Skip to main content

50 हजार की लागत में ऐसे शुरु करें गोबर की टाइल्स बनाने का काम, मिलेगा बेहतर मुनाफा!

 50 हजार की लागत में ऐसे शुरु करें गोबर ...

अगर मन में कुछ बड़ा करने की ठान लो, तो सफलता आपके कदम चूमने लगती है. यह कहावत आप एक ऐसे बिजनेस को शुरू करके साबित कर सकते हैं, जो आपको मुनाफ़ा ही मुनाफ़ा देगा. यह बिजनेस गोबर की टाइल्स बनाने का है. खास बात है कि इस बिजनेस को आप बेसहारा गायों की मदद से आसानी से शुरू कर सकते हैं. इन बेसहारा गायों का गोबर आपकी किस्मत बदल देगा. 

गोबर से तैयार की गई टाइल्स दिखने में बेहद खूबसूरत होती हैं. इसके साथ ही कमरे के लिए एसी की तरह भी काम करती हैं. बता दें कि गर्मियों के दिनों में आम तौर पर तापमान बढ़ जाता है. ऐसे में अगर गोबर की टाइल्स लगाई जाएं, तो कमरे का तापमान मे 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक कम हो जाता है. इस बिजनेस को गांव और शहर, दोनों जगह के लोग आसानी से शुरू कर सकते हैं. आइए आपको गोबर से बनने वाली टाइल्स के बिजनेस संबंधी कुछ ज़रूरी जानकारी देते हैं.

क्या है गोबर की टाइल्स बनाने का बिजनेस

इस बिजनेस में आपको लोगों के अनुसार टाइल्स का निर्माण करना होगा. सभी जानते हैं कि आजकल नए-नए तरीकों से लोग अपने घर बनवाते हैं, जिनमें कई तरह की टाइल्स का उपयोग किया जाता है. आपको भी गोबर से बनी टाइल्स बनाकर उपलब्ध करानी होंगी. यह बिजनेस आपको काफी अच्छा मुनाफ़ा दे सकता है, क्योंकि गर्मियों में गोबर की टाइल्स लगाने से तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक कम हो जाता है.

गोबर से तैयार उत्पाद
  • मूर्तियां
  • कलाकृतियां
  • चप्पल
  • मोबाइल कवर
  • चाभी रिंग आदि तैयार कर सकते हैं.

बिजनेस की लागत

इस बिजनेस में आपको ज्यादा लागत लगाने की आवश्कयता नहीं होगी. बस आपको एक कारखाना किराए पर लेना होगा. अगर आपके पास खुद की जगह है, तो बहुत अच्छा रहेगा, क्योंकि इससे लागत की बचत होगी. यहां आप गोबर को अच्छा तरह सुखा सकते हैं. इसके अलावा गोबर का चूरा बनाने की मशीन की व्यवस्था करनी होगी. कुल मिलाकर इस बिजनेस को शुरू करने में 50 हजार से 1 लाख रुपए तक की लागत लग जाएगी. इस मशीन की अधिक जानकारी के लिए https://bit.ly/3ia6qtN पर विजिट कर सकते हैं.

ऐसे बनाएं गोबर की टाइल्स

इस बिजनेस में भारतीय नस्ल की गायों के गोबर का उपयोग कर सकते हैं. सबसे पहले गोबर को तकरीबन 2 दिन तक सुखाया जाता है. इसके बाद मशीन के जरिए चूरा बनाया जाता है. जब गोबर का चूरा तैयार हो जाए, तो इसमें खास किस्म की जड़ी बूटियां मिलाई जाती हैं. इसके लिए चंदन पाउडर, कमल के पत्ते, नील गिरी के पत्ते का उपयोग कर सकते हैं, क्योंकि यह शुद्धता और ठंडक प्रदान करती हैं. इसी तरह जो जड़ी बूटियां ठंडक समेत अन्य राहत देती हैं, उन्हें मिला सकते हैं. इनका पेस्ट तैयार किया जाता है, जिसको अलग-अलग सांचे में रखकर उनका ब्रिक्स तैयार किया जाता है. इसके बाद ऑर्डर के हिसाब से टाइल्स बनाई जाती हैं.

राष्ट्रीय कामधेनु योजना करेगी मदद

इस बिजनेस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई राष्ट्रीय कामधेनु योजना मदद करेगी. आप इस य़ोजना के तहत देसी गाय और बैलों की नस्ल को बचाने के लिए प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं. इसमें सरकार की तरफ से पूरी मदद की जाती है.

गोबर की टाइल्स की खासियत
Talies
यह टाइल्स घर के लिए बहुत फायदेंमद हैं. इन टाइल्स से बने फर्श पर गर्मियों में नंगे पैर टहलने से ठंडक मिलती है. इसके साथ ही हमारे शरीर के अनुसार तापमान मिलता है. इतना ही नहीं बिजली की बचत भी होती है. इसके जरिए शहरों में गांव जैसे कच्चे मिट्टी के घरों का आनंद उठा सकते हैं. यह टाइल्स घर की हवा को शुद्ध करती हैं, साथ ही यह प्रदूषण से मुक्त होती हैं. बता दें कि एक वर्ग फुट एरिया में इसकी लागत 15 से 20 रुपए आती है.

बिजनेस से मुनाफ़ा

आप इस बिजनेस से अच्छा मुनाफ़ा कमा सकते हैं, क्योंकि सालभर लोग अपने घरों का निर्माण कराते हैं. इस दौरान बाजार में टाइल्स की मांग बनी रहती है. अगर आप अपने बिजनेस की अच्छी मार्केटिंग करते हैं, तो यह आपको सालभर में लखपति तो बना ही देगा.

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...