Skip to main content

इसलिए भगवान को चढ़ाये हुए प्रसाद को लेने से कोई व्यक्ति मना नहीं करता है, ये है बड़ी वजह




धार्मिक देश के नाम से पहचाने जाने वाले भारत में हर धर्म के अनुसार अपने अलग-अलग रीति-रिवाज बनाये गये हैं, लेकिन चाहें मंदिर हो, मस्जिद हो या फिर गुरुद्वारा हो इन सभी धार्मिक स्थानों पर प्रसाद चढ़ाने का रिवाज एक ही है. हर धार्मिक स्थान पर भगवान को मिठाई, फल, दूध अन्य के रूप में प्रसाद जरूर चढ़ाया जाता है. ऐसे बहुत कम ही लोग होंगे जो मंदिर में प्रसाद चढ़ाने की रिवाज जानते होंगे, बताया जाता है कि इस परंंपरा के पीछे भी एक मान्यता मानी जाती है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि शास्त्रों के अनुसार तीन तरह के भोजन सात्विक, राजसिक और तामसिक में से भगवान को सात्विक भोजन ही क्यों प्रसाद के रूप में चढ़ाने को कहा गया है.

ये है भगवान को प्रसाद चढ़ाने की मान्यता

भगवान को चढ़ाया जाता है सात्विक भोजन
राजसिक भोजन में लहसुन, प्याज, चाय, कॉफी जैसे खाद्य व पेय पदार्थ आते हैं, तो वहीं तामसिक भोजन में मांस, अंडा, मच्छी जैसे खाद्य पदार्थ आते हैं, इसलिए भगवान को राजसिक और तामसिक भोजन को चढ़ाने से मना करके सात्विक भोजन चढ़ाने के लिए कहा गया है. मंदिरों में चढ़ाये जाने वाले प्रसाद को खाने वाला व्यक्ति स्वस्थ्य रहता है. जो लोग भगवान को सात्विक प्रसाद चढ़ाते हैं उस व्यक्ति पर भगवान की कृपा बनी रहती है, वहीं जो लोग सात्विक भोजन से दूर रहते हैं, तो वो मंदिरों में इस भोजन को प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं.

प्रसाद चढ़ाने से व्यक्ति ईश्वर से जुड़ा रहता है

इसलिए भगवान को चढ़ाये हुए प्रसाद को लेने से कोई व्यक्ति मना नहीं करती है
भगवान को चढ़ाये गये प्रसाद को लेने से कोई व्यक्ति मना नहीं करता है, प्रसाद का सम्मान करते हुए उसे दोनों हाथ फैलाकर लिया जाता है, वहीं प्रसाद चढ़ाने के पीछे एक और मान्यता है, कि जब भगवान की आरती हो जाती है तो उन्हें आत्मसात के लिए प्रसाद चढ़ाया जाता है. ऐसा करने से पूजा-पाठ ना करने वाला व्यक्ति भी ईश्वर की भक्ति में लीन हो जाता है.

प्रसाद को हमेशा दाहिने हाथ से लेना चाहिए

वहीं ठीक ढंग से प्रसाद चढ़ाने से ही ईश्वर की कृपा बरसती है, भगवान को प्रसाद चढ़ाते वक्त और खुद प्रसाद ग्रहण करते वक्त दाहिने हाथ का इस्तेमाल करना चाहिए. दूसरी बात. अगर आप किसी से प्रसाद ले रहे हैं तो हमेशा सिर झुकाकर लेना चाहिए इससे शरीर में सात्विकता बढ़ती है. 

आपको निचे दी गयी ये खबरें भी बहुत ही पसंद आएँगी।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...