Skip to main content

पुलवामा पर गंदी राजनीति से भावुक हुए पीएम मोदी, खोली सारी पोल, बोलेः इन लोगों ने…



पुलवामा पर गंदी राजनीति से भावुक हुए पीएम मोदी, खोली सारी पोल, बोलेः इन लोगों ने… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुलवामा हमले का जिक्र करते हुए कहा कि जब हमारे देश के जवान शहीद हुए थे उस वक्त भी कुछ लोग राजनीति में लगे हुए थे। उन्होंने कहा कि पूरा देश वीर जवानों की शहादत से दुखी थी, लेकिन कुछ लोग इस दुख में शामिल नहीं थे। पीएम ने कहा कि ऐसे लोगों को देश कभी भूल नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि उस वक्त वे सारे आरोपों को झेलते रहे, भद्दी भद्दी बातें सुनते रहे।

पीएम ने कहा, ‘मेरे दिल पर गहरा घाव था। लेकिन पिछले दिनों पड़ोसी देश से जिस तरह से खबरें आई है, जो उन्होंने स्वीकार किया है, इससे इन दलों का चेहरा उजागर हो गया है।’ प्रधानमंत्री मोदी पाकिस्तान की इमरान खान सरकार के मंत्री फवाद चौधरी की संसद में पुलवामा हमले को लेकर कबूलनामे का जिक्र कर रहे थे। फवाद ने पाकिस्तानी संसद में कहा था कि पुलवामा हमला उसकी सरकार के कार्यकाल की बड़ी उपलब्धि है।

पुलवामा की घटना पर कुछ लोग देश के दुख में शामिल नहीं थे: मोदी
गुजरात के केवड़िया में देश के प्रथम उप-प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार पटेल की 145वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि जब मैं अर्धसैनिक बलों की परेड देख रहा था, तो मन में एक और तस्वीर थी। ये तस्वीर थी पुलवामा हमले की। उन्होंने कहा, ‘देश कभी भूल नहीं सकता कि जब अपने वीर बेटों के जाने से पूरा देश दुखी था, तब कुछ लोग उस दुख में शामिल नहीं थे, वो पुलवामा हमले में अपना राजनीतिक स्वार्थ देख रहे थे। देश भूल नहीं सकता कि तब कैसी-कैसी बातें कहीं गईं, कैसे-कैसे बयान दिए गए। देश भूल नहीं सकता कि जब देश पर इतना बड़ा घाव लगा था, तब स्वार्थ और अहंकार से भरी भद्दी राजनीति कितने चरम पर थी।’

उन्होंने राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल जैसे विरोधियों का नाम लिए बिना उन पर जबर्दस्त निशाना साधा। उन्होंने दांत पीसते हुए कहा कि अब जब पाकिस्तान ने सच स्वीकार कर लिया तो इनके असली चेहरे सामने आ गए। पीएम ने कहा, ‘पिछले दिनों पड़ोसी देश से जो खबरें आईं हैं, जिस प्रकार वहां की संसद में सत्य स्वीकारा गया है, उसने इन लोगों के असली चेहरों को देश के सामने ला दिया है। अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए, ये लोग किस हद तक जा सकते हैं, पुलवामा हमले के बाद की गई राजनीति, इसका बड़ा उदाहरण है।’

‘न अपना भला कर पाएंगे न ही देश का’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार पटेल की दुहाई देते हुए राजनीतिक दलों से कहा कि मैं ऐसे राजनीतिक दलों से आग्रह करूंगा कि देश की सुरक्षा के हित में, हमारे सुरक्षाबलों के मनोबल के लिए, कृपा करके ऐसी राजनीति न करें, ऐसी चीजों से बचें। अपने स्वार्थ के लिए, जाने-अनजाने आप देश विरोधी ताकतों की हाथों में खेलकर, न आप देश का हित कर पाएंगे और न ही अपने दल का।

राजनीतिक स्वार्थ के लिए पार की सारी हदें
पीएम ने कहा कि जिस प्रकार वहां की संसद में सत्य स्वीकारा गया है, उसने इन लोगों के असली चेहरों को देश के सामने ला दिया है। अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए, ये लोग किस हद तक जा सकते हैं, पुलवामा हमले के बाद की गई राजनीति, इसका बड़ा उदाहरण है।

पाकिस्तान के मंत्री ने मानी पुलवामा हमले की बात
पाकिस्तान की इमरान खान सरकार में मंत्री फवाद चौधरी ने गुरुवार को संसद में माना कि पुलवामा में CRPF के काफिले पर हुए हमले में पाकिस्तान का हाथ था। उन्होंने कहा कि पुलवामा हमला पाकिस्तान की कामयाबी है। फवाद चौधरी ने पुलवामा हमले का श्रेय इमरान खान और उनकी पार्टी PTI को दिया। उन्होंने कहा कि पुलवामा हमला इमरान खान के लिए एक उपलब्धि है।

पीएम मोदी पर विपक्ष ने लगाए थे आरोप
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उस साल फरवरी में केंद्र पर हमला करते हुए आरोपों के संदर्भ में कई सवाल पूछे थे और ये भी कहा था कि बीजेपी को ऐसे नृशंस हमले से फायदा हो सकता है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर पुलवामा हमले पर तीन सवाल पूछे थे। उन्होंने लिखा था कि जब हम पुलवामा के चालीस शहीदों को याद कर रहे हैं, तब हमें पूछना चाहिए…पुलवामा आतंकी हमले से किसे सबसे ज्यादा फायदा हुआ? पुलवामा आतंकी हमले को लेकर हुई जांच से क्या निकला? सुरक्षा में चूक के लिए मोदी सरकार में किसकी जवाबदेही तय हुई? वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बीके हरिप्रसाद ने भी आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके पाकिस्तानी समकक्ष इमरान खान के बीच “मैच फिक्सिंग” हुई थी, जिससे पुलवामा में आतंकी हमला हुआ था। इससे पहले, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने गांधी और कांग्रेस पार्टी पर हमला किया था।

केजरीवाल ने लगाए थे पीएम पर गंभीर आरोप
अरविंद केजरीवाल ने भी एक विवादित ट्वीट करके था कहा कि ‘पाकिस्तान और इमरान खान खुलकर मोदी जी का समर्थन कर रहे हैं। अब यह स्पष्ट है कि मोदी जी ने कोई गुप्त समझौता किया है।’ अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘हर कोई पूछ रहा है- क्या लोकसभा चुनाव से पहले मोदी जी की मदद के लिए पाकिस्तान ने 14 फरवरी को हमारे 40 बहादुर जवानों को मार दिया?’

Comments

Popular posts from this blog

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...

स्पेशल ट्रेन चलेगी दिल्ली से बरेली, सीतापुर, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया के रास्ते

दिवाली और छठ के मौके पर दिल्ली से बरेली, सीतापुर, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया के रास्ते स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा। इसको लेकर रेलवे के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। ताकि लोगों को इसके बारे में जानकारी मिल सके। खबर के अनुसार रेलवे ने आनन्द विहार टर्मिनस-जोगबनी पूजा स्पेशल और आनन्द विहार टर्मिनस-सहरसा पूजा स्पेशल चलाने का निर्णय लिया हैं। यात्रीगण रेलवे काउंटर या फिर रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन के द्वारा टिकट बुक कर सकते हैं। दिल्ली से बरेली, सीतापुर, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया के रास्ते चलेगी स्पेशल ट्रेन? ट्रेन नंबर 04010: आनन्द विहार टर्मिनस-जोगबनी वीकली पूजा स्पेशल ट्रेन 18 अक्टूबर से 8 नवम्बर तक प्रत्येक मंगलवार को आनन्द विहार टर्मिनस से 23.45 बजे छूटकर दूसरे दिन गाजियाबाद से 00.25 बजे, मुरादाबाद से 03.00 बजे, चन्दौसी से 04.00 बजे, बरेली कैंट से 05.27 बजे, सीतापुर से 08.30 बजे, गोण्डा से 11.10 बजे, बस्ती से 12.42 बजे, गोरखपुर 14.30 बजे, देवरिया सदर से 15.20 बजे, सीवान से 16.15 बजे, छपरा से 18.45 बजे, सोनपुर से 19.50 बजे, हाजीपुर से 20.05 बजे, शाहपुर पटोरी से 21...