Skip to main content

Posts

Showing posts from December, 2021

बिहार के इन जिलों में खुलेंगे 7 मेडिकल कॉलेज, जानिए पूरा डिटेल…

बिहार के लोगों के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर सामने आ रही है. बता दे की बिहार में अगले दो साल में सात और मेडिकल कॉलेज व अस्पताल अपनी सेवा लोगों को देने लगेगा. इसमें एक पूर्णिया मेडिकल कॉलेज व अस्पताल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में हैं. पूर्णिया सदर अस्पताल के तमाम उपकरणों और कर्मियों का समायोजन भी इस नए मेडिकल कॉलेज में करने की अनुमति दे दी गई है | आपको बता दे की यहां शैक्षणिक सत्र 2021-22 में 100 नामांकन के साथ MBBS की पढ़ाई शुरू करने की भी तैयारी है. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि स्वास्थ्य संरचना को मजबूती देना सरकार की प्राथमिकता है. आपको बता दें कि राज्य के अलग-अलग जिलों में मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं | अस्पताल निर्माण को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार पूर्णिया, सारम, समस्तीपुर, मधुबनी, वैशाली, सीतामढ़ी और सिवान के मैरवा में मेडिकल कॉलेज व अस्पताल खोल जाएंगे. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सात मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के निर्माण पर करीब 3465.12 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. विभाग की माने तो पूर्णिया के अलावा सारण जिले के छपरा में 500 बड समस्तीपुर के सरायरंजन ...

पटना को रिंग रोड के रूप में मिलेगा नया बाइपास, अब मिलेगी जाम से मुक्ति, पढ़े पूरी खबर

बिहार (bihar) के सभी बड़े बड़े शहरों में जाम की समस्या आम हो गई है | इसी समस्या से निजात पाने के लिए पटना (patna) में विकास का एक नया आयाम जोड़ा जा रहा है | बिहार सरकार बड़े वाहनों को सुगमता से चलाने के लिए रिंग रोड के रूप में पटना को नया बाइपास देने जा रही है | 137 किलोमीटर लंबा होगा रिंग रोड आपको बता दे कि बिहार सरकार द्वारा पटना (patna) में रिंग रोड का विकास किया जा रहा है | जिसका कुल लंबाई 137 किलोमीटर है। जिसका विकास दक्षिणी भाग एवं उत्तरी भाग में किया जा रहा है। रिंग रोड का एक हिस्सा बनकर तैयार हो गया है, जिसे बिहटा-सरमेरा फोरलेन कहा जाता है। रिंग रोड शेरपुर, कन्हौली, नौबतपुर, डुमरी, बेलदारीचक, रामनगर, कच्ची दरगाह, बिदुपुर सराय, नयागांव, दिघवारा होते हुए शेरपुर में समाप्त होगा। बताया जा रहा है की रिंग रोड में सर्वप्रथम दक्षिणी भाग पर काम किया जा रहा है, जो 2025 तक पूर्ण होगा। शेरपुर-दिघवारा पुल का निर्माण भी इसी वर्ष तक पूरा होने की उम्मीद है। पटना रिंग रोड के बन जाने से पटना जिले के अलावा सारण, वैशाली, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, गया जिले की ओर जाने वाले वाहनों को विशेष लाभ होगा। रि...

बिहार का दूसरा सुरंग तैयार, तूफान की तरह सिर्फ 11 सेकंड में ट्रेन पार कर गई ,जानिए कब होगा उद्घाटन

बिहार का पहला सुरंग बिहार के मुंगेर में है अब उसके बाद बिहार का दूसरा सुरंग बनकर तैयार हो चुका है इस पर ट्रेन का ट्रायल भी किया गया है। आपको बता दूं कि इस सुरंग में महज 11 सेकेंड में ही ट्रेन इस सुरंग को पूरी तरह से पार कर गया वहां पर लोगों की भीड़ देखी गई और लोगों में एक अलग उत्साह था। आपको बता दें कि पूर्व रेलवे मालदा मंडल के अधीन जमालपुर और रतनपुर रेलवे स्टेशनों के बीच नई रेल सुरंग से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली ट्रेन का सफल ट्रायल किया गया. आपको बता दूं कि इस दौरान ट्रेन के इंजन में है सिर्फ एक डिब्बी लगे हुए थे और 341 मीटर इस रेल सुरंग से यह ट्रेन महज 11 सेकंड में पार कर गया आपको बता दूं कि इस समय सुरंग से गुजरने के वक्त ट्रेन की रफ्तार 120 किलोमीटर के आसपास रखी गई थी। खबरों की मानें तो करीब 10 जनवरी तक इस शानदार रेल सुरंग का उद्घाटन किया जा सकता है हालांकि अब तक इस पर कोई अधिकारिक बयान निकलकर नहीं आया है। आपको यह बता दूं कि यह सुरंग मालदा मंडल में हाइटेक सुरंग है। और बताया जा रहा है कि अब जल्दी इस सुरंग से राजधानी जैसी सुपरफास्ट ट्रेनों का परिचालन भी शुरू कर दिया जाएगा...

बिहार के युवाओं की नौकरी के लिए बिहार सरकार ने टाटा टेक्नोलॉजी से किया करार, ये लाभ होंगे

बीते मंगलवार बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक संपन्न हुई। कैबिनेट बैठक में कुल 17 प्रस्ताव पर मोहर लगाई गई है इसी बीच इस कैबिनेट मीटिंग में सबसे बड़े आकर्षण का केंद्र रहा कि बिहार सरकार ने अगले साल बिहार के मेट्रिक पास युवाओं के लिए बड़ी पहल करने जा रही है। दरअसल बिहार सरकार टाटा टेक्नोलॉजी के साथ 149 आईआईटी के आधुनिकरण के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है जिसके बाद अगले साल बिहार में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। बताया जा रहा हैं की बिहार सरकार ने 4,606 करोड़ रुपये खर्च होगें। इसके तहत बिहार सरकार ने 149 राज्य के अधीन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों यानी आईटीआई के आधुनिकीकरण और उत्कृष्टता केंद्रों के उन्नयन के लिए 4,606 करोड़ रुपये से अधिक की एक परियोजना को स्वीकृति प्रदान कर दी गई हैं। इस संबध में बिहार के श्रम संसाधन मंत्री जीवेश मिश्रा बताया कि अब राज्य के सभी सरकारी आईटीआई में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने की योजना को कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। कैबिनेट की बैठक हुई,उसमें युवाओं के लिए बहुत ही अहम फैसला लिया गया है जो युवाओं के लिए कारगर साबित होगा और बिहार में र...

बिहार को मिल सकता हैं 2022 में बुलेट ट्रेन का तोहफा, यह होगा रुट

केंद्र सरकार के द्वारा भारत के कई रेल रूट पर बुलेट ट्रेन चलाई जाने की योजना बनाई जा रही है। बता दे किस को लेकर केंद्र सरकार की ओर से तैयारियां भी शुरू कर दी गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि आगामी नए वर्ष में भारत को बुलेट ट्रेन का तोहफा मिल सकता है। वहीं बुलेट ट्रेन के शुरू हो जाने के बाद बिहार को भी इसकी सौगात मिलेगी क्योंकि ऐसा माना जा रहा है कि बुलेट ट्रेन बिहार के कुछ शहरों से होकर गुजरने वाली है। मिली जानकारी के अनुसार, वाराणसी से हावड़ा के बीच भी 350 किलोमीटर प्रति घंटे की गति वाली बुलेट ट्रेन चलाने की प्लासनिंग है। इसके लिए सर्वे का काम भी हो रहा है। सर्वेक्षण का काम पूरा होने के बाद इस प्रोजेक्टन पर आगे बढ़ा जाएगा। बात बुलेट ट्रेन के बिहार में चलाने की तो माना जा रहा हैं की इसके लिए इसके ठहराव के लिए बकायदा स्टेबशन भी बनाए जाएंगे। बता दे की वाराणसी-हावड़ा बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट् के तहत 760 किलोमीटर लंबी हाई स्पीवड रेलवे ट्रैक बिछाई जाएगी। योजना के मुताबिक, इस ट्रेन का रूट वाराणसी-पटना-बर्द्धमान-हावड़ा निर्धारित किया गया है। उम्मीद है कि यह बुलेट ट्रेन बिहार के बक्सडर, आरा, पटना,...

बिहार में दोगुनी हुई कोरोना की रफ्तार:24 घंटे में 132 कोरोना मरीज, अकेले पटना में 57 नए मामले

  बिहार में दोगुनी हुई कोरोना की रफ्तार:24 घंटे में 132 कोरोना मरीज, अकेले पटना में 57 नए मामले; ज्यादातर वैक्सीनेटेड : बिहार में कोरोना की रफ्तार अब बेकाबू हो रही है। संक्रमण का आंकड़ा हर दिन दोगुनी रफ्तार से बढ़ रही है। गुरुवार को 24 घंटे में कोरोना के 132 नए मामले आए हैं जिसमें बाद राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 333 हो गई है। पटना में 57 नए मामले आए हैं जिसमें 6 ऐसे हैं जो 18 वर्ष से कम उम्र के हैं। सूत्रों की माने तो संक्रमितों में अधिकतर ऐसे हैं जो कोरोना वैक्सीनेटेड हैं। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण की रफ्तार को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। टेस्टिंग के साथ ट्रैकिंग बढ़ा दी गई है। तेजी से बढ़ रहे मामलों से उड़ी नींद कोरोना के बढ़ रहे मामलों से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की नींद उड़ गई है। संक्रमण को लेकर पूरी तरह से अलर्ट किया गया है। सुरक्षा को लेकर मास्क और सोशल डिस्टेंस पर तेजी लाने को कहा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत का कहना है कि संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर 3 हथियार है। इसमें वैक्सीनेशन और मास्क के साथ सोशल डिस्टेंस शामिल है। स्वास्थ्य विभाग ने...

बिहार पहुँचा ओमिक्रोन, पटना किदवईपुरी में पहले ओमिक्रोन मरीज की पुष्टि

बिहार में दोगुनी हुई कोरोना की रफ्तार:24 घंटे में 132 कोरोना मरीज, अकेले पटना में 57 नए मामले; ज्यादातर वैक्सीनेटेड : बिहार में कोरोना की रफ्तार अब बेकाबू हो रही है। संक्रमण का आंकड़ा हर दिन दोगुनी रफ्तार से बढ़ रही है। गुरुवार को 24 घंटे में कोरोना के 132 नए मामले आए हैं जिसमें बाद राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 333 हो गई है। पटना में 57 नए मामले आए हैं जिसमें 6 ऐसे हैं जो 18 वर्ष से कम उम्र के हैं। सूत्रों की माने तो संक्रमितों में अधिकतर ऐसे हैं जो कोरोना वैक्सीनेटेड हैं। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण की रफ्तार को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। टेस्टिंग के साथ ट्रैकिंग बढ़ा दी गई है। तेजी से बढ़ रहे मामलों से उड़ी नींद कोरोना के बढ़ रहे मामलों से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की नींद उड़ गई है। संक्रमण को लेकर पूरी तरह से अलर्ट किया गया है। सुरक्षा को लेकर मास्क और सोशल डिस्टेंस पर तेजी लाने को कहा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत का कहना है कि संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर 3 हथियार है। इसमें वैक्सीनेशन और मास्क के साथ सोशल डिस्टेंस शामिल है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों...

बिहार पुलिस का प्राइवेटाइजेशन, कांट्रेक्ट पर मिलेगी इंसपेक्टर से लेकर सिपाही तक की नौकरी, वेतन कम

PATNA- पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश:पुलिस में भी दूसरे विभागों की तरह कांट्रैक्ट पर होगी रिटायर्ड सिपाही से इंस्पेक्टर तक की बहाली, एक वर्ष के लिए सिर्फ एक बार हाेगा नियाेजन : मुकदमों के बढ़ते दबाव व अनुसंधान के लिए अफसरों व कर्मियों की कमी को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने रिटायर्ड पुलिस कर्मियों को अनुबंध पर नियुक्त करने का आदेश जारी कर दिया है। पुलिस मुख्यालय के कार्मिक एवं कल्याण विभाग के अनुसार पुलिस इंस्पेक्टर से लेकर सिपाही तक के रिक्त पदों पर नियुक्ति होगी। इसके लिए पुलिस संवर्ग के रिटायर्ड इंस्पेक्टर से लेकर सिपाही स्तर तक के कर्मियों को कांट्रैक्ट पर नियोजित किया जाएगा। संविदा पर नियोजन उसी पद के विरुद्ध किया जाएगा जिस पद से संबंधित कर्मी रिटायर्ड हुए हैं। शर्त यह भी रखी गई है कि संविदा पर नौकरी के लिए आवेदन करने वालों के विरुद्ध कोई आपराधिक या अनुशासनिक कार्रवाई लंबित नहीं होनी चाहिए। किसी अनुशासनिक या आपराधिक मामले में सेवाकाल के अंतिम 10 वर्षों में कोई वृहद दंड नहीं दिया गया हो तथा अंतिम 5 वर्षों में कोई दंड नहीं दिया गया हो। इच्छुक रिटायर्ड कर्मी वहीं आवेदन करेंगे जिस का...

जल्द तैयार होगा पटना का गांधी सेतु, बिहार के लोगों को नए साल में जाम से मुक्ति, 2024 में नया पुल

PATNA-पथ निर्माण मंत्री की हिदायत, एजेंसी को नहीं मिलेगा अवधि विस्तार, गांधी सेतु का जीर्णोद्धार हर हाल में मई तक पूरा करें, किसी भी स्तर पर विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, पथ निर्माण मंत्री ने आठ मेगा परियोजनाओं की समीक्षा : सूबे के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने राज्य में चल रही महत्वपूर्ण मेगा पुल-पुलिया व सड़क परियोजनाओं की समीक्षा की। बुधवार को विभागीय सभागार में अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में मंत्री ने आठ बड़ी परियोजनाओं की समीक्षा की। अधिकारियों को इन परियोजनाओं में तेजी लाने का निर्देश दिया। मंत्री ने महात्मा गांधी सेतु के जीर्णोद्धार कार्य को हर हाल में 15 मई 2022 तक पूरा करने को कहा। मंत्री ने साफ कहा कि इस अवधि के बाद एजेंसी को अवधि विस्तार नहीं दिया जाएगा। उत्तर बिहार के लिए यह परियोजना लाइफलाइन है। इस सेतु के कारण पटना शहर में जाम की समस्या लग रही है। इसलिए इस सेतु का समय पर बनना नितांत आवश्यक है। इसमें किसी भी स्तर पर विलंब बर्दाश्त नहीं होगा। वहीं, गांधी सेतु के समानांतर बनने वाले नए पुल पर कहा कि अक्टूबर 2024 में इसे पूरा होना है। लेकिन...

बिहार में 90,000 सरकारी मास्टरों की होगी बहाली, 25 फरवरी को एक साथ मिलेगा नियुक्ति पत्र

राज्य में 50 हजार शिक्षक 25 फरवरी को बहाल होंगे, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, प्रारंभिक विद्यालयों के लिए चयनित अभ्यर्थियों को एक साथ मिलेगा नियुक्ति पत्र : पंचायत नियोजन इकाई और प्रखंड नियोजन इकाई के चयनित अभ्यर्थियों को संबंधित प्रखंड मुख्यालय में नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। नगर निकाय में चयनित अभ्यर्थियों को संबंधित जिला मुख्यालय में नियुक्ति पत्र मिलेगा। नियुक्ति पत्र वितरण कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता पाई जाती है तो इसकी सारी जिम्मेदारी संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी की होगी।-संजय कुमार, अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग राज्य के प्रारंभिक विद्यालयों (कक्षा एक से आठ) के चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों को एक साथ 25 फरवरी को नियुक्ति पत्र सभी जिलों में दिया जाएगा। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने बुधवार को सभी जिलों को आवश्यक तैयारी कर लेने का निर्देश दिया है। 25 फरवरी को करीब 50 हजार शिक्षक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिलने की उम्मीद है। प्रारंभिक विद्यालयों के 90 हजार 762 पदों पर नियुक्ति के लिए काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूर्व से चली आ रही है। इसके अंतर्गत पिछले दो चक्रों की काउंसिलिंग में 38 ...

इंटर पास लड़कों को नौकरी देगी बिहार पुलिस, 53,000 सैलरी, आवेदन करने का लास्ट डेट 18 जनवरी

PATNA- 12वीं पास के लिए बिहार पुलिस में निकली बंपर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन, 53 हजार तक मिलेगी सैलरी : बिहार पुलिस बेहतरीन मौका लेकर आया है. सरकारी नौकरी 2022 के लिए लिए 12वीं पास अभ्यर्थियों के पास सिपाही बनने का सुनहरा अवसर है. राज्य में उत्पाद एवं निबंधन विभाग के अधीन मद्यनिषेध सिपाही के 365 पदों के लिए बहाली निकली है. राज्य में शराबबंदी की सख्ती के बीच मद्यनिषेध सिपाही के पद पर बहाली के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है. इसके लिए 19 दिसम्बर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. कैंडिडेट आने वाले 18 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं. मद्यनिषेध सिपाही बनने के लिए लिखित परीक्षा में पास होना अनिवार्य होगा. वहीं इस एग्जाम में जो अभियार्थी चयन होगें वे आगे शारीरिक दक्षता परीक्षा आगे देगें. बता दें मद्यनिषेध सिपाही की सैलरी 3 (21,700- 53,000) रखा गया है. जान लें बिहार राज्य सरकार के मदरसा बोर्ड से निर्गत मौलवी प्रमाण पत्र या बिहार राज्य के संस्कृत बोर्ड द्वारा निर्गत शास्त्री प्रमाण पत्र वाले अभ्यर्थी भी सिपाही बहाली के लिए मान्य माने जाएंगे. आपको बता दें बिहार में मद्यनिषेध सिपाही के 365 पदों क...

कटिहार-कुरसेला के बीच कोसी नदी पर बनाकर तैयार हुआ नया रेल पुल, शुरू हुआ ट्रेनों का परिचालन

KATIHAR – कोसी पर नये पुल से ट्रेनों का परिचालन प्रारंभ, कटिहार व कुरसेला के बीच कोसी नदी पर बना नया रेल पुल । कटरिया और कुरसेला के बीच कोसी नदी पर बना है पुल, पहली ट्रेन के रूप में मालगाड़ी का सफलतापूर्वक परिचालन कटरिया और कुरसेला के बीच कोसी नदी पर बने नये पुल से होकर ट्रेनों का परिचालन प्रारंभ हो गया है। मंगलवार को इस पुल से पहली ट्रेन के रूप में एक मालगाड़ी का सफलतापूर्वक परिचालन किया गया, जो इस पुल से रात नौ बजकर 38 मिनट पर गुजरी। इसके बाद पहली पैसेंजर ट्रेन के रूप में 03368 सोनपुर-कटिहार मेमू स्पेशल का परिचालन किया गया, जबकि पहली एक्सप्रेस ट्रेन के रूप में गाड़ी संख्या 15716 अजमेर-किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस का परिचालन हुआ। सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि कटरिया और कुरसेला के बीच कोसी नदी पर बने नये पुल सहित 7.24 किमी कटरिया-कुरसेला रेलखंड के दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण हो जाने से अब सोनपुर मंडल के छपरा ग्रामीण से कटिहार तक का रेलखंड पूर्णत: दोहरीकृत एवं विद्युतीकृत हो गया है। इसके चालू होने से पूर्व इस पूरे रेलखंड पर मात्र कटरिया और कुरसेला के बीच कोसी नदी पर बने पुल पर ही केवल सिं...

बिहार में कोरोना का भयानक रूप, पटना के बाद गया में बिगड़ रहे हालात, एक साथ मिले 50 मरीज

बिहार में कोरोना का भयानक रूप, पटना के बाद गया में बिगड़ रहे हालात, एक साथ मिले 50 मरीज PATNA- गया में कोरोना विस्फोट, 50 नए केस, प्रदेश में 24 घंटे में दोगुना हुआ संक्रमण, हाईकोर्ट में बिना पास नो एंट्री, पटना के बाद गया में बिगड़ रहे हालात, गया में एक्टिव केस 100 के करीब, ई-पास दिखाने पर ही मिलेगी पटना हाईकोर्ट में एंट्री, 17 मरीजों के ठीक होने के बाद एक्टिव केस 215, पटना में अब 103 एक्टिव मामले बिहार के गया जिले में कोरोना विस्फोट हो गया है। गुरुवार सुबह आई रिपोर्ट में 50 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। वहीं, राजधानी पटना में बुधवार को 26 नए मामले सामने आए, जो मंगलवार के 13 नए केस की तुलना में दोगुना है। वहीं, राज्य में बुधवार को 99 केस सामने आए हैं। यह मंगलवार की 47 नए मामले की तुलना में दोगुना से ज्यादा है। राज्य में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए ही CM नीतीश कुमार ने भी तीसरी लहर की दस्तक की बात कही है। साथ ही लोगों से अलर्ट रहने और कोरोना गाइडलाइन का पालन करने को कहा है। पटना के बाद गया में सबसे अधिक मामले आ रहे हैं। बुधवार को तो गया पटना से आगे निकल गया। वहां 50 नए मामले आए। पटन...

पटना में लागू हुआ नया ट्रैफिक कानून, 40 से अधिक स्पीड में गाड़ी चलाने पर चलान कटेगा

PATNA-अटल पथ पर 40 से ज्यादा स्पीड पर कटेगा चालान, पटना ट्रैफिक पुलिस रडार गन लेकर उतरी, 500 मीटर रेंज; 2 घंटे में 46 पर फाइन, लगातार हो रहे हादसे के बाद सख्ती : पटना के अटल पथ पर हाई स्पीड से चलने वाली गाड़ियों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने अपनी मुहिम की शुरुआत कर दी है। गुरुवार को ट्रैफिक पुलिस 2 हाई स्पीड रडार गन के साथ अटल पथ पर उतरी। रडार गन की मदद से 500 मीटर दूर से ही 40 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की स्पीड से चल रही गाड़ियों की डिटेल्स ट्रैफिक पुलिस को मिल जा रही है। पास आते ही ऐसी गाड़ियों को रोका जा रहा है। इसके बाद उनसे 2 हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया जा रहा है। यही नहीं पुलिस लिखी कार को भी नहीं छोड़ा गया। उनसे भी 2 हजार का चालान वसूला गया। करीब दो घंटे में 46 लोगों से फाइन वसूला गया।अटल पथ से शुरू हुई यह मुहिम लगातार चलती रहेगी। दरअसल, अटल पथ पर लगातार रोड एक्सीडेंट हो रहे हैं। 26 दिसंबर की शाम भी अटल पथ पर एक हादसा हुआ था। एक हाई स्पीड कार ने बाइक और स्कूटी को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में पटना में ही पोस्टेड सेल्स टैक्स के असिस्टेंट कमिश्नर असीम कुमार की मौत हो गई थी। कार ने...

1300 करोड़ की लागत से बिहार के राजगीर में बनेगा एलिवेटेड रोड, जू सफारी का दिखेगा खूबसूरत नजारा

1300 करोड़ की लागत से बिहार के राजगीर में बनेगा एलिवेटेड रोड, जू सफारी का दिखेगा खूबसूरत नजारा- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट का सपना जल्द ही साकार होने जा रहा है क्योंकि केंद्र सरकार की तरफ से राजगीर को एक और सौगात मिली है। अंतरास्ट्रीय स्तर पर पर्यटन के लिए विख्यात राजगीर शहर के लिए ये काफी अच्छी खबर है। राजगीर में एक काफी लंबे एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जाएगा। 1300 करोड़ की लागत से बनने वाले इस कॉरीडोर की कुल लंबाई 8.7 किलोमीटर है। दिखेगा वन्यक्षेत्र का खूबसूरत नजारा। इस एलिवेटेड कारीडोर रोड पर रोप-वे के पास उतरने और चढ़ने के लिए रैंप भी बनेगा। राजगीर वनक्षेत्र से गुजरने वाले इस एलिवेटेड रोड से हरे-भरे जंगलों का नजारा भी लोग ले सकेंगे। बता दें कि राजगीर के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वकांक्षी परियोजनाओं में शुमार, राजगीर फोर लेन एलिवेटेड कारीडोर रोड को भारत सरकार की मंजूरी मिल गई है। इस जगह बनना है रोड। राजगीर के दक्षिणी दिशा में नवादा तथा नालन्दा जिला के सीमा रेखा से सटे बाणगंगा पुल तथा उत्तर दिशा में राजगीर-बिहार शरीफ मार्ग स्थित अनुमंडल मुख्यालय के बीच फोर ल...

बिहार के कई जिलों में हो सकती है बारिश, जानिए कितना डिग्री तक गिरेगा तापमान

बिहार में ठंड की पहली बारिश हुई है। इस बारिश का असर 48 घंटे बाद बड़े पैमाने पर दिखाई पड़ेगा। मंगलवार की रात से लेकर बुधवार को बारिश का पूर्वानुमान है। बिहार में जिस इलाके में बारिश नहीं होगी वहां भी धूप के आसार नहीं हैं। बुधवार को राज्य के सभी जिलों में बारिश के साथ क्लाउडी मौसम का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने पूर्वा में 28 और 29 दिसंबर को बारिश को लेकर अलर्ट किया था। दो दिन की बारिश का बड़ा असर पटना सहित बिहार के 38 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार 28 और बुधवार 29 दिसंबर को बारिश होगी। मंगलवार की शाम राज्य के लगभग सभी जिलों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश को लेकर पहले ही पूर्वानुमान था और पूर्वानुमान के मुताबिक ही पटना से लेकर राज्य के सभी जिलों में बारिश हो रही है। किसी जिले में कम तो किसी में बारिश का प्रभाव अधिक देखने को मिल रहा है। बुधवार को धूप की संभावना नहीं मंगलवार की बारिश के साथ मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को भी बारिश होगी। पटना सहित 38 जिलों में बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश का पूर्वा...

बिहार के इन जिलों को नए साल में मिलेगा सौगात, नहीं होगी बिजली की क़िल्लत जानिए

बिजली उत्पादन की महत्वपूर्ण परियोजना डगमारा विद्युत परियोजना से जगमग होगा उत्तर बिहार। नए साल में नई उम्मीदें दिखाई देने लगी हैं। परियोजना को नेशनल हाईडल पावर कारपोरेशन( NHPC) के हवाले किए जाने, एनएचपीसी की टीम द्वारा स्थल निरीक्षण किए जाने और स्थल को उपयुक्त तथा संतोषप्रद बताए जाने के बाद इसके लिए राशि विमुक्त कर दिए जाने से उम्मीदों को बल मिलने लगा है। उक्त परियोजना बिहार सरकार द्वारा एनएचपीसी को सुपुर्द कर दिया गया है। परियोजना के तहत 730 मीटर का बराज बनेगा। पूर्वी और पश्चिमी कोसी तटबंध का जलजमाव क्षेत्र कोसी बराज पर अप स्ट्रीम होगा। परियोजना का कैचमेंट एरिया 61 हजार 972 वर्गमीटर है। विशेषज्ञों की राय में यह परियोजना कोसी क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगी। बिजली उत्पादन के क्षेत्र में जिला आत्मनिर्भर बनेगा। साथ ही बाढ़, ङ्क्षसचाई सहित कई समस्याओं का भी समाधान होगा। बिजली उत्पादन की महत्वपूर्ण परियोजना डगमारा विद्युत परियोजना स्थानीय विधायक सह उर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल रहा है। सूबे की सबसे बड़ी पनबिजली परियोजना कोसी बराज के डाउन स्ट्रीम में 22.5 किम...

बिहार वासियों को नए साल के इस महीने में गांधी सेतु की पूर्वी लेन का मिल सकता है सौगात, जानिए

बिहार वासियों को नए साल के इस महीने में गांधी सेतु की पूर्वी लेन का मिल सकता है सौगात, जानिए - पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने गांधी सेतु का जीर्णोद्धार कार्य पूरा कर अगले वर्ष जून में चालू करने का निर्देश दिया है। अभी सेतु की पूर्वी लेन की मरम्मत का काम चल रहा है। मंत्री ने अधिकारियो‌ं से कहा कि 15 मई तक काम पूरा नहीं हुआ तो अब एजेंसी को अवधि विस्तार नहीं दिया जाए। उन्होंने गांधी सेतु के समानांतर बन रहे नए पुल के संबंध में कहा कि इसे वर्ष 2024 में पूरा होना है। लेकिन, अभी काम की गति धीमी है। एजेंसी को हर हाल में मार्च 2024 तक निर्माण पूरा करने को कहा जाए। बुधवार को वो विभागीय सभागार में अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में मेगा पुल-पुलिया व सड़क परियोजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। मंत्री ने वीरपुर-बिहपुर (एनएच 106) राजमार्ग में बन रहे फुलौत ब्रिज की धीमी प्रगति पर सवाल उठाया। इसका निर्माण कार्य अबतक शुरू नहीं हो सका है। उन्हो‌ंने जनवरी में काम शुरू करने को कहा। बिहारशरीफ-गया राजमार्ग के काम में तेजी लाने को कहा मंत्री ने फोरलेन विक्रमशिला सेतु के टेंडर का काम श...

पटना से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट को कर दिया गया है रद्द , कुछ फ्लाइटें हुई लेट

दिल्ली से पटना आने वाली गो एयर की G8-231 आज कैंसिल हो गई है। दोपहर बाद 3 बजकर 35 मिनट पर पटना पहुंचने वाली इस फ्लाइट को दिल्ली से ही कैंसिल कर दिया गया है। इस फ्लाइट के कैंसिल होने की वजह से पटना से दिल्ली जाने वाले पैसेंजर परेशानी में पड़ गए हैं। क्योंकि, पटना आने के बाद गो एयर की यही फ्लाइट G8-132 बनकर दिल्ली के लिए शाम 4 बजकर 5 मिनट पर उड़ान भरती है। पटना से उड़ान भरने वाली इस फ्लाइट को भी कैंसिल कर दिया गया है। अचानक से दोनों तरफ के फ्लाइट के कैंसिल होने से पैसेंजर्स परेशान हो गए। वहीं, बेंगलुरु से आने वाली गो एयर की G8-274 आज भी पूरे एक घंटे लेट है। बेंगलुरु से ही इस फ्लाइट को रिशिड्यृल किया गया है। दोपहर 2 बजकर 10 मिनट की जगह अब इस फ्लाइट के बदले हुए समय 3 बजकर 10 मिनट तक पटना में पहुंचने की संभावना है। जब यह फ्लाइट लेट आएगी तो पटना से इसकी वापसी भी लेट होगी। पटना से बेंगलुरु जाने वाली G8-273 आज दोपहर 2 बजकर 45 मिनट की जगह 3 बजकर 45 मिनट पर उड़ान भरेगी। पिछले 5 दिनों से आने और जाने में गो एयर की फ्लाइट लगातार लेट हो रही है। बेंगलुरु से ही आने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट SG-768 भी 35 म...

बिहार में भी बुलेट ट्रेन का सपना जल्द होगा साकार, इस रूट के लिए भूमि अधिग्रहण की तैयारी शुरू!

जल्द ही बिहार को भी बुलेट ट्रेन की सौगात मिल सकती है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से कोलकाता (हावड़ा) के बीच बुलेट ट्रेन चलाने की योजना है। इसके लिए नेशनल हाई स्पीड रेल कारपोरेशन लिमिटेड ने पहल शुरू कर दी है। बिहार के जिन जिन जिलों से बुलेट ट्रेन गुजरेगी वहां के डीएम को पत्र लिखकर रेल कॉरपोरेशन ने भूमि अधिग्रहण के लिए डीपीआर तैयार करने का मदद मांगा है। 4-5 घंटे में वाराणसी से पहुंचेंगे कोलकाता। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस पत्र के प्राप्त होने के बाद जिले की राजस्व शाखा ने बक्सर और डुमरांव के अनुमंडल पदाधिकारियों को इसमें सहयोग करने की बात कही है। पत्र मिलने के बाद सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने चौसा और बक्सर के अंचलाधिकारियों को पत्र लिखकर निर्देशित किया है कि वह रेल कारपोरेशन से प्राप्त पत्र के आलोक में उचित कार्रवाई करते हुए भूमि अधिग्रहण संबंधित सूची तैयार करें। नए साल में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो अगले पांच साल में वाराणसी से हावड़ा तक का सफर महज चार से पांच घंटे में पूरा कर लिया जाएगा। बक्सर जिले के 4 प्रखं...

बिहार के इस ज़िला को मिलेगा बड़ा तोहफा, छात्रों के पलायन पर लगेगी रोक!

बिहार के भागलपुर में रहने वालों को जल्द ही बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है. बताया जा रहा है कि अगर सब कुछ समय पर चला तो भागलपुर में जल्द ही केंद्रीय विद्यालय खुल जाएगा. इसके लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन, लोहियानगर ने तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय से जमीन मांगी है. जानकारी के मुताबिक, सिंडिकेट ने इसकी सहमति दे दी है. बताया जा रहा है कि अब जनवरी में होने वाली सीनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को रखा जाएगा. सहमति मिलते ही संबंधित विभाग को इसकी जानकारी दे दी जाएगी. मिल रही जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए 24 परगना की खाली जमीन को चिह्नित किया गया है. टीएमबीयू के अधिकारियों ने जमीन का निरीक्षण भी कर लिया है. वहां पहले नाले के पानी बहने के कारण जमीन बेकार पड़ी हुई थी. पानी सूखने के बाद खेती की जा रही है. उसी इलाके में ही टीएमबीयू के कर्मियों का सरकारी आवास भी है. साथ ही विश्वविद्यालय बाल निकेतन स्कूल संचालित है. मालूम हो कि अभी भागलपुर और आस-पास के जिलों में रहने वाले छात्रों को केंद्रीय विद्यालय में पढ़ने के लिए बाहर जाना पड़ता है. ऐसे में खराब आर्थिक स्थिति का सामना करने ...

बिहार के इस ज़िला में नए साल में देश का सबसे बड़ा जूट और नेचुरल फाइबर पार्क, जानिए!

नए  साल के आगमन में अब चंद दिन शेष रह गए हैं तथा लोग जश्न की तैयारी में जुट गए हैं। इसके साथ ही नए साल को लेकर लोगों की उम्मीदें भी गुलाचें मारने लगी है। पिछले साल देश का सबसे बड़ा जूट और नेचुरल फाइबर पार्क बनने की प्रक्रिया जिले में शुरू हुई थी जिसके नए साल में पूरा होने की उम्मीद बेरोजगारों के आंखों की चमक बढ़ा रहा है। इसके शुरू होने से युवाओं की बड़ी संख्या को रोजगार का साधन मिल सकेगा। भारत सरकार के द्वारा सूक्ष्म, लधु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय की स्फूर्ति परियोजना के तहत देश के सबसे बड़े जूट और नेचुरल फाइबर क्लस्टर बनाने की कवायद यहां शुरू हो चुकी है। जूट और नेचुरल फाइबर क्लस्टरनिर्माण की जिम्मेवारी सरकार के द्वारा राष्ट्रीय स्तर के सामाजिक संगठन सवेरा को इसके संचालन की जिम्मेवारी दी गई है। क्लस्टर के माध्यम से जूट और प्राकृतिक रेशे (केले) से घरों में प्रयोग होने वाली विभिन्न वस्तुओं का निर्माण होगा। इसके लिए जिले में 1000 लघु उद्यमियों को भी तैयार किया जाएगा। इसके लिए बाईपास स्थित उफरैल में प्रशिक्षण सह उत्पादन केंद्र के लिए भवन एवं उद्योग केन्द्र का निर्माण कार्य आरंभ हो ...

10वीं पास के लिए भारतीय डाक में निकली बंपर भर्तियां, 81100 महीने तक मिलेगी सैलरी, जल्द करें आवेदन!

India Post Recruitment 2021: बिहार पोस्टल सर्कल में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। सभी इच्छुक उम्मीदवार Bihar Postal Circle Recruitment 2021 के लिए 31 दिसंबर 2021 तक या उससे पहले निर्धारित फॉर्मेट में अपना आवेदन और अन्य आवश्यक दस्तावेज नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर भेज सकते हैं। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, बिहार पोस्टल सर्कल में पोस्टल असिस्टेंट के 31 पद, सॉर्टिंग असिस्टेंट के 11 पद , पोस्टमैन के 5 पद और मल्टी टास्किंग स्टाफ के 13 पद सहित कुल 60 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। पोस्टल असिस्टेंट /सॉर्टिंग असिस्टेंट और पोस्टमैन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं पास होना चाहिए। वहीं, मल्टी टास्किंग स्टाफ पद के लिए 10वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही उम्मीदवार को स्थानीय भाषा की भी अच्छी जानकारी होनी चाहिए। विज्ञापन आयु सीमा पोस्टल असिस्टेंट / सॉर्टिंग असिस्टेंट और पोस्टमैन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 27 साल निर्धारित की गई है। वहीं, मल्टी टास्किंग स्टाफ पदों के लिए उम्मीद...

पूर्णिया, रोहतास, पटना, बक्सर के लोग मोबाइल से निकालें जमीन का केवाला, ये है तरीका!

पटना, बक्सर, पूर्णिया, रोहतास में रहने वाले लोग अपने जमीन का केवाला ऑनलाइन के द्वारा मोबाइल से निकाल सकते हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक जमीन का जानकारी और केवाला निकालने के लिए आपको सबसे पहले भूमि जानकारी बिहार के ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा, यहां से आप इसकी जानकारी ऑनलाइन के द्वारा प्राप्त कर सकेंगे। खबर के अनुसार बिहार में किसी भी जमीन का केवाला आप 2016 से लेकर अब तक, 2006 से लेकर 2016 तक, तथा 2005 से पहले तक का केवाला ऑनलाइन के द्वारा निकाल सकते है। जबकि इससे पहले के जमीन केवाला पेपर निकालने के लिए आपको अंचल कार्यालय में जाना होगा। जहां से आप पुराना से पुराना केवाला प्राप्त कर सकते हैं। पटना, बक्सर, पूर्णिया, रोहतास के लोग मोबाइल से निकालें जमीन का केवाला, ये है तरीका? 1 .पटना, बक्सर, पूर्णिया, रोहतास में मोबाइल से जमीन का केवाला निकालने के लिए सबसे पहले मोबाइल फोन में गूगल को ओपन करें। 2 .अब आपको गूगल में वेबसाइट https://ift.tt/3pBcaCC को सर्च करना होगा। 3 .इसके बाद आपको Advance Search पर क्लिक करना होगा और तीन ऑप्शन में से किसी एक पर क्लिक करना होगा। 4 .जमीन ज...

पटना, पूर्णिया, दरभंगा सहित सभी जिलों में 10वीं पास को 10-10 हजार देगी सरकार !

पटना, पूर्णिया, दरभंगा सहित सभी जिलों में 10वीं पास छात्र-छात्राओं को 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। ये राशि उन लोगों को मिलेगा जो मौजूदा वित्तीय वर्ष में प्रथम श्रेणी से मैट्रिक उत्तीर्ण होते हैं। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी किया गया हैं। खबर के अनुसार नीतीश सरकार ने प्रथम श्रेणी से मैट्रिक उत्तीर्ण अत्यंत पिछड़ा वर्ग व पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए 423 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी कर दी हैं। हालांकि इसका लाभ उन लोगों को दिया जायेगा, जिनके अभिभावक की वार्षिक आय डेढ़ लाख से कम है। आपको बता दें की बिहार शिक्षा विभाग के उप सचिव अरशद फिरोज ने मंगलवार को राशि जारी करते हुए इसकी जानकारी महालेखाकार, बिहार को दी है। अगर आप बिहार बोर्ड से मैट्रिक में प्रथम श्रेणी से पास होते हैं तो आपको ये राशि दी जाएगी। कितना मिलेगा पैसा : 10-10 हजार रुपये। कैसे मिलेगा पैसा : छात्र-छात्राओं के सीधे बैंक अकाउंट में। किसे मिलेगा लाभ : अत्यंत पिछड़ा वर्ग व पिछड़ा वर्ग के सभी छात्र-छात्राओं को जो 10वीं में प्रथम श्रेणी से पास होंगे।  इन्हे भी जरूर पढ़ें बिहार से दिल्ली का ...

पटना, गोपालगंज, पूर्णिया के लोग बनाये श्रम कार्ड, मिलेगा दो लाख रुपये का मुफ्त बीमा ..!

पटना, गोपालगंज, पूर्णिया सहित बिहार के किसी भी जिले में रहने वाले लोग श्रम कार्ड बना सकते हैं। इस कार्ड को बनाने से आपको कई तरह के लाभ होंगे। साथ ही साथ आपको कई तरह के सरकारी योजनाओं का फायदा भी मिलेगा। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक ई-श्रम कार्ड सरकार की ओर से असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को आर्थिक सुरक्षा देने के लिए जारी किया जाता हैं। इसका लाभ असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले सभी लोगों को प्राप्त होगा। इससे उनकी कई परेशानियां दूर हो जाती हैं। आपको बता दें की ई-श्रम कार्ड धारकों को सरकार के द्वारा 2 लाख रुपये का एक्सीडेंट बीमा मुफ्त मिलता हैं। अगर कोई व्यक्ति किसी हादसे में मृत्यु या फिर विकलांगता हो जाता हैं तो उसे 2 लाख रुपये की राशि दी जाती हैं। वहीं आंशिक रूप से विकलांग होने पर एक लाख रुपये दिए जाते हैं। ई-श्रम कार्ड के तहत आपको प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, राष्ट्रीय पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना सहित और भी कई तरह की योजनाओं का लाभ मिलता है...

ये है दाद, खाज, खुजली का रामबाण उपाय, तुरंत मिलेगा छुटकारा!

हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत से लोगों को दाद, खाज और खुजली की समस्या होती हैं। ये समस्या इंसान के त्वचा को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाती हैं। सही समय पर इसका इलाज ना करने से ये समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जाती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे रामबाण उपाय के बारे में जिस उपाय से दाद, खाज और खुजली की समस्या जड़ से खत्म हो जाएगी। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। दाद, खाज और खुजली का रामबाण उपाय। अगर आप दाद, खाज और खुजली की समस्या से बचना चाहते हैं तो आपके लिए डिटॉल और घर में रखा सफेद रंग का कोलगेट सबसे लाभकारी साबित होगा। इससे दाद, खाज और खुजली की समस्या जड़ से खत्म हो जाएगी और त्वचा में निखार भी आ जायेगा। आयुर्वेदिक डॉक्टरों की मानें तो डिटॉल का एंटी सेफ्टिक गुण कोलगेट के साथ मिलकर एक शक्तिशाली औषधि तैयार होता हैं। जो दाद, खाज और खुजली की समस्या को 24 घंटे के अंदर ख़त्म कर देता हैं। इससे इंसान को इस परेशानी से छुटकारा मिल जाता हैं। इस्तेमाल करने की विधि। आप दो चम्मच डिटॉल को एक बर्तन में रखें और इसमें एक चम्मच सफेद रंग का कोलगेट डालकर इसका लेप तैया...

लखनऊ, दिल्ली, पटना, गुरुग्राम, रांची, इंदौर में गैस सिलेंडर का नया रेट, यहां देखिये!

न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जिनके घरों में खाना बनाने के लिए रसोई गैस सिलेंडर का इस्तेमाल किया जाता हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को इसका दाम तय करती हैं। खबर के अनुसार 1 दिसंबर 2021 को जारी आंकड़े के अनुसार घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि ऐसी सम्भावना है की 1 जनवरी को इसके दामों में बदलाव किया जा सकता हैं। इसके दाम कम हो सकते हैं। आपको बता दें की लखनऊ, दिल्ली, पटना, गुरुग्राम, रांची, इंदौर में गैस सिलेंडर का नया रेट पहले की तरह ही अभी स्थिर हैं। हालांकि इन शहरों में रहने वाले बहुत से लोगों के इसके दाम के बारे में जानकारी नहीं हैं। इसलिए जानते हैं की इन शहरों में रसोई गैस सिलेंडर के दाम क्या हैं। लखनऊ, दिल्ली, पटना, गुरुग्राम, रांची, इंदौर में गैस सिलेंडर का नया रेट, यहां देखिये। लखनऊ में रसोई गैस सिलेंडर का रेट : ₹ 937.50 /14.2 KG दिल्ली में रसोई गैस सिलेंडर का रेट : ₹ 899.50 /14.2 KG पटना में रसोई गैस सिलेंडर का रेट : ₹ 998.00 /14.2 KG गुरुग्राम में रसोई गैस सिलेंडर का रेट ...

रांची : झारखंड में इन लोगों को 25 रुपए सस्ता मिलेगा पेट्रोल, जानिए!

न्यूज डेस्क: झारखंड की राजधानी रांची से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड सरकार राशनकार्ड धारकों को पेट्रोल की कीमतों में 25 रुपये की छूट देने जा रही हैं। इसको लेकर झारखंड सरकार के द्वारा दिशा निर्देश जारी किया गया हैं। खबर के अनुसार झारखंड सरकार आर्थिक रूप से गरीब बाइक और स्कूटर चालकों को पेट्रोल 25 रुपए प्रति लीटर सस्ता देगी। ये लोग 10 लीटर पेट्रोल सस्ता ले सकते हैं। हालांकि पेट्रोल लेते समय इन्हे पेट्रोल पम्प पर पूरा पैसा देना होगा। आपको बता दें की सरकार डायरेक्ट बैनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के जरिए सब्सिडी के रूप में ये पैसे बाइक-स्कूटर चालकों के बैंक खाते में भेजेगी। इससे आर्थिक रूप से गरीब लोगों को इसका लाभ मिलेगा और उनकी कई परेशानी दूर होगी। मिली जानकारी के अनुसार इसका लाभ 26 जनवरी 2022 से मिलना शुरू हो जायेगा। राशनकार्ड धारकों को झारखंड सरकार प्रति महीने 10 लीटर तक के पेट्रोल पर 25 रुपए प्रति लीटर यानि की 250 रुपए की राहत देगी। ये पैसा सीधे उनके बैंक अकाउंट में भेजा जायेगा।  इन्हे भी जरूर पढ़ें बिहार से दिल्ली का सफर मात्र हो जायेगा 6 घंटे का, जानिए कब...

बिहार में आया नया जमीन मोटेशन का नया कानून, अब जमींदारों के फर्जीवाड़े पर लगेगी रोक, जानिए

बिहार में भूमि सुधार और भूमि से संबंधित विवादों के निपटारे के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रहे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी कई बार अपनी बातों को दोहराते हुए बता चुके हैं कि बिहार में वर्तमान समय में भूमि विवाद एक बड़ी समस्या बनी हुई है। इसी बीच भूमि भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग बिहार में एक नया कानून लेकर आई है जिसके बाद अब भूमि से संबंधित विवादों मैं कमी आने की संभावना जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, इस नए कानून से अब बिहार में प्लॉट के नक्शे के साथ म्यूटेशन की अनिवार्यता वाला नया कानून लागू हो चूका हैं। इस कानून के बाद अब बिहार में जमीन की म्यूटेशन कराने पर आवेदक की याचिका में उनके हिस्से के प्लॉट का नक्शा भी रहेगा, अब एक ही जमीन कई लोगों के हाथों नहीं बिक सकेगा, जिससे सूबे में मुकदमा और झड़प की गुंजाइस भी खत्म हो जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसे अब राज्यपाल की अनुमति मिल गयी है और इसे गजट में प्रकाशित कर दिया गया है। गजट में प्रकाशित होने के साथ ही अब यह एक नया कानून बनकर प्रभावी हो गया है।सबसे जरूरी बात यह है की आवेदक किसी भी प्लॉट का म्यूटेशन कराता है कि उ...

बिहार के इस जिले में बनेगा राज्य का सबसे बड़ा चिड़ियाघर, 289 एकड़ भूमि में होगा निर्माण, जानिए

वर्तमान समय में बिहार की राजधानी पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। लेकिन अब बिहार का सबसे बड़ा चिड़ियाघर जल्द बनकर तैयार होने जा रहा है। बताया जा रहा है कि जल जीवन हरियाली योजना द्वारा बिहार के एक और जिले में बिहार के सबसे बड़े चिड़ियाघर का निर्माण किया जाएगा। खबरों की मानें तो यह राजधानी पटना के पटना जू से लगभग दोगुने से भी बड़ा होगा। वही इसके निर्माण के लिए वित्तीय वर्ष 2021 22 मैं 737.57 करोड़ रुपये मंजूरी दे दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार बिहार का सबसे बड़ा चिड़ियाघर बिहार के अररिया जिले में बनकर तैयार होगा। इसके लिए विभाग ने अपनी सभी तैयारियां करना शुरू कर दिया है। बता दें कि अब अररिया के रानीगंज में 289 एकड़ जमीन पर फैले वृक्ष वाटिका को चिड़ियाघर में तब्दील करने के लिए DPR बनाया जाएगा। वही DPR बन जाने के बाद निर्माणकारी एजेंसी से आवेदन मांगा जाएगा, हलाकि इसमें बदलव भी हो सकता है। वहीं अगर हम पटना जू की बात करें तो तो यह 153 एकड़ में ही फैला है। इस हिसाब से रानीगंज में बनने वाला चिड़ियाघर क्षेत्रफल के हिसाब से प्रदेश का सबसे बड़ा चिड़ियाघर...