Skip to main content

इजरायली दूतावास के पास धमाके में बड़ा खुलासा, दिल्ली पुलिस के उड़े होश



नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थिति इजरायल के दूतावास के पास कल शाम हुए धमाके के बाद से देशभर में अलर्ट जारी है। साथ ही इस मामले की जांच की जा रही है। जांच में लगातार कई नए खुलासे सामने आ रहे हैं। वहीं इस दौरान जो तथ्य सामने आए हैं, उन्हें देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि ब्लास्ट से पहले अच्छी तरह से रेकी की गई थी और फिर इस घटना को अंजाम दिया गया।

घटना से पहले की गई रेकी
दरअसल, ऐसा कहा जा रहा है कि ये ब्लास्ट दिल्ली के लुटियंस जोन में जिंदल हाउस के सामने हुआ था, जहां पर कोई सीसीटीवी नहीं है। साथ ही इस जगह के आसपास भी कई ऐसे सीसीटीवी हैं, जो खराब पड़े हुए हैं। इसके अलावा ये भी बताया जा रहा है कि IED कम इंटेंसिटी का था, लेकिन इस बनाने के लिए ज्यादा मटीरियल का उपयोग किया गया था।

अमोनियम नाइट्रेट के इस्तेमाल का शक
स्पेशल सेल से जुड़े सूत्रों का कहना है कि बम में अमोनियम नाइट्रेट के इस्तेमाल किए जाने का शक है। कहा जा रहा है इसमें छोटे-छोटे बॉल बेयरिंग का भी इस्तेमाल किया गया है। जांच एजेंसियों ने घटनास्थल से सॉफ्ट ड्रिंक की कैन के कुछ टुकड़े भी बरामद किए हैं। एजेंसियों को शक है कि इसके जरिए विस्फोटक तैयार किया गया है। जब यह धमाका हुआ है, तब तक इजरायल दूतावास से लगभग सभी लोग जा चुके थे।

इजरायली दूतावास के पास जिस समय यह धमाका हुआ उस वक्त कोई मूवमेंट नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि बम प्रेशर से फटा इसलिए कार के शीशे भी टूट गए थे। मीडिया रिपोर्ट में स्पेशल सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि जो लिफाफा बरामद किया गया था उसका टच डीएनए करवाया जा रहा है।

ईरानियों का जानकारी जुटा रही दिल्ली पुलिस
मामले की जांच तेजी से जारी है। इसी क्रम में पुलिस दिल्ली में रह रहे सभी ईरानियों का ब्योरा जुटा रही है। इसके अलावा राजधानी के सभी होटलों से भी संपर्क किया जा रहा है। वहां पर ठहरे ईरानियों की जानकारी ली जा रही है। साथ ही एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। उधर, इस मामले की जांच पर इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद भी निगरानी रख रही है। कहा ऐसा भी जा रहा है कि जांच के सिलसिले में मोसाद के अधिकारी जल्द ही भारत आ सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

“सर तन से जुदा,सर तन से जुदा” : मजहबी उन्मादियों का दुस्साहस, पुणे जिलाधिकारी ऑफिस पर किया संत रामगिरि की हत्या का ऐलान

नई दिल्ली ।  पुणे कलेक्टर के कार्यालय के बाहर एक बड़ी भीड़ ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के नाम पर माहौल को तनावपूर्ण बना दिया, जब वहां “अल्लाह हू अकबर” और “सर तन से जुदा” जैसे उग्र नारे लगाए गए। यह भीड़ हिंदू संत महंत रामगिरि महाराज की हत्या की मांग कर रही थी। इन नारों ने पूरे देश में चिंता और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। नारेबाजी के दौरान “नारा ए तकबीर, अल्लाहु अकबर” और “लब्बैक या रसूलिल्लाह” जैसे धार्मिक नारे भी लगाए गए, जो कुछ ही देर में ‘सर तन से जुदा’ जैसे खतरनाक और हिंसक नारों में तब्दील हो गए। इस तरह की नारेबाजी आमतौर पर पाकिस्तान में जिहादी तत्वों द्वारा सुनी जाती है, लेकिन इसे पुणे की सड़कों पर सुना जाना बेहद चौंकाने वाला है। ‘नारा ए तकदीर, अल्लाहु अकबर’ व ‘…रसूलिल्लाह’ बोलते बोलते ये जिहादियों की भीड़’सर तन से जुदा’ की अपनी संस्कृति पर कैसे उतर जाती है? ये नारे पुराने नहीं, पाकिस्तान में भी नहीं अपितु, अभी हाल ही में पुणे में लगे हैं। किंतु फिर भी कम्युजिहादी व सेक्युलर जमात में सन्नाटा पसरा है!!…  pic.twitter.com/etJ96jH5rK — विनोद बंसल Vinod Bansal (@vinod_bansal)...

भारत वापस आएगी नटराज की नौवीं सदी की दुर्लभ मूर्ति, 22 साल पहले राजस्थान से हुई थी चोरी

22 साल पहले भगवान शिव की जो दुर्लभ मूर्ति चुराकर लंदन पहुंचा दी गई थी, वो वापस भारत आ रही है। आज-कल में नटराज की यह मूर्ति भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) को सौंप दी जाएगी। नौवीं शताब्दी में चार फीट की इस मूर्ति का निर्माण प्रतिहार शैली में किया गया था। राजस्थान के बाड़ौली स्थित घंटेश्वर मंदिर से फरवरी, 1998 में यह मूर्ति गायब हो गई थी। पांच साल बाद पता चला कि तस्करों ने मूर्ति को ब्रिटेन पहुंचा दिया है। भारतीय एजेंसियां तभी से इसकी तलाश में थी। लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने ब्रिटिश सरकार की मदद से 2005 में इसे एक निजी संग्रहकर्ता से स्वेच्छा से हासिल किया। तभी से यह मूर्ति लंदन में इंडिया हाउस की लॉबी की रौनक बढ़ा रही थी। भारत सरकार अपने सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने में एक नई ऊर्जा के साथ जुटी गुई है। विदेश मंत्रालय के नेतृत्व में भारतीय एजेंसियां चोरी व तस्करी की गई सांस्कृतिक विरासत को वापस लाने में जुटी हैं। भारत से चोरी हुई ब्रह्मा व ब्रह्माणी की मूर्ति भी ब्रिटेन से ही 2017 में वापस लाई गई थी। लंदन पुलिस द्वारा बरामद 12वीं सदी की बुद्ध की एक दुर्लभ कांस्य प्रतिमा को ...

अपने होने वाली पार्टनर से शादी से पहले ही कर लें ऐसी बातें, नहीं होगी परेशानी

शादी इंसान के जीवन का सबसे अहम फैसला है, चाहे लड़का हो या लड़की। आज का दौर अलग है आज कोई भी लड़का -लड़की अपने जीवनसाथी को चुनता है परखता है आज के समय में शादी से पहले एक दूसरे को जानना -पहचानना पसंद करते है। कोई भी लड़का जब भी शादी का विचार करता है तो वो एक आनंदमय जीवन जीने की इच्छा रखता है शादी करने से पहले लड़का -लड़की होने वाले पार्टनर का चुनाव करने से पहले कई तरह की बातों पर विचार -विमर्श करना चाहिए। शादी से पहले ही कर लें ऐसी बातें लड़को को ऐसी लड़किया बहुत पसंद आती है जो आत्मनिर्भर होने के साथ -साथ मेच्योर भी होती है। ऐसे में अगर आप भी जब भी लड़की देखने जाएं तो सबसे पहले अपने दिमाग में चल रहे हर सवाल जवाब का उत्तर जान ले। शादी से पहले आपके पास इतना समय होता है कि आप अपने होने वाले जीवनसाथी की सोच के बारे में जान सकें आपको ये जानना चाहिए की शादी से पहले रोमांस ,प्यार ,सेक्स के बारे में आपका पार्टनर क्या सोचता है। आपको उनसे सभी चीजों के बारे में खुलकर बात जरूर करनी चाहिए जो आपको पसंद है इससे आपको पसंद नापसंद का पता चल जाएगा। अगर आपके मन में फेमली प्लानिंग को लेकर कोई भी सवाल है तो अपने होने...