Skip to main content

सरकारी कर्मचारियों को तोहफा: हुआ ये बड़ा ऐलान, मिलेगा सभी को बंपर फायदा



सरकारी कर्मचारियों को तोहफा: हुआ ये बड़ा ऐलान, मिलेगा सभी को बंपर फायदा - केंद्रीय एवं राज्‍य के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। सरकार के इस फैसले से लाखों लोगों में खुशी की लहर। सरकार ने तीन महीनों यानी अक्‍टूबर, नवंबर और दिसंबर 2020 के लिए जीपीएफ (जनरल प्रोविडेंट फंड) GPF की ब्‍याज दरों की घोषणा कर दी है। सरकार के इल ऐलान के मुताबिक, इस तिमाही के लिए जीपीएफ की ब्‍याज दर 7.1 प्रतिशत रखी गई है।

वित्‍त मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले आर्थिक मामलों के बजट सेक्‍शन ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। इस नोटिफिकेशन में बताया गया है कि इस ब्‍याज दर को 1 अक्‍टूबर, 2020 से लागू माना जाएगा। कोरोना संकट के बीच सरकार के इस फैसले से देश के लाखों कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। होगा। केंद्र सरकार हर साल वित्‍तीय वर्ष की हर तिमाही के शुरुआत में स्‍मॉल सेविंग स्‍कीम यानी लघु बचत योजनाओं के लिए ब्‍याज दरों में बदलाव करती है।

इसके बाद जीपीएफ और अन्‍य योजनाओं को लेकर भी ब्‍याज दरों में संशोधन तय किया जाता है। जीपीएफ पर मिलने वाले ब्याज दर की समीक्षा हर 3 महीने होती है। जीपीएफ एक तरह का प्रोविडेंट फंड अकाउंट ही है, लेकिन यह हर तरह के कर्मचारियों के लिए नहीं होता है।

जीपीएफ का लाभ सिर्फ सरकारी कर्मचारियों को ही मिलता है और वह भी रिटायरमेंट के वक्त। ये एक तरह की रिटायरमेंट योजना होती है, क्‍योंकि, इसका पैसा कर्मचारी को रिटायरमेंट के बाद मिलती है। सरकारी कर्मचारी अपनी सैलरी का 15 प्रतिशत तक जीपीएफ खाते में योगदान कर सकते हैं। हालांकि यह पीएफ से सर्वथा अलग प्रकार का फंड होता है।

नोटिफिकेशन का इन फंड्स पर होगा असर
सरकार की इस अधिसूचना का जनरल प्रोविडेंट फंड जीपीएफ, ऑल इंडिया सर्विस प्रोविडेंट फंड, कांट्रिब्‍यूटरी प्रोविडेंट फंड, स्‍टेट रेलवे प्रोविडेंट फंड, डिफेंस सर्विस ऑफिसर्स प्रोविडेंट फंड, आर्म्‍ड फोर्सेस पर्सनल प्रोविडेंट फंड, इंडियन ऑर्डिनेंस डिपार्टमेंट प्रोविडेंट फंड, इंडियन आर्डिनेंस फैक्‍टरीज वर्कमैन्‍स प्रोविडेंट फंड और इंडियन नेवल डाकयार्ड वर्कमैन्‍स प्रोविडेंट फंड आदि फंड्स पर सीधा प्रभाव होगा।

GPF में निवेश से होता है ये लाभ
जनरल प्रोविडेंट फंड भी एक प्रकार का प्रोविडेंट फंड ही होता है। वर्तमान समय में इस फंड में सिर्फ शासकीय कर्मचारी ही पैसे निवेश कर सकते हैं। कर्मचारी चाहे तो अवधि से पहले ही बीच अवधि में धनराशि को जरुरत पड़ने पर निकाल सकते हैं। इस योजना में सबसे बड़ी बात है कि इसमें जमा धन राशि सिर्फ रिटायरमेंट के समय ही शासकीय कर्मचारी को मिलती है।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...