Skip to main content

क्या मतलब होता है सड़कों पर चलने वाली इन सफेद और पीली लाइनों का? गाड़ी चलाने वाले जरूर जान लें



अगर आप कोई भी वाहन चलाते हैं तो आप सड़क पर होने वाली सारी गतिविधियों पर नजर रखते ही होंगे। जैसे ट्रैफिक रूल्स, कोई साइन या सफेद-पीली लाइन का क्या मतलब होता है। हमें हर चीज के बारे में पता होना चाहिए, क्योंकि हम सभी को देश के हर रूल्स के बारे में पता होना जरूरी होता है। अगर आप ट्रैफिक रूल्स फॉलो करते हैं तो आप जानते हैं कि क्या मतलब होता है सड़कों पर चलने वाली इन सफेद और पीली लाइनों का? चलिए हम आपको बताते हैं।

सड़कों पर चलने वाली इन सफेद और पीली लाइनों का?

वर्ल्ड रोड स्टेटिस्टिक्स 2018 के मुताबिक, भारत सड़क दुर्घटना में मौत के मामलों में सबसे आगे रहने वाला देश बन गया था। डब्ल्यूएचओ गलोबल (WHO Global) ने सड़क सुरक्षा रिपोर्ट 2018 जारी की थी और इसमें सड़क हादसों में मौत के मामलों पर 199 देशों की लिस्ट दी गई थी। रिपोर्ट के अनुसार, पूरी दुनिया में सड़क दुर्घटना में मौत के 11 प्रतिशत मामले भारत में होते हैं और रिपोर्ट में जारी आकंड़ों के अनुसार, साल 2018 में भारत में 4,67,044 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज हुई थीं। इसमें 1,51,417 लोगों ने अपनी जान गंवाई और 4,69,418 लोग घायल हुए थे। 

आमतौर ऐसा भी देखा जाता है कि ज्यादातर मामलों में लोगों को सड़क नियमों के बारे में पूरी तरह से जानकारी नहीं होती है और अगर लोगों को सड़क के नियमों के बारे में पूरी जानकारी हो जाए तो दुर्घटना काफी हद तक रुक सकती हैं। इसलिए आज हम आपको सड़क पर बनी सफेद और पीली लाइनों के बारे में बताएंगे। क्या आपने सड़क पर चलते हुए इसके ऊपर बनी लाइनों को गौर से देखा है? ये लाइनें पीली या सफेद रंग की होती हैं। कभी ये बिल्कुल सीधी होती हैं तो कभी टुकड़ों में होती हैं। आप सोच रहे होंगे कि ये लाइनें सड़क के दो हिस्सों में बांटने के लिए होती हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। इन अलग-अलग तरह की लाइनों के अलग-अलग मतलब होते हैं। अगर आप गाड़ी चलाते हैं, तो ये आपके लिए जानना बेहद जरूरी है।


सड़क पर बनी इन सफेद रंग की लाइनों का मतलब साफ होता है कि आप जिस लेन में चल रहे हैं उसी में चलें। दूसरी लेन में आपको नहीं जाना है। इस तरह की सड़कें ज्यादातर पहाड़ों पर पाई जाती हैं क्योंकि यहां पर सड़क दुर्घटना की ज्यादा होती हैं। इन सड़कों पर ओवरटेक या यू-टर्न नहीं लेना चाहिए। सड़क पर बनी टूटी सफेद लाइनों का मतलब ये होता है कि आप लेन बदल सकते हैं, ओवरटेक कर सकते हैं और यू-टर्न ले सकते हैं लेकिन सावधानी के साथ और दूसरी गाड़ियों को इंडिकेटर देकर ही ऐसा करना चाहिए। भारत में सड़कों पर सबसे ज्यादा यही लाइनें पाई जाती हैं।

अगर आपको सड़क पर पीली लाइन दिखती है तो समझ लीजिए कि दूसरी गाड़ियों को आप ओवरटेक कर सकते हैं लेकिन पीली लाइन के उस पार नही जा सकते। वैसे अलग-अलग राज्यों में इसके मतलब अलग होते हैं। जैसे कि तेलंगाना में सड़क पर बनी पीली लाइन का मतलब होता है कि अब इसके अंदर रहकर गाड़ियों को ओवरटेक नहीं सकते।सड़क पर बनी दो सीधी पीली लाइनें बताती हैं कि आप अपनी लेन पर ही चलें, लाइन पार नहीं करें। इसका सख्ती के साथ पालन करना चाहिए क्योंकि ये उन सड़कों पर होती है जहां पर दुर्घटनाएं ज्यादा होती हैं। इन सड़कों पर आप यू-टर्न या ओवरटेक नहीं कर सकते हैं। अगर आपको सड़क पर पीली लाइन दिखे लेकिन टुकड़ों में हो तो समझ जाइए कि आपको टूटी पीली लाइन के ऊपर से गुजरना है। आप इन सड़कों पर यू-टर्न ले सकते हैं और ओवरटेक भी कर सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...