नई दिल्ली। चीन के वुहान शहर शुरू हुए कोरोना वायरस ने दुनियाभर में लाखों लोगों को मौत की नींद सुला दिया। कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित अमेरिका, इटली, स्पेन और ब्राजील जैसे तमाम देश कोरोना महामारी के प्रसार के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराते आए हैं लेकिन इसी दौरान सामने आयी एक रिपोर्ट ने ये साफ़ कर दिया है कि कोरोना चीन की वजह से बल्कि कुछ ख़ास कारणों से दुनिया भर में फैल गया। रिपोर्ट के अनुसार भारत में कोरोना वायरस सीधे चीन से नहीं बल्कि कुछ अन्य देशों के जरिए पहुंचा है। इस बारे में आईआईटी की एक रिपोर्ट में पता चला है कि शुरुआत में कोरोना वायरस के अधिकतर केस दुबई और ब्रिटेन जैसे देशों से आए थे। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)-मंडी की ओर से किए गए विश्लेषण में कहा गया है कि दुबई और ब्रिटेन से आए यात्री भारत में कोरोना संक्रमण लाने वाले प्रारंभिक स्रोत रहे हैं। ‘जर्नल ट्रैवल ऑफ मेडिसिन’ में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार भारतीय राज्यों में कोरोना मुख्य रूप से दूसरे देशों से आने वाले यात्रियों की वजह से हुआ था न कि चीन से आने वाले यात्रियों से। इस स्टडी रिपोर्ट में बताया गया है कि तमिलनाडू,...