Skip to main content

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की बस, जिप्सी तोड़ीं, हेलमेट-कवच लूटे, कांस्टेबलों से छीने कारतूस



लालकिला समेत कई जगहों पर हुई हिंसा के दौरान प्रदर्शनकारियों ने दो कांस्टेबलों से 20 कारतूस समेत दो मैगजीन छीन ली। भीड़ ने पुलिस की बस, सरकारी जिप्सी और अन्य वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही पुलिसकर्मियों से ढाल, कवच, हेलमेट समेत दंगारोधी उपकरण लूट लिए। यह खुलासा उत्तरी दिल्ली में कोतवाली थाने में दर्ज एफआईआर से हुआ है।

एफआईआर में कहा गया है कि लालकिला हिंसा के दौरान 141 सुरक्षाकर्मी घायल हुए। इसके मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने कांस्टेबलों से बंदूकें भी छीनने की कोशिश की, मगर वे अपने हथियार बचाने में कामयाब रहे। हालांकि, इस छीनाझपटी में वे अपनी बंदूकों की मैगजीन नहीं बचा पाए। भीड़ ने कांस्टेबल भवानी सिंह की एमपी-5 बंदूक छीनने की कोशिश की, मगर किसी तरह मैगजीन बचा ली, जिसमें 20 जिंदा कारतूस थे।

इसी तरह भीड़ ने कांस्टेबल नरेश की एसएलआर रायफल को भी छीन लेने की कोशिश की, मगर वह 20 कारतूसों समेत मैगजीन ले जाने में ही कामयाब हो पाई। एफआईआर में कहा गया है कि गणतंत्र दिवस समारोह को देखते हुए लालकिले के चारों ओर भारी सुरक्षा तैनाती की गई थी। पुलिस ने किसानों को ट्रैक्टर रैली के लिए तय रूटों पर ही अनुमति दी थी। कोतवाली इलाके में घुसने की इजाजत नहीं थी।

रोकने पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश

एफआईआर के मुताबिक, दोपहर 12 बजे सूचना मिली थी कि बड़ी संख्या में किसान राजघाट से शांति वन चौक की ओर बढ़ रहे हैं। बैरिकेड लगाए गए थे। करीब सवा 12 बजे दोपहर करीब 1200 लोग 40 ट्रैक्टरों, 130 बाइक और निजी कारों में आए और बैरिकेड हटाकर लालकिले की ओर घुसने की कोशिश करने लगे। उनसे कहा गया कि पहले तय रास्तों से ही वे जाएं, मगर वे पीछे हटने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद भीड़ जबरन बैरिकेड हटाने पर आमादा हो गई। उन लोगों ने रोके जाने पर पुलिसवालों पर ट्रैक्टर चढ़ाने की भी कोशिश की। इसके बाद प्रदर्शनकारी बैरिकेड तोड़कर लालकिले की ओर बढ़ गए।

भीड़ ने पुलिसवालों को पीटा और कुओं में ढकेल दिया, कुछ को बंधक भी बनाया

एफआईआर में कहा गया है कि जब भीड़ लालकिले की ओर बढ़ रही थी, तो दूसरी ओर नेताजी सुभाष मार्ग पर झांकी भी गुजर रही थी। इस दौरान प्रदर्शनकारी लालकिला परिसर में घुस गए और प्राचीर पर चढ़कर उत्पात किया। बाद में भीड़ ने वहां अलग झंडे भी फहरा दिए। अनियंत्रित भीड़ को नीचे आने के लिए कहा गया। वे लालकिले में प्रवेश करने के लिए मीना बाजार क्षेत्र में गए।

जब पुलिस ने उन्हें लाहौरी गेट से बाहर निकालने की कोशिश की, तो भीड़ हिंसक हो गई और सुरक्षा बलों पर हमला कर दिया। भीड़ ने पुलिसकर्मियों को पीटा और उन्हें कुओं में ढकेल दिया। लाहौरी गेट के पास कुछ पुलिसवालों को बंधक भी बना लिया। भीड़ ने सार्वजनिक शौचालय और टिकट काउंटर को नुकसान पहुंचाया।

Comments

Popular posts from this blog

“सर तन से जुदा,सर तन से जुदा” : मजहबी उन्मादियों का दुस्साहस, पुणे जिलाधिकारी ऑफिस पर किया संत रामगिरि की हत्या का ऐलान

नई दिल्ली ।  पुणे कलेक्टर के कार्यालय के बाहर एक बड़ी भीड़ ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के नाम पर माहौल को तनावपूर्ण बना दिया, जब वहां “अल्लाह हू अकबर” और “सर तन से जुदा” जैसे उग्र नारे लगाए गए। यह भीड़ हिंदू संत महंत रामगिरि महाराज की हत्या की मांग कर रही थी। इन नारों ने पूरे देश में चिंता और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। नारेबाजी के दौरान “नारा ए तकबीर, अल्लाहु अकबर” और “लब्बैक या रसूलिल्लाह” जैसे धार्मिक नारे भी लगाए गए, जो कुछ ही देर में ‘सर तन से जुदा’ जैसे खतरनाक और हिंसक नारों में तब्दील हो गए। इस तरह की नारेबाजी आमतौर पर पाकिस्तान में जिहादी तत्वों द्वारा सुनी जाती है, लेकिन इसे पुणे की सड़कों पर सुना जाना बेहद चौंकाने वाला है। ‘नारा ए तकदीर, अल्लाहु अकबर’ व ‘…रसूलिल्लाह’ बोलते बोलते ये जिहादियों की भीड़’सर तन से जुदा’ की अपनी संस्कृति पर कैसे उतर जाती है? ये नारे पुराने नहीं, पाकिस्तान में भी नहीं अपितु, अभी हाल ही में पुणे में लगे हैं। किंतु फिर भी कम्युजिहादी व सेक्युलर जमात में सन्नाटा पसरा है!!…  pic.twitter.com/etJ96jH5rK — विनोद बंसल Vinod Bansal (@vinod_bansal)...

भारत वापस आएगी नटराज की नौवीं सदी की दुर्लभ मूर्ति, 22 साल पहले राजस्थान से हुई थी चोरी

22 साल पहले भगवान शिव की जो दुर्लभ मूर्ति चुराकर लंदन पहुंचा दी गई थी, वो वापस भारत आ रही है। आज-कल में नटराज की यह मूर्ति भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) को सौंप दी जाएगी। नौवीं शताब्दी में चार फीट की इस मूर्ति का निर्माण प्रतिहार शैली में किया गया था। राजस्थान के बाड़ौली स्थित घंटेश्वर मंदिर से फरवरी, 1998 में यह मूर्ति गायब हो गई थी। पांच साल बाद पता चला कि तस्करों ने मूर्ति को ब्रिटेन पहुंचा दिया है। भारतीय एजेंसियां तभी से इसकी तलाश में थी। लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने ब्रिटिश सरकार की मदद से 2005 में इसे एक निजी संग्रहकर्ता से स्वेच्छा से हासिल किया। तभी से यह मूर्ति लंदन में इंडिया हाउस की लॉबी की रौनक बढ़ा रही थी। भारत सरकार अपने सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने में एक नई ऊर्जा के साथ जुटी गुई है। विदेश मंत्रालय के नेतृत्व में भारतीय एजेंसियां चोरी व तस्करी की गई सांस्कृतिक विरासत को वापस लाने में जुटी हैं। भारत से चोरी हुई ब्रह्मा व ब्रह्माणी की मूर्ति भी ब्रिटेन से ही 2017 में वापस लाई गई थी। लंदन पुलिस द्वारा बरामद 12वीं सदी की बुद्ध की एक दुर्लभ कांस्य प्रतिमा को ...

अपने होने वाली पार्टनर से शादी से पहले ही कर लें ऐसी बातें, नहीं होगी परेशानी

शादी इंसान के जीवन का सबसे अहम फैसला है, चाहे लड़का हो या लड़की। आज का दौर अलग है आज कोई भी लड़का -लड़की अपने जीवनसाथी को चुनता है परखता है आज के समय में शादी से पहले एक दूसरे को जानना -पहचानना पसंद करते है। कोई भी लड़का जब भी शादी का विचार करता है तो वो एक आनंदमय जीवन जीने की इच्छा रखता है शादी करने से पहले लड़का -लड़की होने वाले पार्टनर का चुनाव करने से पहले कई तरह की बातों पर विचार -विमर्श करना चाहिए। शादी से पहले ही कर लें ऐसी बातें लड़को को ऐसी लड़किया बहुत पसंद आती है जो आत्मनिर्भर होने के साथ -साथ मेच्योर भी होती है। ऐसे में अगर आप भी जब भी लड़की देखने जाएं तो सबसे पहले अपने दिमाग में चल रहे हर सवाल जवाब का उत्तर जान ले। शादी से पहले आपके पास इतना समय होता है कि आप अपने होने वाले जीवनसाथी की सोच के बारे में जान सकें आपको ये जानना चाहिए की शादी से पहले रोमांस ,प्यार ,सेक्स के बारे में आपका पार्टनर क्या सोचता है। आपको उनसे सभी चीजों के बारे में खुलकर बात जरूर करनी चाहिए जो आपको पसंद है इससे आपको पसंद नापसंद का पता चल जाएगा। अगर आपके मन में फेमली प्लानिंग को लेकर कोई भी सवाल है तो अपने होने...