Skip to main content

टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा रन देने वाले टॉप 10 गेदबाज..*



टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजों की सबसे बड़ी परीक्षा होती हैं. गेंदबाज को लम्बे-लम्बे स्पेल की गेंदबाजी करते हुए विकेट लेनी होती हैं, इस दौरान कई बार गेंदबाज काफी अधिक रन भी देते हैं. आज इस लेख में हम टॉप 10 ऐसे बॉलरों के बारे में जानेगे, जिन्होंने टेस्ट की एक पारी में सबसे अधिक रन दिए हैं.

10) वीनू मांकड- 228 रन

भारत के पूर्व स्पिनर वीनू मांकड इस सूची में 10वें स्थान पर हैं. मांकड ने 1953 में वेस्टइंडीज के विरुद्ध किंग्सटन टेस्ट में 82 ओवरों की गेदबाजी के दौरान 228 रन देकर 5 विकेट लिए थे.

9) स्टेफन ब्रूक- 229 रन

न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के पूर्व ऑर्थोडॉक्स गेंदबाज स्टेफन ब्रूक ने 1989 में पाकिस्तान के विरुद्ध ऑकलैंड टेस्ट में 70 ओवर की गेंदबाजी के दौरान सिर्फ एक विकेट लेकर 229 रन दिए थे.

8) सकलैन मुश्ताक- 237 रन

पाकिस्तान के पूर्व महान स्पिनर सकलैन मुश्ताक ने 2003 में साउथ अफ्रीका के विरुद्ध कैपटाउन टेस्ट में 50 ओवरों की गेंदबाजी के दौरान 237 रन देकर 3 विकेट लिए थे.

7) रंगना हेराथ- 240 रन

श्रीलंका के बाएं हाथ के दिग्गज स्पिनर रंगना हेराथ इस सूची में 7वें स्थान पर हैं. हेराथ ने 2009 में मुंबई टेस्ट में भारत के विरुद्ध 53.3 ओवर में 3 विकेट लेकर 240 रन लुटाएं थे.

6) मेहंदी हसन मिराज- 246 रन

बांग्लादेश स्पिनर मेहंदी हसन इस सूची में छठे स्थान पर हैं. हसन ने 2019 में न्यूजीलैंड के विरुद्ध हैमिल्टन टेस्ट में 49 ओवरों की गेंदबाजी के दौरान सिर्फ 2 विकेट लेने के साथ-साथ 246 रन दे डाले थे.

5) फज़ल महमूद- 247 रन

पूर्व पाकिस्तानी गेदबाज फजल महमूद इस सूची में पांचवे स्थान पर हैं. महमूद ने 1958 में वेस्टइंडीज के विरुद्ध किंग्स्टन टेस्ट में 85.2 की मैराथन गेदबाजी के दौरान 247 रन देकर 2 विकेट हासिल किये थे.

4) खान मोहम्मद- 259 रन

पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज खान मोहम्मद ने 1958 में वेस्टइंडीज के विरुद्ध किंग्स्टन टेस्ट में 54 ओवरों में बिना कोई विकेट लिए 259 रन दिए थे.

3) टॉमी स्कॉट- 266 रन

वेस्टइंडीज के पूर्व गेंदबाज टॉमी स्कॉट इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं. टॉमी ने 1930 में इंग्लैंड के विरुद्ध किंग्स्टन टेस्ट में 80.2 ओवरों के दौरान 266 रन देकर 5 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था.

2) राजेश चौहान- 276 रन

भारत के पूर्व स्पिनर राजेश चौहान इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं. चौहान ने 1997 टेस्ट में श्रीलंका के विरुद्ध कोलोंबो टेस्ट में 78 ओवरों की गेंदबाजी में 276 रन देकर 1 विकेट लिए थे.

1) चक फ्लीटवुड-स्मिथ- 298 रन

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व चाइनामैन स्पिनर चक फ्लीटवुड-स्मिथ टेस्ट की एक पारी में सबसे अधिक रन देने वाले गेंदबाज हैं. फ्लीटवुड-स्मिथ ने 1938 में इंग्लैंड के विरुद्ध ओवल टेस्ट में 87 ओवरों में 298 रन देकर 1 विकेट लिया था.

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...