Skip to main content

सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है ये चीज़, एक बार खा कर तो देखें

सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है ये चीज़, एक बार खा कर तो देखें - चने में विटामिन ए, बी, सी, डी व के, क्लोरोफिल, फॉस्फोरस, मिनरल्‍स, पोटैशियम व मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में मिलते हैं। इनमें अनेक बीमारियों से लड़ने की क्षमता होती है, ये हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि करते हैं और भरपूर ताक़त प्रदान करते हैं। यह शरीर की गंदगी को भी पूरी तरह बाहर निकाल देते हैं। आइए जानते हैं कि भिगोए या अंकुरित चने किस-किस बीमारी में काम आते हैं।

काले चने के फ़ायदे

1. कमज़ोरी - कमज़ोरी दूर करने का सबसे अच्‍छा स्रोत चना है। इससे भरपूर ऊर्जा प्राप्‍त होती है। यह हमें तत्‍काल ताक़त देता है। रात को भिगोए गए चने में या अंकुरित चने में थोड़ा सा नमक, नींबू, अदरक व काली मिर्च डालकर सुबह नाश्‍ता करने से शरीर को पर्याप्‍त ऊर्जा मिल जाती है। हिमाचली खबर यदि भिगोया या अंकुरित चना नहीं मिल पाए तो चने के सत्‍तू का सेवन किया जा सकता है। चने के सत्‍तू में नींबू व नमक मिलाकर पीने से शरीर को पर्याप्‍त ऊर्जा तो मिलती ही है, हमारी भूख भी शांत होती है। गर्मियों में यह शरीर को शीतलता भी प्रदान करता है।

2. एनीमिया - चने के नियमित सेवन से एनिमिया की समस्या दूर हो जाती है। शरीर को भरपूर आयरन मिलता है और शरीर में आयरन की कमी से होने वाली समस्‍याएं विदा हो जाती हैं। भिगोए हुए काले चने में मधु मिलाकर खाने से जल्‍दी लाभ मिलता है। चने में 27 फ़ीसद फॉस्फोरस व 28 फ़ीसद आयरन होता है जो नए रक्‍त कणों के निर्माण व हीमोग्‍लोबीन को बढ़ाने में सहायक होता है।

3. मधुमेह - भिगोया हुआ या अंकुरित चना मधुमेह से भी छुटकारा दिलाता है। यह शरीर में अतिरिक्‍त शुगर की मात्रा को कम करता है। मधुमेह में रोज़ एक-दो मुट्ठी चने का सेवन काफ़ी लाभप्रद है। काले चने का सत्‍तू भी मुधमेह में लाभ पहुंचाता है। इसका सेवन सुबह ख़ाली पेट करना ज़्यादा फ़ायदेमंद है।

4. महिलाओं के लिए सलाह - हर युवा महिला को सप्‍ताह में कम से कम एक बार चना व गुड़ का सेवन करना चाहिए। गुड़ में पर्याप्‍त आयरन मिलता है और चने में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन। ये दोनों चीज़ें माहवारी के दौरान हुए नुक़सान की भरपाई करने में काफ़ी कारगर हैं। महिलाओं को माघ माह में रोज़ कम से कम आधा-एक घंटा धूप में बैठकर तिल के लड्डू या गजक का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर को भरपूर कैल्शियम व विटामिन डी मिल जाता है।

5. पुरुषों को सलाह - 
चीनी-मिट्टी के बर्तन में रातभर भिगोया हुआ चना सुबह चबा-चबाकर खाना पुरुषों के लिए बहुत ही लाभप्रद है। यह कई प्रकार की कमज़ोरी को दूर करता है। चना खाकर ऊपर से दूध पीना ज़्यादा असरकारक है। भिगोए गए चने के पानी में मधु मिलाकर पीने से पौरुषत्‍व में वृद्धि होती है।

6. बुखार - भिगोया हुआ या अंकुरित चना या काले चने का सत्‍तू बुखार में पसीना आने, हिचकी, जुकाम व मूत्र संबंधित रोगों में राहत देता है और त्‍वचा की चमक बढ़ती है। बुखार में अधिक पसीना आए तो भुने हुए चने को पीसकर, उसमें अजवायन मिलाकर शरीर की मालिश करनी चाहिए। पसीना आना बंद हो जाता है और दर्द भी चला जाता है।

7. त्‍वचा - काले चने का नियमित सेवन करने से त्‍वचा की रंगत निखरती है, चेहरे पर चमक बढ़ जाती है। चने का बेसन हल्‍दी के साथ मिलाकर त्‍वचा पर लगाने से त्‍वचा की रंगत में निखार आता है, इसे चेहरे पर लगाना सर्वाधिक लाभकारी है। स्‍नान करने से पूर्व चने के बेसन में दूध या दही मिलाकर चेहरे लगाएं और पंद्रह-बीस मिनट के लिए छोड़ दें। सूख जाने पर ठंडे पानी से धो लें। इससे कील-मुहांसों, दाद, खाज, खुजली आदि अनेक प्रकार की त्‍वचा संबंधित समस्‍याएं ख़त्म हो जाती हैं।

अन्‍य प्रयोग

– भुने हुए चने के सेवन से बार-बार पेशाब जाने की समस्‍या दूर होती है।

– चने के सा‍थ गुड़ खाने से यूरिन की हर प्रकार की समस्‍या में राहत मिलती है।

– भुने हुए चने खाने से बवासीर में राहत मिलती है।

– हल्‍के गर्म चने को किसी कपड़े में बांधकर सूंघने से ज़ुक़ाम में राहत मिलती है।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...