Skip to main content

विरोध की भयंकर लहर के बीच BJP की जीत से गदगद अमित शाह बोलेः अभी तो…



नई दिल्ली। गुजारत निकाय चुनावों में मिली बंपर जीत से भारतीय जनता पार्टी गदगद है। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस जीत को बीजेपी के लिए स्पेशल बताया है तो गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि लेह-लद्दाख से लेकर हैदराबाद तक बीजेपी को जीत मिली है और अब बंगाल की बारी है। बीजेपी ने छह नगर निगमों में शानदार जीत हासिल की है और 449 सीटों पर कमल खिल चुका है और कई सीटों पर अभी बढ़त बनाए हुए है।

बीजेपी की जीत पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “पूरे गुजरात में आज की जीत बहुत खास है। ऐसी पार्टी के लिए जो राज्य में 2 दशकों से अधिक समय से ऐसी अभूतपूर्व जीत दर्ज कर रही है, यह सम्मान की बात है। समाज के सभी वर्गों, खासकर गुजरात के युवाओं का भाजपा के प्रति व्यापक समर्थन देखकर खुशी हो रही है।”

इसके साथ ही पीएम ने कहा, “शुक्रिया गुजरात! राज्यभर में नगरपालिका चुनावों के परिणाम स्पष्ट रूप से लोगों में विकास और सुशासन की राजनीति के प्रति अटूट विश्वास दिखाते हैं। फिर से भाजपा पर भरोसा करने के लिए राज्य के लोगों का आभारी हूं। गुजरात की सेवा करना हमेशा से एक सम्मान की बात है।”

वहीं गुजरात में मिली इस जीत पर खुशी जाहिर करते हुए गृहमंत्री और पूर्व बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि बीजेपी ने जितनी सीटें लड़ीं उनमें से करीब 85 पर्सेंट सीटें जीती हैं। कांग्रेस इस चुनाव में बुरी तरह हारी है और उसे सिर्फ 44 सीटें मिलीं। बीजेपी ने अकेले भावनगर कॉर्पोरेशन में 44 सीटें जीती हैं।

शाह ने कहा कि गुजरात ने भारतीय जनता पार्टी के गढ़ में एक बार फिर खुद को प्रस्थापित किया है। मोदी जी के नेतृत्व में जो विकास की यात्रा चली थी, उसे बीजेपी ने आज भी चालू रखा है। आज जो परिणाम आए हैं, वह गुजरात में अब तक के सबसे अच्छे परिणाम हैं। ​​​​​गृहमंत्री ने कहा, ”​​देशभर में किसान आंदोलन, कोरोना, कई प्रकार की भ्रांतियां विपक्ष ने खड़ा करने का प्रयास किया था। हर भ्रांति को तोड़ते हुए एक के बाद एक नतीजे आ रहे हैं। लेह लद्दाख से लेकर हैदराबाद तक, गुजरात से लेकर अब बंगाल में चुनाव हैं, उसके नतीजे भी अच्छे आने वाले हैं। मोदी जी के नेतृत्व में एक संपूर्ण विजय बीजेपी को मिली है।”

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...