Skip to main content

110 किसानों की आतंकियों ने गला काटकर की हत्या, जानिए पूरा मामला


आतंकवादी संगठन बोको हरम ने एक बार फिर से बड़ा आतंकवादी हमला किया है. इस बार आतंकी संगठन ने एक बड़े हमले में 110 नाइजीरियाई नागरिकों का लोगों का क़त्ल कर दिया. संयुक्त राष्ट्र संघ के अनुसार इस्‍लामिक संगठन बोको हरम के आतंकियों ने खेत में काम कर रहे 110 लोगों की निर्मम तरीके से हत्‍या कर की है.

बोको हरम के आतंकियों के एक हथियारबंद समूह ने इन लोगों की सरेआम गला काटकर हत्या की है, यही नहीं आतंकी औरतों को उठाकर अपने साथ ले गए हैं. मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि धान के खेत में काम कर रहे इन मजदूरों को पहले पकड़कर बांधा गया और फिर उनके गले काट दिए गए.

नाइजीरिया के राष्ट्रपति मोहम्मद बुहारी ने इस हमले की कड़ी निंदा की है. राष्ट्रपति ने कहा कि इन हत्याओं से पूरा देश अंदर तक हिल गया है. नाइजीरिया में संयुक्‍त राष्‍ट्र के मानवीय समन्‍वयक एडवर्ड कल्‍लोन का कहना है ''बोको हरम ने कम से कम 110 लोगों की गला काटकर हत्‍या की है. जबकि इस हमले में कई लोग घायल हुए हैं. सूत्रों के मुताबिक यह घटना कोशोबे में हुई है जो मुख्‍य शहर मैदूगुरी के पास ही स्थित है. उन्होंने बताया कि पहले मरने वालों का यह आंकड़ा 43 था जो बाद में बढ़कर 70 हो गया और देखते ही देखते यह 110 पहुंच गया.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आतंकी किसानों से पैसों की वसूली कर सबको परेशान करता था. इस दौरान एक आतंकी को किसानों ने सुरक्षा बलों के हवाले कर दिया था, लेकिन सुरक्षाबल अपना काम करने में नाकाम रहे. आतंकियों ने बदला लेने के लिए अगले ही दिन इस बड़े नरसंहार को अंजाम दे दिया.

पीड़ितों में लगभग 1,000 किलोमीटर दूर पश्चिमोत्तर नाइजीरिया में सोकोटो राज्य के दर्जनों मजदूर शामिल थे, जिन्होंने काम खोजने के लिए पूर्वोत्तर की यात्रा की थी. हमले में छह घायल हो गए और आठ शनिवार तक लापता रहे. आपको निचे दी गयी ये खबरें भी बहुत ही पसंद आएँगी।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...