Skip to main content

बिहार मे अगले दो दिनों तक शीतलहर का अलर्ट, इन जिलों मे तापमान 9 डिग्री से नीचे पंहुचा




देश के पहाड़ी राज्यों से आ रही सर्द पछुआ हवाओं ने बिहार में कंपकंपी बढ़ा दी है। गुरुवार को अधिकतम 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवा की वजह से राजधानी समेत पटना, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय, जहानाबाद, लखीसराय, पूर्वी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, बक्सर, आरा, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल में कोल्ड डे रहा।

पूर्वानुमान में कहा गया है कि 28 और 29 जनवरी को इन्हीं जिलों में शीतलहर की स्थिति रहेगी। मौसम विभाग ने कोल्ड वेब को लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया है। हवा की रफ्तार 16 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। न्यूनतम पारा 2 से 4 डिग्री तक गिरेगा। अगले पांच दिनों में बारिश होने की संभावना नहीं है। गुरुवार को पूसा सबसे सर्द रहा। यहां का न्यूनतम पारा 5.5 डिग्री गिरकर 7 डिग्री दर्ज किया गया। पटना का न्यूनतम पारा 3.8 डिग्री गिरकर 9 डिग्री दर्ज किया गया।

18 जिलों का न्यूनतम पारा 9 या इसके नीचे

ठंड का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गुरुवार को मौसम के बदले मिजाज की वजह से पटना समेत 18 जिलों का न्यूनतम पारा 9 या इससे नीचे दर्ज किया गया। इनमें गोपालगंज का न्यूनतम पारा 5 डिग्री गिरकर 7.4, नवादा का 6.3 डिग्री लुढ़ककर 7.7, औरंगाबाद का 4 डिग्री गिरकर 7.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सहरसा और भागलपुर का न्यूनतम पारा 10 से अधिक रहा। इनमें भागलपुर का 4 डिग्री गिरकर 10.6 तथा सहरसा का 1.6 डिग्री गिरकर 10.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। पटना समेत 18 जिलों का न्यूनतम पारा 9 या इससे नीचे रहा। बिहार में सबसे अधिक न्यूनतम पारा खगड़िया में 6.9 डिग्री गिरा और 9.2 डिग्री दर्ज किया गया।

इन जिलों का न्यूनतम पारा 9 या इससे नीचे

गया का न्यूनतम पारा 4.2 डिग्री गिरकर 8.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं मोतिहारी का 4.8 डिग्री गिरकर 8.2, जीरादेई का बुधवार की तरह की 9 डिग्री, जमुई का 5.5 डिग्री गिरकर 9 डिग्री रहा। इसके अलावा बेगूसराय का 8.8, पू्र्णिया व शेखपुरा का 8.9, मोतिहारी का 8.2, बांका का 8.5, दरभंगा का 4 डिग्री गिरकर 9, छपरा का 2.2 डिग्री गिरकर 8.7, पुपरी का 8.8, नालंदा का 4.7 डिग्री गिरकर 8.6 दर्ज किया गया। बिहार में सबसे अधिक न्यूनतम पारा फारबिसगंज में 14 डिग्री रहा।

अधिकतम पारा भी गिरा

सर्द हवाओं के कारण धूप खिलने के बावजूद पटना समेत बिहार के लगभग सभी जिलों का अधिकतम पारा भी लुढ़क गया। पटना का अधिकतम पारा 1.8 डिग्री गिरकर 18.6 दर्ज किया गया। सबसे कम अधिकतम तापमान वाल्मिकीनगर में 16.6 डिग्री रहा, वहीं सबौर में अधिकतम पारा 21 डिग्री रहा। गया का अधिकतम पारा 2.1 डिग्री गिरकर 18.4, भागलपुर का एक डिग्री लुढ़ककर 20.9 डिग्री रहा। खास बात यह है कि खगड़िया का ही सबसे अधिक अधिकतम पारा 3.7 डिग्री गिरकर 20 डिग्री दर्ज किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...