Skip to main content

सेना पर जानलेवा हमला: विद्रोहियों ने पार की हदें, 34 सैनिकों की दर्दनाक मौत


सेना पर जानलेवा हमला: विद्रोहियों ने पार की हदें, 34 सैनिकों की दर्दनाक मौत

सेना पर जानलेवा हमला: विद्रोहियों ने पार की हदें, 34 सैनिकों की दर्दनाक मौत

नई दिल्ली: बड़ी खबर सीरीया से आ रही है, जहां इदलिब प्रांत में विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाकों में गुरूवार को हुए हवाई हमले में करीब 34 तुर्की सैनिकों की मौत हो गई। सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने जानकारी देते हुए बताया है कि इदलिब देहात क्षेत्र, बारा और बिलियन शहरों में रूसी और सीरिया के बीच हुए हवाई हमलों में करीब 34 तुर्की सैनिक मारे गए।
यह भी पढ़ें:

इस वजह से हुए हमले

दरअसल, रूस ने तुर्की पर विद्रोहियों को मोबाइल विमान रोधी लांचर उपलब्ध कराने के आरोप लगाए थे, जिसके बाद गुरुवार 28 फरवरी को इस क्षेत्र में तनाव काफी बढ़ गया था। उसके बाद विद्रोहियों ने विमान रोधी लांचर से रूसी युद्धक विमानों को अपना निशाना बनाया। जिसके रूसी और सीरिया के बीच हुए हवाई हमलों में 34 तुर्की सैनिक मारे गए।





विद्रोहियों ने सरायकेब शहर पर किया कब्जा

सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि पूर्वी इदलिब देहात क्षेत्र में सरायकेब शहर के आसपास भी लड़ाई जारी है। तुर्की समर्थक विद्रोहियों ने सरायकेब शहर पर अपना कब्जा जमा लिया और इसके अलावा दमिश्क को अलेप्पो से जोड़ने वाले एम 5 राजमार्ग को काट दिया।

यह भी पढ़ें:

5 राजमार्ग को खोलने के लिए जवाबी कार्यवाही

इदलिब प्रांत में करीब दो महीने तक चलने वाले सीरियाई अभियान का उद्देश्य इस राजमार्ग की रक्षा करना था। सीरियाई सेना ने इस सप्ताह की शुरुआत में ही राजमार्ग को सुरक्षित करने का ऐलान किया था। स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूसी समर्थित सेना दमिश्क को अलेप्पो से जोड़ने वाले एम 5 राजमार्ग को फिर से खोलने के लिए जवाबी कार्यवाही करने में जुटी है।





इजरायली सैन्य हेलीकॉप्टरों ने सीरिया के सैन्य ठिकानों पर किया हमला

वहीं सीरीया से ही एक और खबर आई थी कि इजरायली सैन्य हेलीकॉप्टरों ने सीरिया के सीमावर्ती प्रांत क्यूनीट्रा में सैन्य ठिकानों पर हमला बोल दिया। इस खबर की जानकारी एक स्थानीय टीवी टैनल से प्राप्त हुई। रिपोर्ट में यह बताया गया है कि हमले को गोलन हाइट्स से अंजाम दिया गया है। इस हमले में करीब 3 सीरियाई सैनिक के मामूली रूप से चोटिल होने की खबर है।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...