Skip to main content

भाजपा को तगड़ा झटका: चुनावों से पहले इस पार्टी ने छोड़ा दामन, कांग्रेस की बल्ले-बल्ले



नई दिल्ली: विधानसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान के बाद जबरदस्त तैयारियां चल रही हैं। ऐसे में असम में चुनावी तारीखों की घोषणा के एक दिन बाद राज्य की प्रमुख क्षेत्रीय सियासी पार्टियों में से एक बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) ने आज यानी शनिवार को बताया कि पार्टी ने भाजपा(BJP) के साथ सभी संबंधों को खत्म कर लिया है। इसके बाद अब कांग्रेस की अगुवाई वाले महागठबंधन में सम्मिलित हो गया हैं। ऐसे में पार्टी में हड़कंप मच गया है।

दोस्ती या गठबंधन नहीं
ऐसे में बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) के अध्यक्ष हागरामा मोहिलारी ने ट्विटर पर कहा, ‘शांति, एकता और विकास को लेकर काम करने के लिए बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) ने आगामी असम विधानसभा चुनाव में महाजाथ (MAHAJATH) के साथ हाथ मिलाने का फैसला किया है। हम अब बीजेपी के साथ दोस्ती या गठबंधन नहीं करेंगे।’

बता दें, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) ने 2016 में हुए असम विधानसभा चुनावों में 12 सीटों पर जीत हासिल की थी। जबकि इससे पहले, असम के वित्त मंत्री और बीजेपी की अगुवाई वाली नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस (NEDA) के संयोजक डॉक्टर हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा था कि भाजपा राज्य में 2021 के विधानसभा चुनावों में बीपीएफ के साथ गठबंधन बनाए रखने के लिए इच्छुक नहीं है।

UPPL के साथ गठबंधन
इस बारे में भाजपा(BJP) ने पहले ही घोषणा की थी कि सत्तारूढ़ पार्टी ने पूर्व बोडो छात्रों के नेता और बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद (बीटीसी) के मुख्य कार्यकारी सदस्य प्रमोद बोडो के नेतृत्व में नवगठित यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) के साथ गठबंधन कर लिया है।

भाजपा(BJP) यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (UPPL) और गण शक्ति पार्टी (जीएसपी) ने नई बीटीसी का गठन किया है और हाल ही में बीटीसी चुनावों में बीजेपी ने 9 सीटें तो बीपीएफ ने 17 सीटें जीतीं।

वहीं यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) ने 12 सीटें जीती, जबकि कोकराझार के सांसद नबा कुमार सरानिया की अगुवाई वाली गण शक्ति पार्टी (जीएसपी) और कांग्रेस ने एक-एक जीत दर्ज की।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...