Skip to main content

चावल का यह एक उपाय आपको बना देगा करोड़पति, जानिये कैसे


चावल का यह एक उपाय आपको बना देगा करोड़पति, जानिये कैसे - ऐसा नहीं है की पैसे की लालसा आज के समय में सबको बहुत ज्यादा है बल्कि धन का मोह तो पुराने ज़माने में भी था। फर्क सिर्फ इतना था कि तब लेन-देन में उपयोग होते थे सोने-चांदी की अशर्फियां और जेवर भी। उस समय भी अमीर-गरीब होते थे। लोग अमीर बनने की तब भी कोशिशें करते थे। उस समय में मेहनत के साथ ही चमत्कारी उपायों का चलन भी काफी अधिक था। काफी लोग ऐसे उपाय करते थे। रातों-रात बदल जाती थी उनकी किस्मत। उस समय लोग चावल से मालामाल होने के चमत्कारी उपाय करते थे तो आइये जानते है ऐसा क्यों?

जैसा आप जानते हैं हम चावल को अक्षत भी कहते हैं और अक्षत का अर्थ होता है अखंडित। अर्थात जो टूटा हुआ न हो वही अक्षत यानि चावल माना गया है। शास्त्रों के अनुसार यह पूर्णता का प्रतीक होता है। इसी वजह से सभी प्रकार के पूजन कार्यों में भगवान को चावल अर्पित करना अनिवार्य माना गया है। इसके बिना पूजा पूर्ण नहीं मानी जाती है।

इसके लिए आप किसी भी दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठें। सभी नित्य कार्यों जैसे स्नान आदि से निवृत्त हो जाएं। इसके बाद लाल रंग का कोई रेशमी कपड़ा लें। अब उस लाल कपड़े में पीले चावल के 21 दानें रखें। ध्यान रखें चावल के सभी 21 दानें पूरी तरह से अखंडित होने चाहिए यानि कोई टूटा हुआ दाना नहीं होना चाहिए तथा उन दानों को कपड़े में बांध लें।

जानिए वो 12 राज हमारे विशेषज्ञो से...

चावल को पीला करने के लिए हल्दी का प्रयोग करें। इसके लिए हल्दी में थोड़ा पानी डालें। अब इस गीली हल्दी में चावल के 21 दानें डालें। इसके बाद अच्छे से चावल को हल्दी में रंग लें। चावल रंग जाएँ तो इसके बाद इन्हें सुखा लें। इस प्रकार तैयार हुए पीले चावल का उपयोग पूजन कार्य में कर सकते हैं।

लाल कपड़े में 21 पीले चावल के दाने बांधने के बाद धन व ऐश्वर्य की देवी माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करें। पूजा में लाल कपड़े में बंधे इन चावल को भी रखें। पूजन के बाद इन लाल कपड़े में बंधे चावलों को अपने पर्स में छिपाकर रख लें। ऐसा करने पर आपको महालक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और धन संबंधी मामलों में चल रही रुकावटें दूर हो जाती हैं।

ऐसा करने पर धन संबंधी परेशानियां दूर धीरे-धीरे कम होने लगेंगी। आपको यह भी ध्यान रखना है कि पर्स में किसी भी प्रकार की अधार्मिक वस्तु कतई न रखें। इसके अलावा पर्स में चाबियां भी नहीं रखनी चाहिए। सिक्के और नोट अलग-अलग ढंग से व्यस्थित रखे होने चाहिए। पर्स में नोट के साथ बिल या अन्य पेपर न रखें। इसके आलावा किसी भी प्रकार की अनावश्यक वस्तु भी पर्स में न रखें।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...