Skip to main content

अब चीन में चमगादड़, पेंगुलीन, कीड़े-मकोड़े और जंगली जानवर खाने पर बैन

अब चीन में चमगादड़, पेंगुलीन, कीड़े-मकोड़े और जंगली जानवर खाने पर बैन
Corona Virus से सबक लेते हुए अब बीजिंग ने जंगली जानवरों और कीड़े-मकोड़ों के शिकार और खाने पर रोक लगाने की तैयारी की है. इसके लिए बीजिंग प्रशासन ने कई नियम-कायदों का ड्राफ्ट तैयार किया है. भले ही अभी कोरोना वायरस के सोर्स का आधिकारिक तौर पर पता नहीं चला है मगर बीजिंग प्रशासन को आशंका है कि जंगली जानवरों से Corona फैला. ऐसे में बीजिंग प्रशासन ने एक कड़ा ड्राफ्ट तैयार किया है. जंगली जानवरों वाले क्षेत्रों मे वन्यजीव रोग निगरानी स्टेशन भी स्थापित किए जाने की तैयारी है.

बीजिंग डेली की रिपोर्ट के मुताबिक, बीजिंग म्युनिसिपल पीपुल्स कांग्रेस (Beijing Municipal People’s Congress) की दो महीने पहले ही गुरुवार को बैठक बुलाई गई. इस 15वीं स्थाई समिति की मीटिंग में जानवरों को खाने और उनके शिकार पर रोक लगाने से जुड़े ड्राफ्ट पर चर्चा हुई.

दरअसल, बीजिंग के कई क्षेत्रों में काफी जंगली जानवर रहते हैं. पांच सौ से अधिक जानवर हैं. तैयार ड्राफ्ट के मुताबिक राजधानी के किसी भी हिस्से में वर्षभर जानवरों के शिकार पर रोक लगेगी. जो नियमों का उल्लंघन करेगा उस पर जुर्माना भी लगेगा. ड्राफ्ट में न सिर्फ जंगली बल्कि मानव आबादी के बीच रहने वाले जानवरों के भी शिकार और खाने पर रोक लगेगी और इनका व्यापार भी प्रतिबंधित रहेगा.

बीजिंग म्युनिसिपल पीपुल्स कांग्रेस की ग्रामीण कमेटी ने सुझाव दिया है कि नियम का उल्लंघन करने पर मारे गए जानवर का दो से 15 गुना जुर्माना लगाया जाए. हालांकि, कोविड-19 का सोर्स अभी तक निर्धारित नहीं हुआ है, लेकिन शोधकर्ताओं का मानना है कि 70 प्रतिशत अधिक नए संक्रामक रोक जंगली जानवरों से उत्पन्न हुए हैं. नतीजतन, उन क्षेत्रों में वन्यजीव रोग मॉनिटर स्टेशन स्थापित करने की योजना है, जहां बीमारी फैलने का खतरा ज्यादा है. अगर कोई जानवरों का शिकार कर उसे खाने की कोशिश करेगा तो कोई भी व्यक्ति सूचना दे सकता है.

इससे पूर्व 24 फरवरी को, नेशनल पीपुल्स कांग्रेस यानी चीन की शीर्ष विधायिका की स्थायी समिति ने भी अवैध वन्यजीव व्यापार पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने और लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए जंगली जानवरों को खाने की आदतों को खत्म करने का निर्णय लिया था

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...