Skip to main content

सड़क पर मिले गायों के कटे सिर: डेयरी फार्म से गायब होती हैं गायें, फिर काट कर फेंक देते हैं सिर


राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने की घटनाएँ लगातार सामने आ रही है। पिछले दिनों बेगमपुर के एक मंदिर में देवी-देवताओं की मूर्ति से उनके सिर अलग करने की घटना सामने आई थी। अब दिल्ली के गाजीपुर की सड़कों पर गायों के कटे हुए सिर मिलने की खबर सामने आ रही है।

ऑपइंडिया के पास गाजीपुर घटना से संबंधित एक वीडियो आई है। इसमें गायों के कटे सिर जमीन पर पड़े साफ दिख रहे हैं। हम अपनी इस खबर में उस वीडियो को साझा नहीं कर रहे, लेकिन वीडियो में क्या है यह हम आपको बताते हैं।

क्या है वीडियो में?

वीडियो में नजर आ रहा है कि 4-5 गायों का सिर जमीन पर काट कर फेंक दिया गया और दूर तक खून की धार बह रही हैं। लोगों ने पुलिस को फोन करके घटनास्थल पर बुलाया है और उनसे शिकायत कर रहे हैं कि इससे पहले भी दो-तीन बार ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है, लेकिन कभी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

वीडियो में स्थानीय लोग कह रहे हैं इलाके के विधायक जल्द ही घटनास्थल पर पहुँचने वाले हैं, लेकिन पुलिस उन सिरों को जल्द से जल्द वहाँ से हटवाने में लगी है। लोग इस मामले को उजागर करने के लिए अपील कर रहे हैं कि पहले मीडिया और विधायक को आ जाने दिया जाए तभी वह इन कटे सिरों को हटाएँ।

इस बीच पुलिस और स्थानीय लोगों में कहासुनी भी होती है। लेकिन पुलिस गायों के सिर ढकने का कार्य करती रहती है। वीडियो में एक युवक बताता है कि गाजीपुर थाने से 100 मीटर दूरी पर आए दिन गायों को काटने का काम होता रहता है। इतने में पुलिस अपनी गाड़ी में गायों के कटे सिर को रखकर थाने जाने लगती है।

लोग गुस्से में कहते हैं कि वह थाने तक जाएँगे कि आखिर कैसे चौराहे पर गाय काटी जा सकती है। वीडियो बनाने वाले आरोप लगाते हैं कि इस अपराध को करने वालों में डर नहीं है, उनकी सेटिंग हो रखी है।

इसके अलावा ऑपइंडिया को मिली जानकारी के अनुसार वीडियो भेजने वाले स्रोत का कहना है कि ऐसी वारदात लगातार 1 साल से हो रही है। पुलिस प्रशासन को भी बार-बार ध्यान कराया गया और रोड जाम किया गया, लेकिन फिर भी वारदात नहीं रुक रही है। आए दिन गाजीपुर डेयरी फार्म से गाय उठती है और काट कर यूँ ही फेंक दी जाती है।

बता दें कि इस वीडियो के सामने आने के बाद ऑपइंडिया ने मामले की पुष्टि के लिए गाजीपुर थाने में संपर्क किया। थाने से बताया गया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज हो गया है। आगे की पड़ताल चल रही है। लोकेशन और आरोपित संबंधित जानकारी पूछे जाने पर बताया गया कि विस्तार से एसएचओ ही जानकारी दे सकते हैं। लेकिन एसएचओ प्रेम सिंह नेगी ने मामला सुनकर फोट काट दिया और दोबारा उनसे हमारा संपर्क नहीं हो सका। थाने से हमें इस केस में दर्ज हुई एफआईआर संख्या (501) मालूम चली। हालाँकि, ऑनलाइन हमने जब इसे निकालने का प्रयास किया तो कोई रिकॉर्ड शो नहीं हुआ।

ऑपइंडिया इस संबंध में पुलिस से लगातार संपर्क करने की कोशिश कर रही है। संपर्क होने पर हम इस खबर को अपडेट करेंगे। आपको निचे दी गयी ये खबरें भी बहुत ही पसंद आएँगी।

Comments

Popular posts from this blog

किस जाति के होते हैं नाम के पीछे मुल्ला लगाने वाले मुसलमान? जवाब जानकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली।  भारत में कई धर्मों के लोग साथ मिलकर रहते हैं। यहां एक ही जगह पर कई धर्म-समुदाय के लोग रहकर एकता में अनेकता का उदहारण पेश करते हैं। हिंदू धर्म की तरह मुस्लिम धर्म में भी कई जातियां होती है। इसमें खान, सैयद, पठान, कुरैशी, शेख, अंसारी आदि शामिल हैं। क्या आपको पता है कि कई मुसलमान अपने नाम के पीछे मुल्ला लगाते हैं। आज हम आपको मुल्ला सरनेम और जाति के बारे में बताएंगे। कौन होते हैं मुल्ला मुल्ला शब्द फारसी से लिया गया है, जो कि अरबी के शब्द ‘मौला’ से ताल्लुक रखता है। मौला का अर्थ होता है मास्टर और गार्डियन। मुल्ला इस्लामी धार्मिक शिक्षा में योग्यता रखने वाले लोगों को कहते हैं। इसका उपयोग स्थानीय इस्लामी धर्मगुरु या मस्जिद के इमाम के लिए भी किया जाता है। साथ ही जो मुसलमान शरीअत का आलिम होता है उसे भी आदर से मुल्ला कहा जाता है। कसाई में आते हैं ये लोग इस्लामी ज्ञान रखने वाले व्यक्ति के लिए मुल्ला कोई आधिकारिक उपाधि नहीं है। कई मुसलमानों में ये पारिवारिक सरनेम भी है। जैसे हिंदुओं में धर्म के जानकार को पंडित कहते हैं और उनके घर वाले भी ये सरनेम लगाने लगते हैं...

“सर तन से जुदा,सर तन से जुदा” : मजहबी उन्मादियों का दुस्साहस, पुणे जिलाधिकारी ऑफिस पर किया संत रामगिरि की हत्या का ऐलान

नई दिल्ली ।  पुणे कलेक्टर के कार्यालय के बाहर एक बड़ी भीड़ ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के नाम पर माहौल को तनावपूर्ण बना दिया, जब वहां “अल्लाह हू अकबर” और “सर तन से जुदा” जैसे उग्र नारे लगाए गए। यह भीड़ हिंदू संत महंत रामगिरि महाराज की हत्या की मांग कर रही थी। इन नारों ने पूरे देश में चिंता और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। नारेबाजी के दौरान “नारा ए तकबीर, अल्लाहु अकबर” और “लब्बैक या रसूलिल्लाह” जैसे धार्मिक नारे भी लगाए गए, जो कुछ ही देर में ‘सर तन से जुदा’ जैसे खतरनाक और हिंसक नारों में तब्दील हो गए। इस तरह की नारेबाजी आमतौर पर पाकिस्तान में जिहादी तत्वों द्वारा सुनी जाती है, लेकिन इसे पुणे की सड़कों पर सुना जाना बेहद चौंकाने वाला है। ‘नारा ए तकदीर, अल्लाहु अकबर’ व ‘…रसूलिल्लाह’ बोलते बोलते ये जिहादियों की भीड़’सर तन से जुदा’ की अपनी संस्कृति पर कैसे उतर जाती है? ये नारे पुराने नहीं, पाकिस्तान में भी नहीं अपितु, अभी हाल ही में पुणे में लगे हैं। किंतु फिर भी कम्युजिहादी व सेक्युलर जमात में सन्नाटा पसरा है!!…  pic.twitter.com/etJ96jH5rK — विनोद बंसल Vinod Bansal (@vinod_bansal)...

भारत वापस आएगी नटराज की नौवीं सदी की दुर्लभ मूर्ति, 22 साल पहले राजस्थान से हुई थी चोरी

22 साल पहले भगवान शिव की जो दुर्लभ मूर्ति चुराकर लंदन पहुंचा दी गई थी, वो वापस भारत आ रही है। आज-कल में नटराज की यह मूर्ति भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) को सौंप दी जाएगी। नौवीं शताब्दी में चार फीट की इस मूर्ति का निर्माण प्रतिहार शैली में किया गया था। राजस्थान के बाड़ौली स्थित घंटेश्वर मंदिर से फरवरी, 1998 में यह मूर्ति गायब हो गई थी। पांच साल बाद पता चला कि तस्करों ने मूर्ति को ब्रिटेन पहुंचा दिया है। भारतीय एजेंसियां तभी से इसकी तलाश में थी। लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने ब्रिटिश सरकार की मदद से 2005 में इसे एक निजी संग्रहकर्ता से स्वेच्छा से हासिल किया। तभी से यह मूर्ति लंदन में इंडिया हाउस की लॉबी की रौनक बढ़ा रही थी। भारत सरकार अपने सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने में एक नई ऊर्जा के साथ जुटी गुई है। विदेश मंत्रालय के नेतृत्व में भारतीय एजेंसियां चोरी व तस्करी की गई सांस्कृतिक विरासत को वापस लाने में जुटी हैं। भारत से चोरी हुई ब्रह्मा व ब्रह्माणी की मूर्ति भी ब्रिटेन से ही 2017 में वापस लाई गई थी। लंदन पुलिस द्वारा बरामद 12वीं सदी की बुद्ध की एक दुर्लभ कांस्य प्रतिमा को ...