Skip to main content

मधुबनी से सुपौल के बीच नई रेल लाईन बनकर तैयार, 120 KM की स्पीड से चलाई गई ट्रायल ट्रेन


मधुबनी से सुपौल के बीच नई रेल लाईन बनकर तैयार, 120 KM की स्पीड से चलाई गई ट्रायल ट्रेन
PATNA-निर्मली और तमुरिया रेलखंड पर हुआ स्पीड ट्रायल, ट्रेन परिचालन की उम्मीदसीआरएस करेंगे निरीक्षण : ट्रेन परिचालन शुरू होने से लोगों को होगी सहूलियत : मंगलवार को मधुबनी और सुपौल के मध्य नवनिर्मित स्टेशन निर्मली और तमुरिया के बीच स्पीड ट्रायल हुआ। इसके तहत तेज गति से रेल इंजन पटरी पर दौड़ी। रेल इंजन के पटरी पर दौड़ने के बाद सीआरएस के निरीक्षण की बात रेल अधिकारी नलिन बिहारी ने बताई है। आने वाले समय में जल्द ही दरभंगा, झंझारपुर, निर्मली होते हुए फारबिसगंज के रास्ते लाइन चालू होने के उम्मीद जगी है। सकरी-झंझारपुर-निर्मली रेलखंड की लंबाई करीब 62 किलोमीटर है। झंझारपुर-निर्मली रेलखंड में दीप, तमुरिया, निमुआं, चिकना, घोघरडीहा, परसा और निर्मली आदि स्टेशन व हाॅल्ट पड़ते हैं। दोनो रेलखंड को बड़ी रेल लाइन में बदलने की घोषणा 17 वर्ष पूर्व हुई। जिसको लेकर दो-दो बार शिलान्यास भी किया गया था।


रेल सहायक अभियंता ने बताया कि कहीं-कही 100 किमी की रफ्तार से भी चलाई गई है। लेकिन अधिकांश तौर पर 120 किलोमीटर की रफ्तार से ट्रेन दौड़ी है। स्पीड ट्रायल होने की खबर पर तमुरिया स्टेशन पर बड़ी संख्या स्थानीय लोग जुटे थे और 10 वर्षों के लम्बे इंतजार के बाद इस रेल खण्ड में जब दो बोगी को लेकर इंजन चली तो वे लोग खुशी से झूम उठे।


इस दौरान ट्रेन में झंझारपुर के पीडब्लूआई व सहायक अभियंता भी सवार थे। उन्होंने बताया कि आज केवल रेलवे ट्रैक का परीक्षण किया जा रहा है ताकि कहीं किसी तरह के गड़बड़ी हो तो उसे सुधारा जा सके। ट्रायल ट्रेन की झलक पाने के लिए तमुरिया ही नहीं बल्कि चिकना, घोघरडीहा, परसा व निर्मली स्टेशन पर भी काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

बता दें कि मिथिलांचल को सीमांचल से जोड़ने वाला यह रेलखंड 1934 में दो हिस्सो में बंट गया था। उसके बाद दरभंगा से झंझारपुर होते हुए निर्मली तक ही छोटी गेज की ट्रेन यातायात जारी रहा। सहरसा जाने के लिए झंझारपुर, तमुरिया, घोघरडीहा व निर्मली रेल खण्ड के लोगों को दरभंगा, समस्तीपुर होकर जाना पड़ता था। झंझारपुर से सीधे निर्मली, कुपहा होकर सहरसा तक रेल नेटवर्क को जोड़ने का काम शुरू हुआ। इसी कड़ी में झंझारपुर और निर्मली के बीच मेगा ब्लॉक लेकर 2012 में आमान परिवर्तन का कार्य शुरू किया गया था। इन 10 वर्षों में पहले सकरी से झंझारपुर तक ट्रेन चलाई गई। इसके आगे निर्मली तक अभी ट्रेन सेवा बहाल होने का लोग इंतजार कर रहे हैं। इन्हे भी जरूर पढ़ें

Shimla, Mandi, Kangra, Chamba,Agra Ahmedabad Ajmer Aligarh Allahabad Ambala Amethi Amritsar Araria Aurangabad Baliya Badaun Bareilly Bathinda Bhagalpur Bhiwani Bikaner Bulandshahr Buxar Chhapra Chhindwara Chittorgarh Darbhanga Delhi Dhanbad Etawah Faridabad Gandhinagar Ghaziabad दरभंगा, पटना, लखनऊ, अहमदाबाद, नागपुर, भोजपुर, भागलपुर, गोपालगंज, कानपुर, नालंदा, मधुबनी, अरवल, मुजफ्फरपुर, बक्सर, सारण, अररिया, जहानाबाद, दिल्ली, वाराणसी, मुंबई, नागपुर, मधुबनी, कोलकाता, #दरभंगा, #पटना, #लखनऊ, #अहमदाबाद, #नागपुर, #भोजपुर, #भागलपुर, #गोपालगंज, #कानपुर, #नालंदा, #मधुबनी, #अरवल, #मुजफ्फरपुर, #बक्सर, #सारण, #अररिया, #जहानाबाद, #दिल्ली, #वाराणसी, #मुंबई, #नागपुर, #मधुबनी, #कोलकाता,

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...