Skip to main content

मोदी सरकार का New Year Gift, खाते में आज आएगा इतना पैसा, अभी करें चेक



नई दिल्ली: नए साल से पहले केंद्र की मोदी सरकार करोड़ों कर्मचारियों को तोहफा दे सकती है। न्यू ईयर से पहले EPF खाताधरकों के खाते में पैसे आने की उम्मीद है। दरअसल, सरकार ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए एम्प्लॉइज प्रॉविडेंट फंड (EPF) पर 8.5 फीसदी का एकमुश्त ब्याज देने का प्रस्ताव मंजूर कर लिया है। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि गुरुवार को ब्याज की यह राशि कर्मचारियों के अकाउंट में आ जाएगी।

मंत्रालय से मिली एकमुश्त ब्याज देने की इजाजत
इस बारे में जानकारी देते हुए सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि वित्त मंत्रालय से इम्प्लॉइज प्रॉविडेंट फंड (EPF) को एकमुश्त 8.5 फीसदी एकमुश्त ब्याज देने की इजाजत मिल गई है। बता दें कि इस प्रस्ताव पर इसी हफ्ते मुहर लगाई गई है। वहीं अगर आप बैलेंस चेक करना चाहते हैं और आपको इसका तरीका नहीं पता है तो परेशानी की कोई बात नहीं है।

ऐसे चेक करें PF खाते का बैलेंस
बता दें कि PF खाते का बैलेंस चेक करने के कई तरीके होते हैं, जिसकी जानकारी आप EPF की आधिकारिक वेबसाइट पर ले सकते हैं। लेकिन बैलेंस पता करने का सबसे आसान तरीका है मिस्ड कॉल । जी हां आप अपने अकाउंट के बैलेंस के बारे में एक मिस्ड कॉल देकर पता लगा सकते हैं।

मिस्ड कॉल के जरिए पता लगाएं बैलेंस
इसके लिए आपको बस अपने पीएफ अकाउंट में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल करना होगा। जिसके बाद आपको पीएफ बैलेंस के बारे में पता चल जाएगा। मिस्ड कॉल देने के बाद आपके पास एक मैसेज भेजा जाएगा, जिसमें आपको अकाउंट में मौजूद पीएफ के पैसे की जानकारी मिल जाएगी।

मैसेज के जरिए भी पता कर सकते हैं बैलेंस
इसके अलावा आप एक मैसेज के जरिए भी पीएफ बैलेंस का पता लगा सकते हैं। लेकिन इन दोनों सेवाओं का लाभ लेने के लिए आपका यूनिवर्सल अकाउंट नंबर यानी UAN Number सक्रिय होना चाहिए। SMS करने के लिए आपको EPFOHO UAN टाइप करके 7738299899 पर भेजना होगा। ये सर्विस 10 अलग-अलग भाषाओं में उपलब्ध है।

अगर आप अपना बैलेंस हिंदी में जानना चाहते हैं तो आपको EPFOHO UAN HIN टाइप करके 7738299899 पर मैसेज भेजना होगा। आपको निचे दी गयी ये खबरें भी बहुत ही पसंद आएँगी।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...