है मास्टर और गार्डियन। मुल्ला इस्लामी धार्मिक शिक्षा में योग्यता रखने वाले लोगों को कहते हैं। इसका उपयोग स्थानीय इस्लामी धर्मगुरु या मस्जिद के इमाम के लिए भी किया जाता है। साथ ही जो मुसलमान शरीअत का आलिम होता है उसे भी आदर से मुल्ला कहा जाता है। कसाई में आते हैं ये लोग इस्लामी ज्ञान रखने वाले व्यक्ति के लिए मुल्ला कोई आधिकारिक उपाधि नहीं है। कई मुसलमानों में ये पारिवारिक सरनेम भी है। जैसे हिंदुओं में धर्म के जानकार को पंडित कहते हैं और उनके घर वाले भी ये सरनेम लगाने लगते हैं...

“सर तन से जुदा,सर तन से जुदा” : मजहबी उन्मादियों का दुस्साहस, पुणे जिलाधिकारी ऑफिस पर किया संत रामगिरि की हत्या का ऐलान

नई दिल्ली ।  पुणे कलेक्टर के कार्यालय के बाहर एक बड़ी भीड़ ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के नाम पर माहौल को तनावपूर्ण बना दिया, जब वहां “अल्लाह हू अकबर” और “सर तन से जुदा” जैसे उग्र नारे लगाए गए। यह भीड़ हिंदू संत महंत रामगिरि महाराज की हत्या की मांग कर रही थी। इन नारों ने पूरे देश में चिंता और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। नारेबाजी के दौरान “नारा ए तकबीर, अल्लाहु अकबर” और “लब्बैक या रसूलिल्लाह” जैसे धार्मिक नारे भी लगाए गए, जो कुछ ही देर में ‘सर तन से जुदा’ जैसे खतरनाक और हिंसक नारों में तब्दील हो गए। इस तरह की नारेबाजी आमतौर पर पाकिस्तान में जिहादी तत्वों द्वारा सुनी जाती है, लेकिन इसे पुणे की सड़कों पर सुना जाना बेहद चौंकाने वाला है। ‘नारा ए तकदीर, अल्लाहु अकबर’ व ‘…रसूलिल्लाह’ बोलते बोलते ये जिहादियों की भीड़’सर तन से जुदा’ की अपनी संस्कृति पर कैसे उतर जाती है? ये नारे पुराने नहीं, पाकिस्तान में भी नहीं अपितु, अभी हाल ही में पुणे में लगे हैं। किंतु फिर भी कम्युजिहादी व सेक्युलर जमात में सन्नाटा पसरा है!!…  pic.twitter.com/etJ96jH5rK — विनोद बंसल Vinod Bansal (@vinod_bansal)...

भारत वापस आएगी नटराज की नौवीं सदी की दुर्लभ मूर्ति, 22 साल पहले राजस्थान से हुई थी चोरी

22 साल पहले भगवान शिव की जो दुर्लभ मूर्ति चुराकर लंदन पहुंचा दी गई थी, वो वापस भारत आ रही है। आज-कल में नटराज की यह मूर्ति भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) को सौंप दी जाएगी। नौवीं शताब्दी में चार फीट की इस मूर्ति का निर्माण प्रतिहार शैली में किया गया था। राजस्थान के बाड़ौली स्थित घंटेश्वर मंदिर से फरवरी, 1998 में यह मूर्ति गायब हो गई थी। पांच साल बाद पता चला कि तस्करों ने मूर्ति को ब्रिटेन पहुंचा दिया है। भारतीय एजेंसियां तभी से इसकी तलाश में थी। लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने ब्रिटिश सरकार की मदद से 2005 में इसे एक निजी संग्रहकर्ता से स्वेच्छा से हासिल किया। तभी से यह मूर्ति लंदन में इंडिया हाउस की लॉबी की रौनक बढ़ा रही थी। भारत सरकार अपने सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने में एक नई ऊर्जा के साथ जुटी गुई है। विदेश मंत्रालय के नेतृत्व में भारतीय एजेंसियां चोरी व तस्करी की गई सांस्कृतिक विरासत को वापस लाने में जुटी हैं। भारत से चोरी हुई ब्रह्मा व ब्रह्माणी की मूर्ति भी ब्रिटेन से ही 2017 में वापस लाई गई थी। लंदन पुलिस द्वारा बरामद 12वीं सदी की बुद्ध की एक दुर्लभ कांस्य प्रतिमा को ...